दिल्ली से आकर यूपी के होटल में रुके, सात घंटे में चार जगह चेन लूटी फिर कार से वापसी

संवाददाता, लखनऊ
Follow us on Google News
share

यूपी में दिल्ली से आए लुटेरे महीनेभर होटल में रुके। इस दौरान सात घंटे में चार जगह चेन लूटी। अलीगंज पुलिस ने चेन लूट के दो आरोपी गिरफ्तार किए। तीन सितंबर को पॉलीटेक्निक चौराहे पर महिला ऑटो का इंतजार कर रही थी। उस समय महिला से चेन लूटी थी।

arrest symbolic image
चेन स्नैचर गिरफ्तार किए गए

दिल्ली से करीब एक माह पहले लखनऊ आकर होटल में रुके लुटेरों ने करीब सात घंटे में कार और बाइक से चार इलाकों में चेन लूट की वारदात की। उसके बाद आरोपी वापस दिल्ली चले गए। वहां पर लूट की रकम से एक चारपहिया मालवाहक वाहन खरीदा। इस मामले में लखनऊ पुलिस ने दिल्ली जाकर दो लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कार और खरीदा गया मालवाहक आदि सामान बरामद हुआ है। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए नकद इनाम दिया है।

डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक सर्विलांस, स्वाट और अलीगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने दिल्ली से फल की रेड़ी लगाने वाले दिल्ली निवासी अभिषेक गुप्ता उर्फ जानू और रैपिडो चालक कन्नौज गुरसहायगंज तिर्वा रोड रामकृष्ण नगर के ब्रजेश्वर अग्निहोत्री उर्फ वासु को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा ओला चालक दिल्ली जगतपुरी निवासी देव गुप्ता हरियाणा करनाल के सेक्टर 32/33 थाना से 31 अगस्त को एक मामले में जेल भेजा जा चुका है, जबिक हरियाणा मुरथल गन्नौर कल्टना निवासी अभिषेक वाल्मीकि फरार है। वहीं एडीसीपी उत्तरी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपी एक दूसरे से परिचित हैं। सभी आरोपी पांच अगस्त को लखनऊ पहुंचे और एक होटल में रुके।

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि लूटी गई चेन को अभिषेक वाल्मीकि ने बेच दिया, जिससे करीब एक लाख 35 हजार रुपए मिले। आरोपियों के कब्जे से चेन लूट से मिली रकम से खरीदा गया माल वाहक चारपहिया और लूट में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद हुई है। दोनों आरोपी को दिल्ली से शुक्रवार को गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपियों में अभिषेक गुप्ता उर्फ जानू के खिलाफ गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली में 13 मामले दर्ज हैं।

लूट के बाद चले गए दिल्ली, कन्नौज

अलीगंज एसीपी शशि प्रकाश मिश्र ने बताया कि चार चेन लूट की वारदात के बाद चारों आरोपी कुकरैल के पास इकट्ठा हुए। वहां से अभिषेक गुप्ता उर्फ जानू, ब्रजेश्वर उर्फ वासु व अभिषेक वाल्मीकि कार से दिल्ली चले गए। देव गुप्ता अपाचे बाइक से कन्नौज चला गया।

मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है। इनके अन्य साथियों और चेन खरीदने वालों की भी पहचान करने के प्रयास जारी हैं। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपियों के बयान के बाद उन्हें कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsदिल्ली से आकर यूपी के होटल में रुके, 7 घंटे में 4 जगह चेन लूटी फिर कार से वापसी