मुख्तार गैंग का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, IS-191 गिरोह के खिलाफ यूपी पुलिस का अभियान जारी
मऊ में मुख्तार गैंग के हिस्ट्रीशीटर को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ 32 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आईएस-191 गिरोह के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई में लगी है।

यूपी के मऊ में मुख्तार अंसारी गैंग का सहयोगी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को थाना चिरैयाकोट पुलिस टीम ने शुक्रवार को अमिरहा पलिया मोड़ के पास दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर बदमाश के खिलाफ मऊ और बलिया जिले में लूट, छिनैती, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में 32 मुकदमे दर्ज हैं। आईएस-191 गिरोह के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पुलिस टीम को चकमा देकर एक साल से फरार चल रहा था। गिरफ्तार बदमाश से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस टीम ने तमंचा, कारतूस, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया।
आईएस-191 गिरोह के सरगना मृत पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगियों के खिलाफ पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर शुक्रवार की भोर में थानाध्यक्ष चिरैयाकोट विजय प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि आईएस-191 गिरोह के सरगना मृत पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी गैंग का सहयोगी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में अमिरहा पलिया मोड़ के पास आया हुआ है।
मुखबिर से गिरोह के एक हिस्ट्रीशीटर के बारे में सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ थाना चिरैयाकोट पुलिस टीम ने अमिरहा पलिया मोड़ के पास दबिश देकर शातिर हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की शिनाख्त मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगी हिस्ट्रीशीटर बदमाश सुधीर सिंह निवासी अल्देमऊ थाना चिरैयाकोट के रूप में किया गया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया।
थानाध्यक्ष चिरैयाकोट विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर काफी दिनों से फरार था। बदमाश के खिलाफ मऊ और बलिया जिले में गंभीर धाराओं में कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। गिरफ्तार बदमाश एक साल से पुलिस टीम को चकमा देकर फरार चल रहा था। दबिश में गिरफ्तार हुए हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बलिया पुलिस से भी आरोपी के खिलाफ दर्ज केसों को लेकर जानकारी ली जा रही है।
पुलिस ने उसके पास से मिले हथियार, कारतूस और मोबाइल को भी जांच के लिए भेजा है। साथ ही पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए उसके संपर्क में रहने वाले लोगों और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।


