हैवान बेटे ने प्लानिंग से की पिता की हत्या! एक दिन पहले लाया आरी, शव जलाने को घर में रखा था 20 लीटर एसिड

Feb 24, 2026 07:21 am ISTSrishti Kunj संवाददाता, लखनऊ
share

Lucknow Son Killed Father: युवक ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके शव को ठिकाने लगाया। शव के टुकड़े करके धड़ को एक ड्रम में डाल दिया और बाकि बचे शव को फेंक आया।

हैवान बेटे ने प्लानिंग से की पिता की हत्या! एक दिन पहले लाया आरी, शव जलाने को घर में रखा था 20 लीटर एसिड

लखनऊ में एक 21 वर्षीय अक्षय प्रताप सिंह ने पूरी प्लानिंग के साथ अपने पिता मानवेंद्र सिंह की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके शव को ठिकाने लगाया। शव के टुकड़े करके धड़ को एक ड्रम में डाल दिया और बाकि बचे शव को फेंक आया।

बिस्तर में लपेट ड्रम में भरा

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अक्षय ने पिता का धड़ चादर और बिस्तर में लपेटा था। इसके बाद उसे नीले ड्रम में रखा। बरामद शव पूरी तरह से गल चुका था। भीषण दुर्गंध आ रही थी।

खुद का लाइसेंसी हथियार मौत का कारण

मानवेंद्र सिंह के पास रायफल के अलावा एक पिस्टल भी थी। जिस हथियार को उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लिया था, वही उनकी जान का कारण बन गया। पिस्टल उनके नाम पर थी, लेकिन अक्सर उनके बेटे अक्षय के पास ही रहती थी।

गद्दे के नीचे थी रायफल

पिता की हत्या के बाद अक्षय ने रायफल गद्दे के नीचे छिपा दी थी। पुलिस ने पूछताछ की तो रायफल निकाल कर दे दी। पुलिस ने कहा कि अभी तक लाइसेंस नहीं मिला है।

एक दिन पहले घर लाया था आरी, डांटने से था नाराज

अक्षय ने शव ठिकाने लगाने के लिए पहले सारा बंदोबस्त कर लिया फिर वारदात की। हत्या से एक दिन पूर्व 19 फरवरी को वह आरी खरीदकर लाया था। आरी कमरे में उसने बेड के नीचे छिपा दी थी। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि वह पिता के डांटने के कारण काफी समय से हत्या की योजना बना रहा था। मौका पाते ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

घर में 20 लीटर एसिड मिला शव को जलाने की तैयारी थी

लखनऊ डीसीपी ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। उधर, मानवेंद्र के मित्र सोनू गुप्ता और पड़ोसी घर पहुंचे और कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि 20 फरवरी को अक्षय ने रायफल से गोली मार दी थी। शव को काट दिया और ऊपर का हिस्सा ड्रम में रख लिया। पुलिस को तलाशी में भूतल पर ड्रम में शव के ऊपर का हिस्सा मिला लेकिन हाथ-पैर गायब हैं। घर में ही 20 लीटर के गैलेन में एसिड पाया गया। पुलिस का दावा है कि अभय एसिड से शव जलाने की तैयारी कर रहा था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी अक्षय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को मिला सुराग

डीसीपी ने बताया कि अक्षत शुक्रवार को पिता की हत्या करने के बाद अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंचा था। पुलिस ने तहरीर ले ली थी। फ्तीश शुरू की तो दोनों की लोकेशन एक साथ मिली। इसके बाद पुलिस को शक हुआ। सीसी कैमरों में वह रात में घर से बैग लेकर निकलता दिखा। पुलिस के सवाल में ‌अक्षय फंस गया।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |