Hindi NewsUP NewsUP Mainpuri Daughter Murder Accused Mother Father gets Life time Prison Three Brothers acquitted
बेटी के हत्यारोपी माता-पिता को आजीवन कारावास, तीन सगे भाइयों के खिलाफ नहीं मिले सबूत

बेटी के हत्यारोपी माता-पिता को आजीवन कारावास, तीन सगे भाइयों के खिलाफ नहीं मिले सबूत

संक्षेप:

यूपी के मैनपुरी में अपनी पुत्री की गला घोंटकर हत्या करने वाले दंपति को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस मामले में मृतका के तीन भाई भी आरोपी बनाए गए थे।

Dec 13, 2025 07:46 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाद, मैनपुरी
share Share
Follow Us on

यूपी के मैनपुरी में अपनी पुत्री की गला घोंटकर हत्या करने वाले दंपति को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस मामले में मृतका के तीन भाई भी आरोपी बनाए गए थे। जिन्हें साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया। ऑनर किलिंग में ये हत्या की गई थी। मृतका प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी लेकिन परिवार के लोग इसके लिए तैयार नहीं थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भोगांव कोतवाली क्षेत्र के हविलिया निवासी चौकीदार मनोज कुमार पुत्र लालमन कठेरिया ने तहरीर देकर गांव के ही आरोपियों पर युवती की गला दबाकर हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। 19 जनवरी को युवती की हत्या हुई और पुलिस ने 20 जनवरी को अशोक यादव पुत्र कायम सिंह निवासी मौजेपुर, रामदेवी पत्नी अशोक यादव, अवनीश यादव, अनुज, अमित पुत्रगण अशोक यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के बाद इन सभी आरोपियों के खिलाफ 19 अप्रैल 2023 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।

ये भी पढ़ें:सीने पर चढ़कर सिर में मारीं गोलियां, पिता को बचाने के लिए चिल्लाती रही बेटी

तीन भाइयों को किया गया बरी

डीजे चतुर्थ कोर्ट के न्यायाधीश जहेंद्र पाल सिंह ने गुरुवार को इस मामले की सुनवाई पूरी की और आरोपी दंपति अशोक और उसकी पत्नी रामा देवी को पुत्री की हत्या करने का दोषी पाया। न्यायाधीश ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सजा का फैसला आने के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया। शेष तीन आरोपी अमित, अनुज और अवनीश को साक्ष्यों के अभाव में निर्दोष करार दिया गया है।

ये था पूरा मामला

मृतक युवती ज्योति के पास निवासी युवक से प्रेम करती थी। युवती अपने प्रेमी युवक से शादी भी करना चाहती थी लेकिन परिवारीजन इससे खुश नहीं थे। इसीलिए दंपति ने युवती की हत्या कर गांव के पास ही मैदान में गड्ढा खोदकर शव दबा दिया था। लेकिन पुलिस ने शव बरामद कर विवेचना की और आरोपियों को दोषी ठहराया।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |