Hindi NewsUP NewsUP Man Commit Suicide after fight with wife woman said tell me when is tehrvi
तेरहवीं की तारीख बता देना आ जाऊंगी… पति की आत्महत्या की खबर पर पत्नी का जवाब, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

तेरहवीं की तारीख बता देना आ जाऊंगी… पति की आत्महत्या की खबर पर पत्नी का जवाब, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

संक्षेप:

कानपुर में एक शख्स ने पत्नी से बात करते हुए आत्महत्या कर ली। दोनों की शादी डेढ़ महीने पहले ही हुई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और पत्नी मायके से वापस नहीं लौटी। इसी बात से परेशान होकर पति ने आत्महत्या कर ली।

Aug 30, 2025 06:08 am ISTSrishti Kunj संवाददाता, कानपुर
share Share
Follow Us on

यूपी में कानपुर के चकेरी कैंट में पत्नी के चौथी के बाद न आने से मानसिक तनाव के चलते युवक ने पत्नी से फोन पर बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार उनकी शादी डेढ़ माह पहले ही हुई थी। मृतक के कान में इयरबड्स लगा हुआ था और आखिरी कॉल पत्नी के नंबर की थी। वहीं परिजनों ने जब युवक के आत्महत्या करने की सूचना दी तो पत्नी ने कहा कि तेरहवीं की तारीख बता देना, वह आ जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैंट के संजय नगर खलवा निवासी 28 वर्षीय विजय मेस्टन रोड स्थित कपड़े की दुकान में काम करता था। परिवार मे बड़े भाई सूरज और अजय हैं। चचेरे भाई सत्यवीर ने बताया कि डेढ़ माह पहले विजय की शादी आजमगढ़ के मलिकपुर गांव निवासी शालू के साथ हुई थी। 21 जुलाई को शालू के परिजन उसे चौथी में विदा करा ले गए थे, जिसके बाद से वह वापस नहीं आ रही थी। इसे लेकर विजय का शालू से विवाद चल रहा था। सत्यवीर ने बताया कि 27 अगस्त की शाम भाई सूरज की पत्नी कंचन बेटे को डॉक्टर के पास दिखाने गई थी।

ये भी पढ़ें:5 लाख रुपए लेकर भागी क्लास 9 की छात्रा, पुलिस ने पकड़कर दोस्त को नंगा कर पीटा

इस दौरान विजय घर पर अकेला था। विजय ने पत्नी शालू को फोन कर घर आने को कहा तो उसने मना कर दिया। शालू को धमकी दी कि अगर वापस नहीं आई तो उसे जिंदा नहीं पाएगी। इस पर शालू ने चार से 10 सितंबर के बीच आने की बात कही। फिर विजय ने इयरबड्स लगा शालू से बात करते हुए फांसी लगा जान दे दी। घटना के बाद जब कंचन वापस लौटी तो विजय की चप्पल घर के बाहर पड़ी थी, कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी गेट न खुलने पर उन्होंने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो विजय का शव फंदे पर लटकता मिला और उसके कान में इयरबड्स लगे हुए थे। घटना की जानकारी जब परिजनों ने शालू को फोन कर दी तो उसने कहा कि तेरहवीं की तारीख बता देता तो वह आ जाएगी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |