बीजेपी का मतलब है भाग जाओ पाकिस्तान... अखिलेश यादव ने बताया पीडीए का मतलब
बीजेपी का मतलब है भाग जाओ पाकिस्तान... अखिलेश यादव ने प्रेम कॉन्फ्रेंस में पहले बीजेपी फिर पीडीए का मतलब बताया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीडीए में पी को पाकिस्तान बताया था। इसपर अखिलेश यादव ने बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान कहा।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में मीडियो को संबोधित करते हुए बीजेपी का मतलब बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मतलब है भाग जाओ पाकिस्तान। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ के पीडीए में पी का मतलब पाकिस्तान बताने पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान बताया है। वहीं, अखिलेश ने पीडीए का मतलब बताते हुए कहा कि पीडीए से वे लोग घबराए हैं इसलिए पीडीए की परिभाषा बदल रहे। पीडीए का मतलब ये भी है कि प्रेम, दया, अपनापन जितना हम लोगों को जोड़ेंगे। उतनी मजबूत सपा होगी और भविष्य में ऐतिहासिक सरकार बनेगी।
बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर अखिलेश यादव ने कहा कि जब मुझे मिलेगी तो मैं आपको दे दूंगा। अभी तक मुझे नहीं मिला है। मुझे जरूरत नहीं हैं। जिन्हें ज्यादा जरूरत है उनसे जाकर पूछ लो। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनेगी तो प्राइमरी स्कूलों को सुधारने का का काम करेंगे। इधर सच बोलना भी गलत है, सच बोलोगे को मारे जाओगे। सच बोलना भी मुश्किल है।
अखिलेश यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि सपा की सरकार में दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर देंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार बनेगी तो दिव्यांगों को सम्मान देने का काम करेंगे। अलग मैनिफेस्टो बनाएंगे, दिव्यांग साथियों को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर देंगे। अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस समय सपा ने 40 हजार रुपये का ऐलान किया था तब बीजेपी ने कहा था कि हवाहवाई है और आज कह रहे हैं कि 50 हजार रुपये देंगे। महाराष्ट्र में देखिए, बहुत सारे नाम काट दिए। बिहार में दोबारा नहीं दिए।
महंगाई पर अखिलेश यादव ने कहा कि आज हर चीज महंगी हो गई है। मुनाफे के लिए पेट्रोल में इथेनॉल मिलवा रहे हैं, मुनाफे के लिए चीनी महंगी हो रही है। इससे त्योहारों में मिठाई महंगी होगी। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि यूपी सरकार बताए कि 15 करोड़ लोग (जो गरीब हैं) की पर कैपिटा इनकम क्या है? 15 करोड़ लोगों को गरीब मान रही है। जिनके पास आयुषमान कार्ड है। समाजवादी पार्टी और सहयोगी दल 403 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं, डबल तैयारी हो रही है। सपा किसी को छोड़ कर नहीं जाती है, सपा को लोग छोड़कर जाते हैं। अखिलेश यादव ने कहा जितने भी बीजेपी के सहयोगी दल हैं उनको ज्यादा से ज्यादा सीटें दी जाएं। हमने 30 दिया है तो वो 120 सीटें दें और नहीं दिया तो आप अपमान कर रहे हो। अजीत सिंह, चौधरी चरण सिंह का अपमान कर रहे हैं।


