पत्नी के बारे में दीवार पर लिख SSB जवान के पति ने बच्चों को फंदे पर लटकाया, खुद की आत्महत्या

Mar 08, 2026 11:30 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, महराजगंज
share

यूपी के महराजगंज में दोमुहान घाट में तैनात एसएसबी महिला जवान के पति ने रविवार को अपने दो बच्चों को मारने के बाद खुद कमरे में लगे पंखे से फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। इस घटना के बाद सनसनी मच गई। पुलिस व एसएसबी के अधिकारी मौके पर पहुंच गये।

पत्नी के बारे में दीवार पर लिख SSB जवान के पति ने बच्चों को फंदे पर लटकाया, खुद की आत्महत्या

यूपी के महराजगंज में दोमुहान घाट में तैनात एसएसबी महिला जवान के पति ने रविवार को अपने दो बच्चों को मारने के बाद खुद कमरे में लगे पंखे से फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। इस घटना के बाद सनसनी मच गई। पुलिस व एसएसबी के अधिकारी मौके पर पहुंच गये। महिला जवान के पति ने दीवार पर अपनी पत्नी के बारे में लिखकर किसी से बात करने का जिक्र किया है। मृतक गाजीपुर के सैतपुर का रहने वाला था। यह परिवार नौतनवा के गांधी नगर में किराए का मकान लेकर रहता था।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार 66वीं वाहिनी में तैनात महिला एसएसबी जवान एवं उसका पति अमरेश कुमार अपने दो बच्चों के साथ कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले के एक किराए के मकान के पहले मंजिले पर रह रहे थे। रविवार की सुबह महिला जवान घर का कामकाज निपटाकर वह अपने ड्यूटी पर चली गई। कुछ ही देर बाद ऊपर से आवाज आने पर मकान के निचले हिस्से में रह रहे एक एसएसबी के जवान को कुछ अजीब लगा। वह ऊपर गया तो घटना की जानकारी हुई।

घटना की जानकारी अन्य अधिकारियों और पुलिस को भी दी गई। मामले की सूचना मिलते ही तत्काल एसएसबी के कमांडेंट, सीओ अंकुर कुमार गौतम, थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कमरे में लगे जंगले से महिला जवान की 4 वर्षीय बेटी कंचन का शव लटका हुआ दिख रहा था।

बताया जा रहा है कि महिला जवान के करीब 3 वर्ष के बेटे अमरेंद्र कुमार का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके शव को देखने पर लग रहा था कि उसे भी जंगले से बांधा गया था और वह बाद में नीचे गिर गया होगा। जबकि महिला जवान का पति कमरे में लगे पंखे से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंचे एसएसबी एवं पुलिस के अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।

सीओ नौतनवा अंकुर कुमार गौतम ने बताया कि एसएसबी महिला जवान के पति द्वारा दो मासूम बच्चों को मारने के बाद खुद फांसी लगा लिए जाने का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। फॉरेंसिक की टीम साक्ष्य जमा कर रही है। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला जवान से जुड़ी अन्य जानकारी निकाली जा रही है। साथ ही आस-पास रहने वाले अन्य परिवारों से महिला जवान और उनके परिवार के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।