तुमसे शादी नहीं करूंगा जो करना है कर लो… धमकी से परेशान नाबालिग लड़की ने किया ये काम, मौत
यूपी के महाराजगंज में एक नाबालिग लड़की ने दोस्त से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि ठूठीबारी कोतवाली के एक गांव में एक किशोरी ने शनिवार शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की धमकी से परेशान होकर किशोरी ने यह कदम उठा लिया।

बताया जा रहा है कि किशोरी का कुछ समय से युवक से संपर्क हो गया था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक झरवलिया थाना निचलौल का निवासी है जो फोन से उससे लगातार बातचीत करता था और शादी का दबाव बना रहा था। मृतका की मां ने कोतवाली ठूठीबारी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि युवक का एक रिश्तेदार उसके घर के बगल में रहता है, जिसके माध्यम से दोनों में बातचीत होती थी।
जब उसके परिवार में इसकी जानकारी हुई, तो इन लोगों ने युवक के परिजनों से शिकायत की और किशोरी को समझाया। इसके बाद भी आरोपी युवक बातचीत करता रहा और शादी के लिए दबाव बनाता रहा। कुछ दिन पहले युवक ने किशोरी से धमकी देते हुए कहा था कि तुमसे शादी नहीं करूंगा, जो करना है कर लो।
आरोप है कि इसी बात से आहत होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ठूठीबारी महेंद्र मिश्र ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर लालू प्रजापति, प्रमोद और रमेश पर केस दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिवार की तहरीर पर शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है और जल्द कार्रवाई होगी।