रक्षाबंधन पर भाजपा मंडल मंत्री का मकान साफ कर गए चोर, नगदी व जेवरात उड़ाए

लाइव हिन्दुस्तान, सवांददाता, मोहनलालगंज
Follow us on Google News
share

रक्षाबंधन पर चोरों ने बंद खाली मकान का फायदा उठाकर भाजपा मंडल मंत्री के घर चोरी की। चोर रात में नगदी व जेवरात उड़ा ले गए। पीड़िता त्योहार के लिए रिशतेदारों के घर गई हुई थीं। उन्हें सुबह चोरी की जानकारी हुई।

Theft
प्रतीकात्मक फोटो

यूपी के लखनऊ में मोहनलालगंज में भाजपा नेता के घर चोरी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के ज्योति नगर रोड पर रक्षाबंधन के त्यौहार पर बंद एक घर में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता भाजपा की स्थानीय मंडल मंत्री हैं। सूचना पाकर इंस्पेक्टर मोहनलालगंज राम बाबू सिंह मौके पर पंहुचे।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार ज्योति नगर रोड, मोहनलालगंज निवासी विमलेश शर्मा जो कि भाजपा की मंडल मंत्री हैं, ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार वह अपने परिवार के साथ मौसी के घर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने गई हुई थीं। इस दौरान, मोहनलालगंज स्थित उनके घर में कोई नहीं था। देर रात अज्ञात चोरों ने बंद मकान का फायदा उठाते हुए घर का मुख्य गेट और मुख्य कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।

चोरों ने घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे पीड़िता की मां के पेंशन के ₹50,000 नगद उड़ा लिए। इसके अलावा अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे बहू और बेटे के सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण चोरी कर लिए। शनिवार सुबह उन्होंने पड़ोसी को फोन करके घर का हाल-चाल पूछा। पड़ोसी ने मौके पर जाकर देखा तो दरवाजे के ताले टूटे मिले, जिसके बाद पीड़िता को चोरी की सूचना दी गई। इसके बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले में चोरी की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। टीम ने घर जाकर वहां से साक्ष्य जमा कर लिए हैं और पीड़िता का भी बयान दर्ज किया गया है। आस-पास सीसीटीवी खोजे जाएंगे जिससे संदिग्धों की जानकारी मिल सके। इसके बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगाई जाएंगी। चोरी हुए सामान का ब्योरा दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है। वहीं, पीड़िता का कहना है कि उनका बड़ा नुकसान हुआ है। उनके, बेटे-बहू के गहने और नगदी चोरी हुई है। रात में चोरों ने खाली मकान का फायदा उठा लिया। उन्हें घटना की जानकारी सुबह हुई तो पुलिस में उन्होंने तुरंत शिकायत दर्ज करवा दी है। मकान में चोरी होने से आस-पास ले घरों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsरक्षाबंधन पर भाजपा मंडल मंत्री का मकान साफ कर गए चोर, नगदी व जेवरात उड़ाए