फिल्मी अंदाज में बेटियों ने मां संग मिलकर लिखी पिता के हत्या की पटकथा, गला कसकर मर्डर
यूपी के महोबा में हरिनारायण की हत्या का खुलासा सुनकर लोग दंग रह गए। परिजनों ने फिल्मी अंदाज में हत्या की पटकथा तैयार करते हुए घटना को अंजाम दिया और पूर्व में पड़ोसी से हुए विवाद का लाभ उठाकर पड़ोसी शिक्षक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करा दिया।

यूपी के महोबा में हरिनारायण की हत्या का खुलासा सुनकर लोग दंग रह गए। परिजनों ने फिल्मी अंदाज में हत्या की पटकथा तैयार करते हुए घटना को अंजाम दिया और पूर्व में पड़ोसी से हुए विवाद का लाभ उठाकर पड़ोसी शिक्षक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करा दिया। बाद में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया। पनवाड़ी के हैवतपुरा निवासी हरिनारायण की मौत के बाद पति पत्नी के रिश्तों की डोर कमजोर हो गई है। जिस पत्नी रामप्यारी के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई मगर रामप्यारी ने ही पति को मौत की नींद सुला दिया।
जिन बेटियों को बचपन में उंगली पकड़कर चलना सिखाया उन्हीं ने पिता का गला दबाने में मां का साथ दिया और बाप बेटी को रिश्ते को कंलकित करने का काम किया है। अब लोग इन कलयुगी मां और बेटियों को कोस रहे है। पूरे मामले में स्थानीय नेताओं ने नेतागिरि करते हुए तूल देने का काम किया।
शिक्षक जिस घर मेंरहता था वह ब्लाक प्रमुख अंजना श्रीप्रकाश का होने के कारण ब्लाक प्रमुख के पति के खिलाफ भी सियासत की गई मगर बाद में पुलिस की जांच में एक के बाद एक गुत्थी खुल गई। कस्बा में पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्मी अंदाज में परिजनों ने हत्या कर दी और पड़ोसी को फंसा दिया। खुलासे पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
बेटी को डोली में बैठाने की हसरत न हो सकी पूरी
हरनारायण बेटियों की शादी की तैयारी में था। बताया जा रहा है कि बेटी को डोली में बैठाने के लिए वह भैंस, बकरी बेंचने के बाद खेती बेंचकर धूमधाम से शादी करने की तैयारी कर रहा था मगर उसकी यह हसरत पूरी न हो सकी। जिन बेटियों की शादी के लिए हरनारायण मेहनत कर रहा था उन्हीं बेटियों ने गला कसकर हत्या कर दी। घटना के बादआरोपित मां और बेटियों फूट फूटकर रो रही थी। शराब रिश्तों पर भारी पड़ गई। शराब के सेवन से परेशान रामप्यारी ने खुद अपनी मांग का सिंदूर मिटा दिया और बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया।
मां-बेटियां गईं जेल, एक दोस्त भी गिरफ्तार
रोज-रोज के झगड़ों से आजिज तीन बेटियों ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता की गला कसकर हत्या कर दी। छह दिन पहले हुई इस घटना का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा करते हुए तीनों बेटियों, मां और एक बेटी के दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

