काकोरी ट्रेन एक्शन वर्षगांठ और तिरंगा यात्रा के लिए लखनऊ का ट्रैफिक बदला, जानें कहां रूट डायवर्जन

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

रविवार को लखनऊ शहर में घूमने की योजना बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले ध्यान दें। लखनऊ में आज कई बड़े आयोजन के कारण ट्रैफिक बदला रहेगा। आज 21 मार्गों पर डायवर्जन किया गया है। मंदिरों के पास ट्रैफिक बदला रहेगा।

Lucknow
लखनऊ में आज ट्रैफिक बदलाव रहेगा। कई इलाकों में रूट डायवर्जन है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में तिरंगा यात्रा का रविवार सुबह फ्लैग ऑफ होगा। सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक हजरतगंज व आस-पास के 21 मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। ट्रैफिक के कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य डायवर्जन भी है।

काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ, ट्रैफिक बदलेगा

काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर काकोरी शहीद मंदिर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर रविवार को माल्यापर्ण व पुष्पांजली अर्पित की जाएगी। इस दौरान दो मार्गों का ट्रैªफिक सुबह 10 बजे कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। छंदोइया चौराहे से वाहन मछली मंडी, अंधे की चौकी के बजाए अवंती बाई चौराहा, जेहटा रोड होकर गुजर सकेंगे। हरदोई से लखनऊ की ओर आने वाले वाहन दुर्गागंज चौराहे से दहिने या बाएं होकर गुजर सकेंगे।

इधर से जाएं

- यह वाहन ग्रीन कॉरीडोर अथवा ताज अंडरपास, पिपराघाट, जी-20 तिराहा होकर गुजर सकेंगे।

- समतामूलक चौराहा, सेंट्रल एकेडमी से ग्रीन कारीडोर ताज अंडरपास, पिपराघाट, जी-20 तिराहा होकर गुजर सकेंगे।

- यह वाहन कटाईपुल चौराहा, दिलकुशा तिराहा से पिपराघाट गोल चक्कर चौराहा या अहिमामऊ अंडरपास से गुजर सकेंगे।

- रॉयल होटल चौराहा, बर्लिग्टन चौराहा, अशोकलाट चौराहा या एनेक्सी तिराहा, लालबत्ती चौराहा, कटाईपुल चौराहा होकर गुजर सकेंगे।

तिरंगा यात्रा की वजह से इधर बंद रहेगा

- समतामूलक चौराहा से वाहन 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, कैंट नहीं जा सकेंगे

- सामाजिक प्रतीक स्थल ढाल से वाहन 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग नहीं जा सकेंगे

- लालबत्ती चौराहा से वाहन बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा नहीं जा सकेंगे

- सिसेंडी तिराहा से वाहन डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा नहीं जा सकेंगे

- रॉयल होटल चौराहा से हजरतगंज नहीं जा सकेंगे

- अल्का तिराहा से वाहन हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा नहीं जा सकेंगे

सीएसआई क्लब के पास फेरबदल होगा

हजरतगंज में सीएसआई क्लब में रविवार को श्रद्धांजलि सभा होगी तीन मार्गों पर ट्रैफिक बदलेगा।

यहां रहेगी रोक

- बंदरियाबाग चौराहा से वाहन डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा नहीं जा सकेंगे

- डीएसओ चौराहा से वाहन बंदरियाबाग चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे

इधर से जाएं

- लालबत्ती चौराहा, सिसेंडी तिराहा या गोल्फ क्लब चौराहा, पार्क रोड चौराहा होकर गुजर सकेंगे।

- सिसेंडी तिराहा, लालबत्ती चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा होकर गुजर सकेंगे।

आज रात से शिव मंदिरों के पास यातायात बदलेगा

सावन के दूसरे सोमवार को लखनऊ के शिव मंदिरों के आसपास रविवार रात से ट्रैफिक बदला रहेगा। जोकि सोमवार की रात तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक विभिन्न महत्वपूर्ण शिव मंदिरों में बुद्धेश्वर मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, कोनेश्वर मंदिर पर कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेंगी। इस दौरान हर प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsकाकोरी ट्रेन एक्शन वर्षगांठ और तिरंगा यात्रा के लिए लखनऊ में रूट डायवर्ट, देखें