Hindi NewsUP NewsUP Lucknow Moving car Caught fire coming From kanpur Driver And Passenger Jumped outside
कानपुर से लखनऊ आ रही चलती कार बनी आग का गोला, समय पर साथी संग बाहर कूदा चालक

कानपुर से लखनऊ आ रही चलती कार बनी आग का गोला, समय पर साथी संग बाहर कूदा चालक

संक्षेप:

लखनऊ से कानपुर आ रही कार में किसानपथ पर आग लग गई। चलती कार में आग लगने से चालक और साथी हैरान रह गए। समय पर दोनों ने कार से कूदकर जान बचाई। हादसा दरोगा खेड़ा के पास हुआ। कार रास्ते में ही जलकर खाक हो गई।

Sun, 26 Oct 2025 12:15 PMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक कार सड़क पर चलते हुए आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि लखनऊ के किसानपथ पर दरोगा खेड़ा स्थित पारसनाथ मेमोरियल स्कूल के सामने रविवार सुबह चलती कार में आग लग गई। चालक और उसके साथ बैठे एक अन्य ने जैसे ही गाड़ी को आग पकड़ते हुए देखा तो किसी तरह बाहर निकलकर खुद को बचाया। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूचना मिलने पर पुलिस संग पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार कार बाराबंकी के कौरियाड़ गांव के रहने वाले राजू की बताई जा रही है। वही हादसे के समय अपनी कार में था। उन्होंने बताया कि कानपुर से लखनऊ आते समय दरोगा खेड़ा के पास कार में आग लग गई।

ये भी पढ़ें:हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई पुलिसकर्मियों की कार, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत

आग देखते ही चालक और उसके साथी ने किसी तरह कार रोककर खुद को बचाया। इसकी सूचना दमकल को दी गई। सूचना मिलते ही सरोजनीनगर फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। एफएसओ ने बताया कि आग के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आशंका है कि अधिक इंजन हीटिंग अथवा शार्ट सर्किट से आग लगी है। मामले में कार सवारों की जानकारी अनुसार जांच की जाएगी। कार सवारों को भी कोई चोट नहीं पहुंची है। हालांकि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। आग की लपटें तेजी से कार में फैली थीं।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |