मथुरा-वृंदावन में आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, बांके बिहारी दर्शन के लिए ऐसे जाएं

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, मथुरा
share

मथुरा के वृंदावन में 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर ठाकुर बांके बिहारी के चरण दर्शन करने के लिए वृंदावन में दर्शन और परिक्रमा लगाने के लिये आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की है।

मथुरा-वृंदावन में आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, बांके बिहारी दर्शन के लिए ऐसे जाएं

मथुरा के वृंदावन में 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर ठाकुर बांके बिहारी के चरण दर्शन करने के लिए वृंदावन में दर्शन और परिक्रमा लगाने के लिये आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा को लेकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की है। इस दौरान वाहन जाम में न फंस सकें और यातायात सुगम बना रहे इसको लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट करने और वाहनों को खड़े कराने के लिये पार्किंग की व्यवस्था की है। यातायात पुलिस ने शनिवार रात आठ बजे से रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकलवाने की व्यवस्था की है।

प्रतिबंधित मार्ग

छटीकरा से कस्बा वृंदावन की ओर, रुक्मिणी बिहार गोलचक्कर से केशवधाम से वृंदावन की ओर, छटीकरा-वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे किसी प्रकार का वाहन नहीं जा सकेगा। गांव जैंत के पास हाइवे कट से रामताल चौराहा एवं सुनरख रोड की ओर भारी वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। मथुरा-वृदांवन मार्ग पर सौ सैया से आगे सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। आईटीआई पार्किंग से टैम्पो/ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

गोकुल रेस्टोरेंट व कल्याणं करोति से मसानी चौराहा से कस्बा वृंदावन की ओर, वृंदावन कट, पानीगांव से वृंदावन की ओर, पानीगांव चौराहा/भोपत ढाबा से सौ-शैया वृंदावन की ओर, पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग की ओर वृंदावन के लिए कैलाश नगर चौराहा से वृंदावन की ओर, चामुण्डा कट से वृंदावन की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। परिक्रमा मार्ग पर चार पहिया/ई-रिक्शा पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

वाहनों का रूट डायवर्जन

छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कॉमर्शियल व भारी वाहन छटीकरा से मथुरा टाउनशिप चौराहा से गोकुल बैराज मोड़ होते हुए लक्ष्मीनगर तिराहा से यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जा सकेंगे। गोकुल रेस्टोरेंट व मसानी चौराहा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कॉमर्शियल व भारी वाहन गोकुल रेस्टोरेंट से टाउनशिप चौराहा से गोकुल बैराज मोड से लक्ष्मीनगर तिराहा से होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जा सकेंगे। यमुना एक्सप्रेस वे वृंदावन कट से वृंदावन होते हुए हाइवे की ओर जाने वाले कॉमर्शियल व भारी वाहन यमुना एक्सप्रेसवे राया कट से लक्ष्मीनगर तिराह से गोकुल बैराज मोड़ होते हुए टाउनशिप चौराहा हाइवे की ओर जा सकेंगे ।

पार्किंग व्यवस्था

- यमुना एक्सप्रेस वे से वृंदावन की ओर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पशुपैठ पार्किंग, भोपत ढाबा मोड़ पार्किंग, एमवीडीए पानीघाट पार्किंग, चौहान पार्किंग पानीघाट, पैराग्लाइडिग पार्किंग, पवनहंस हैलीपैड पार्किंग, नगर निगम पार्किंग, दारुख पार्किंग बनायी गई है।

- मथुरा की ओर जाने वाले वाहनों की पार्किंग आईआईटी कॉलेज पार्किंग, टीएफसी मैदान पार्किंग, मंडी पार्किंग में की गई है। छटीकरा की ओर जाने वाले वाहन ठाकुर पार्किंग, वैष्णोदेवी मंदिर पार्किंग, वैष्णौदेवी के बगल में पार्किंग, रॉयल भारती कट पार्किंग, बांके बिहारी पार्किंग, फौजी पार्किंग (अन्नपूर्णा पार्किंग), मल्टीलेवल पार्किंग, डीके पार्किंग, श्रीजी कार पार्किग बीकानेरवाला के सामने, प्रेम मन्दिर गेट के सामने पार्किग होगी।

- सोमवार तक जैंत से वृंदावन-रामताल की ओर जाने वाले वाहनों को पार्किंग गणेश सिटी पार्किंग, छः शिखर के पास विजय मिलन मठ के सामने, सुनरख तिराहा, जादौन पार्किग बारह घाट रोड, जादौन पार्किग-2 एनआरई ग्रीन के पास, जादौन पार्किग-1 सुनरख तिराहा के पास, कालीदह पार्किंग, वीआईपी जादौन पार्किंग में वाहन पार्क होंगे।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।