पत्नी के भागने की रिपोर्ट करवाने गया पति पुलिस के सवालों में उलझा, खोला हत्या का राज और फिर...

वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
Follow us on Google News
share

यूपी के लखनऊ में चिनहट के पुराना पोस्ट ऑफिस इलाके में सब्जी विक्रेता अल्ताब उर्फ कल्लू ने प्रेम प्रसंग के शक में बुधवार देर रात पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। गुरुवार तड़के शव ट्रॉली बैग में भरकर ई-रिक्शा पर लादा और इंदिरा नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।

Wife Murder

यूपी के लखनऊ में चिनहट के पुराना पोस्ट ऑफिस इलाके में सब्जी विक्रेता अल्ताब उर्फ कल्लू ने प्रेम प्रसंग के शक में बुधवार देर रात पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। गुरुवार तड़के शव ट्रॉली बैग में भरकर ई-रिक्शा पर लादा और इंदिरा नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। दोपहर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच गया। वहां पुलिस के सवालों में फंस गया और हत्या कर शव ठिकाने लगाने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से शव बरामद कर लिया।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा के मुताबिक अल्ताब मूल रूप से अयोध्या जनपद के रुदौली सफीनगर का रहने वाला है। पत्नी यास्मीन (24) और दो बच्चों के साथ चिनहट में पुराना पोस्ट ऑफिस इलाके में रहता था। यहां वह सब्जी बेचने का काम करता था। दोपहर बाद अल्ताब चिनहट थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचा था। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा व तेज शुक्ला ने उससे सवाल शुरू किए तो फंस गया। आशंका होने पर गहन पूछताछ की, जिसमें उसने पत्नी की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। बताया कि पत्नी के उसके मौसेरे भाई से प्रेम प्रसंग थे। वह उससे फोन पर घंटों बात करती थी।

कई बार मना करने पर भी नहीं मानी। इस बात को लेकर बुधवार शाम को भी झगड़ा हुआ था। देर रात प्लान के तहत उसने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। शव को ट्रॉली बैग में भरा और इंदिरा नहर जाने के लिए ई-रिक्शा बुक किया। ई-रिक्शा नहर के पास छोड़कर चला गया। इसके बाद शव झाड़ियों में छुपा दिया। पुलिस टीम अल्ताब को लेकर मौके पर पहुंची और निशानदेही पर याशमीन का शव बरामद कर लिया गया। वहीं उसकी मौत से कोराहम मचा हुआ है।

घरवालों से बोला मंडी गया था सब्जी लेने, पत्नी भाग गई

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पत्नी का शव ठिकाने लगाकर जब अल्ताब लौटा तो उसने मोहल्ले और याशमीन के घरवालों को बताया कि पत्नी भाग गई। उन्होंने पूछा कि तुम तो घर पर थे तो पत्नी कैसे चली गई? इस पर बोला कि वह सब्जी लेने मंडी गया था। इस बीच पत्नी भाग गई। याशमीन के घरवालों को भी उस पर शक हुआ। पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने भी अल्ताब पर शक जाहिर किया था।

घटना के समय सो रहे थे बच्चे

अल्ताब के दो बच्चे हैं। एक डेढ़ साल का और दूसरा तीन साल का है। घटना के समय दोनों बच्चे सो रहे थे। इस बीच उसका पत्नी से विवाद हुआ और फिर दुपट्टे से उसने गला घोंटकर मार दिया। बच्चों को सोता हुआ घर में छोड़कर शव को ठिकाने लगाने गया था। याशमीन के मायके वाले चिनहट में पुराना डाकखाने से कुछ आगे रहते हैं। वहीं, कोई यह माननेको तैयार ही नहीं था कि अल्ताब यह वारदात कर सकता है। उसके घर पर भी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।