Hindi NewsUP NewsUP Mainpuri Woman Delivered Child On road in e rickshaw while going to Hospital
सड़क पर महिला ने दिया बेटे को जन्म, महिला थाना प्रभारी ने मौके पर संभाली कमान

सड़क पर महिला ने दिया बेटे को जन्म, महिला थाना प्रभारी ने मौके पर संभाली कमान

संक्षेप:

प्रसव पीड़ा होने पर महिला को परिवार के लोग अपने ई रिक्शा से अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ गई तो मौजूद लोगों के साथ महिला सिपाहियों ने ई रिक्शा को एक किनारे करवाया और महिला का प्रसव कराया।

Sun, 19 Oct 2025 09:33 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

यूपी में मैनपुरी शहर के कचहरी रोड पर ई रिक्शा से आयी प्रसूता ने पुत्र को जन्म दिया तो महिला पुलिस कर्मियों ने प्रसव कराने में बड़ी मदद की। प्रसव पीड़ा होने पर महिला को परिवार के लोग अपने ई रिक्शा से अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ गई तो मौजूद लोगों के साथ महिला सिपाहियों ने ई रिक्शा को एक किनारे करवाया और महिला का प्रसव कराया। इस दौरान लोगों ने भी काफी मदद की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रसव के बाद महिला और उसके बच्चे को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। शहर के पुरानी मैनपुरी निवासी हरेंद्र की पत्नी गुलशन को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार के लोग उसे ई रिक्शा से अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हो गए। शहर के कचहरी रोड पर सतीश हॉस्पिटल के निकट प्रसव पीड़ा तेज हो गई तो डिवाइडर के निकट ई रिक्शा को रोक लिया गया।

ये भी पढ़ें:उधार वापस लेने गए हलवाई पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर पीटा, बरसाए लात-घूंसे-डंडे

आने-जाने वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी तो महिला पुलिस कर्मी पहुंची गई और चादर का घेरा बनाकर ई रिक्शा में ही महिला का प्रसव करा दिया। कुछ ही मिनटों में महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। सड़क पर प्रसव हुआ और महिला व उसका बच्चा सुरक्षित रहा तो आसपास के लोगों ने खुशी जताई। आनन फानन में प्राइवेट एंबुलेंस बुलाकर महिला को सौ शैया अस्पताल ले जा गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने जच्चा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होने की जानकारी दी।

महिला थाना प्रभारी ने मौके पर संभाली कमान

प्रसूता पहले से ही दो बच्चों की मां है। लोग महिला पुलिस कर्मियों को भी बधाई दे रहे हैं कि उन्होंने साहस दिखाकर प्रसव कराने में सफलता हासिल की। इस दौरान ई रिक्शा के आसपास का ट्रैफिक डायवर्ट करा दिया गया। महिला थाना प्रभारी हेमलता ने भी मौके पर आकर कमान संभाली। सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। सोशल मीडिया पर भी इस घटनाक्रम की चर्चा है। लोग जच्चा और बच्चा की कुशलता की कामना कर रहे हैं।

एंबुलेंस बनी जीवनदायिनी, कराया प्रसव

मानवीय संवेदनाओं से भरी एक घटना ने स्वास्थ्य विभाग की सेवा भावना को फिर जीवित कर दिया। प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को जब अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो गया, तब डायल 108 एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। थाना क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर स्थित ईंट भट्टा पर कार्य कर रहीं गीता पत्नी साधू को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने घबराकर 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना पाकर ईएमटी अभिषेक यादव व चालक अमर सिंह मौके पर पहुंचे और प्रसूता को सीएचसी कुरावली ले जाने लगे। रास्ते में रीछपुरा के पास अचानक पीड़ा बढ़ गई, तो दोनों कर्मियों ने वाहन को सड़क किनारे रोका। ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दोनों स्वस्थ बताए गए।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |