चॉकलेट के लालच में दो दिन बाद दोबारा घुसा चोर, गार्ड ने पहचाना और फिर...

संवाददाता, मोहनलालगंज
Follow us on Google News
share

चॉकलेट के लालच में दो दिन बाद चोर दोबारा घुस गया। इसी दौरान उसे ऑफिस के गार्ड ने पहचान लिया और फिर उसे पकड़ लिया। चोर का कहना है कि चोरी के माल में से उसे केवल चॉकलेट मिली। बाकि सामान उसके साथी लेकर भाग गए।

Thief
दोबारा चोरी करने गए चोर को पकड़ा

यूपी के मोहनलालगंज में एक चॉकलेट चोर पकड़ा गया। चोर ने गुरुवार को खुजौली के स्कॉलर एकेडमी के आफिस से लैपटॉप व मोबाइल फोन चुरा लिया। इसी दौरान चोर की नजर आफिस में रखी चॉकलेट के डिब्बे पर पड़ी तो उसमें से कई चॉकलेट निकाल ले गया। चॉकलेट का ऐसा स्वाद लगा कि शनिवार शाम चॉकलेट का डिब्बा चुराने फिर स्कूल पहुंच गया। जहां गार्ड ने उसे पहचान लिया और दौड़ाकर पकड़ लिया। गार्ड ने पकड़े चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार खुजौली में स्कॉलर एकेडमी स्कूल है। गुरुवार को चोर ने स्कूल के दफ्तर में घुसकर वहां रखा लैपटॉप व नया मोबाइल फोन चुरा लिया। स्कूल प्रबंधन के इन्द्रेश मिश्रा ने बताया कि चोर ने दफ्तर में रखा लैपटॉप व मोबाइल फोन चोरी करने के साथ मेज की दराज में रखी चॉकलेट चुरा ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। उन्होंने उसी दिन खुजौली चौकी पर चोरी की सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद शनिवार की शाम पांच बजे वही चोर स्कूल में दोबारा आ गया, वहां सुरक्षा में तैनात गार्ड ने सीसीटीवी कैमरे में पहले चोरी करते हुए देखा था उसने तुरंत पहचान लिया और दौड़ाकर दबोच लिया।

पकड़े जाने के बाद चोर से पूछाताछ की गई। चोर ने लोगों को बताया कि लैपटॉप व मोबाइल फोन उसके अन्य साथी लेकर फरार हो गये थे उसे सिर्फ चॉकलेट मिली थी, जिसे दोबारा चुराने स्कूल आया था। स्कूल प्रशासन ने पकड़े गए चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। चोर ने बयान दिया है कि चोरी का सामान उसके अन्य साथी ले गए हैं। चोर के बयान के आधार पर चोरी में शामिल अन्य की तलाश की जा रही है।

गाड़ी खरीदने के लिए तोड़ा था एटीएम

मोहनलालगंज में अभिषेक जायसवाल को नई गाड़ी खरीदने व दोस्त विशाल सिंह उर्फ पांडेय के दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए रुपयो की जरूरत थी, इसलिए दोनों दोस्तों ने एटीएम लूटने की योजना बना डाली। दोनों ने यूट्यूब पर एटीएम मशीन खोलने का तरीका सीखा। कानपुर दवा लेने जाने के बहाने घर से निकले दोनों दोस्तों ने मोहनलालगंज कस्बे में एटीएम मशीन में लूट की योजना बनाई। दोनों ने एटीएम मशीन में तोड़फोड़ की, लेकिन ग्रामीणों व पुलिस की सतर्कता से दोनों एटीएम मशीन से रुपये चोरी नहीं कर सके।

मोहनलालगंज कस्बे में पुलिस पिकेट से चंद कदम की दूरी पर इण्डिया वन के एटीएम में गुरुवार को बिना नम्बर प्लेट की कार से आये बदमाशों ने तोड़फोड की। पुलिस ने कार सवार बदमाशों का पीछा किया बदमाश सिसेंडी चौकी के सामने से भाग निकले। जल्दबाजी में घटना से लगभग बीस किलोमीटर दूर बदमाशों की कार एक ट्रक से टकरा गई जहां पीछा कर रही मोहनलालगंज पुलिस पहुंच गई और एक आरोपी को दबोच लिया।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsचॉकलेट के लालच में दो दिन बाद दोबारा घुसा चोर, गार्ड ने पहचाना और फिर...