Hindi NewsUP NewsUP Lucknow PM Modi to inaugurate Rashtra Prerna Sthal on Atal Bihari Vajpayee Jayanti
अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणास्थल का लोकार्पण, पहुंचेंगे दो लाख लोग

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणास्थल का लोकार्पण, पहुंचेंगे दो लाख लोग

संक्षेप:

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को यूपी की राजधानी लखनऊ एक ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनेगा। एलडी की ओर से वसंत कुंज योजना में निर्मित किए जा रहे राष्ट्र प्रेरणास्थल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

Dec 16, 2025 07:31 am ISTSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को यूपी की राजधानी लखनऊ एक ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनेगा। एलडी की ओर से वसंत कुंज योजना में निर्मित किए जा रहे राष्ट्र प्रेरणास्थल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भर से हजारों लोगों के लखनऊ पहुंचने की तैयारी है। अनुमान है कि कार्यक्रम में दो लाख तक की भीड़ जुट सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 2500 बसों से लोगों को लाया जाएगा। इसके लिए एलडीए ने परिवहन विभाग से बसें उपलब्ध कराने की मांग की थी। बस संचालन, पार्किंग और मार्ग व्यवस्था को लेकर योजना बनाई गई है ताकि शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

ये भी पढ़ें:कुहासा बना काल; दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भिड़ीं 4 बसों और कारों में आग

सजाने संवारने का काम शुरू

वसंत कुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणास्थल लगभग बनकर तैयार है। इसे अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीन दयाल उपाध्याय के विचारों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित किया गया है। लोकार्पण समारोह को लेकर स्थल पर सजावट, सुरक्षा और तकनीकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

बसों को मिलेगा निशुल्क डीजल

बसों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए डीजल पंपों को 24 घंटे खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में शामिल बसों को निशुल्क डीजल उपलब्ध कराया जाएगा। डीजल वितरण व अंकन की व्यवस्था की जाएगी।

बसों की गुणवत्ता पर सख्ती

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम में लगाई जाने वाली प्रत्येक बस तकनीकी रूप से फिट, साफ-सुथरी होगी। बसों के शीशे पूरे होंगे और चालक निर्धारित वर्दी में ही ड्यूटी पर रहेंगे।

किस जिले को कितनी बसें दी गई

जिले का नाम- बसों की संख्या

लखनऊ- 400

देवीपाटन- 250

अयोध्या- 200

प्रयागराज- 200

हरदोई- 350

इटावा- 200

बरेली- 300

मुरादाबाद- 100

कानपुर- 350

वाराणसी- 50

अलीगढ़- 100

एलडीए को प्रति बस ₹27,808 का भुगतान

बसों का खर्च एलडीए वहन करेगा। परिवहन निगम ने एलडीए उपाध्यक्ष को पत्र भेजकर बताया है कि प्रति बस ₹27,808 का भुगतान करना होगा। इसमें से 90 प्रतिशत राशि अग्रिम देनी होगी। एक बस प्रतिदिन 400 किलोमीटर तक चलेगी, इससे अधिक दूरी पर ₹69.52 प्रति किलोमीटर अतिरिक्त शुल्क लगेगा। बस ड्यूटी में एक दिन पूर्व और एक दिन बाद का शुल्क भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने बैंक विवरण भी एलडीए को भेज दिया है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |