Hindi NewsUP NewsUP Lucknow To Prayagraj Special Ring Rail for Magh mela 2026 Check Schedule
माघ मेले के लिए लखनऊ से प्रयागराज चलेगी स्पेशल ‘रिंग रेल’, देखें शेड्यूल

माघ मेले के लिए लखनऊ से प्रयागराज चलेगी स्पेशल ‘रिंग रेल’, देखें शेड्यूल

संक्षेप:

यूपी के प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या के बीच रिंग रेल चलाएगा। माघ मेले में स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

Jan 09, 2026 11:37 am ISTSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

यूपी के प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या के बीच रिंग रेल चलाएगा। इससे न केवल माघ मेले में स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, बल्कि वे एक ही यात्रा में प्रमुख धार्मिक स्थलों (वाराणसी और अयोध्या) का भ्रमण भी कर सकेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उत्तर मध्य रेलवे पहले से ही चित्रकूट और झांसी के लिए चार रिंग रेल संचालित कर रहा है। इसी तर्ज पर अब उत्तर रेलवे की यह नई ट्रेन लखनऊ से प्रस्थान कर प्रयागराज पहुंचेगी। ट्रेन वाराणसी और अयोध्या होते हुए वापस लखनऊ लौटेगी।

ये भी पढ़ें:अयोध्या धाम में नॉनवेज फूड पर बैन, बाहर से मंगाकर खाने वालों पर लिया जाएगा एक्शन

ट्रेन का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा और उम्मीद है कि 13 जनवरी से पूर्व यह पटरी पर उतर आएगी। इसके अतिरिक्त ट्रेन 04293 स्पेशल ट्रेन 15 जनवरी को प्रयाग से रात 8:20 बजे चलकर रात दो बजे लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन 18 जनवरी को भी मौनी अमावस्या और 23 जनवरी को बसंत पंचमी, एक फरवरी को माघी पूर्णिमा पर रात 8:20 बजे प्रयाग से चलकर रात दो बजे लखनऊ आएगी।

सुबह की ट्रेनें दोपहर में पहुंचीं

दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर घने कोहरे का असर गुरुवार को भी रहा। हालात ऐसे बने कि सुबह पहुंचने वाली वीआईपी और प्रीमियम ट्रेनें दोपहर में आईं। नई दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह 6:55 बजे की जगह छह घंटे की देरी से दोपहर एक बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंची। इसी तरह हमसफर एक्सप्रेस भी लगभग सात घंटे की देरी से दोपहर 1:15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची। हालात यह है कि भोर से सुबह के बीच आने वाली कोई भी ट्रेन समय पर नहीं पहुंच सकीं।

देरी से पहुंचने वाली अन्य प्रमुख ट्रेनों में मगध एक्सप्रेस छह घंटे विलंबित रही और सुबह 6:15 बजे की जगह दोपहर 12:15 बजे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे की देरी से दोपहर पौने एक बजे, ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 11 बजे के बजाय शाम पांच बजे, रीवा एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से दोपहर दो बजे और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस लगभग सात घंटे देरी से प्रयागराज पहुंची।

इसके अलावा जम्मू मेल पौने दो घंटे, नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, महानंदा पौने दो घंटे, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस सवा दो घंटे, सीमांचल, हावड़ा राजधानी और महाबोधि एक्सप्रेस पौने दो घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस सवा दो घंटे तथा शिवगंगा एक्सप्रेस लगभग पौने तीन घंटे विलंबित रहीं। वहीं कोहरे की वजह से भुवनेश्वर से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट भी अपने निर्धारित समय सुबह 11 बजे के बजाय दोपहर पौने एक बजे पहुंची। इसी तरही बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट करीब आधे घंटे की देरी से आई और बाद में देरी से ही उड़ान भर सकी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |