बुलाकर शराब पिलाई और गला रेतकर किया कत्ल, मैदान में खून से लथपथ मिला युवक का शव

Srishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share

यूपी के लखनऊ में चिनहट इलाके में प्राइवेट नौकरी करने वाले 21 वर्षीय रितेश उर्फ बाला को उसके दोस्तों ने फोन कर मिलने के लिए मंगलवार रात बुलाया। हरदासी खेड़ा मैदान में शराब पार्टी की और फिर गला रेतकर हत्या कर दी।

बुलाकर शराब पिलाई और गला रेतकर किया कत्ल, मैदान में खून से लथपथ मिला युवक का शव

यूपी के लखनऊ में चिनहट इलाके में प्राइवेट नौकरी करने वाले 21 वर्षीय रितेश उर्फ बाला को उसके दोस्तों ने फोन कर मिलने के लिए मंगलवार रात बुलाया। हरदासी खेड़ा मैदान में शराब पार्टी की और फिर गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारे भाग निकले।

कल्याणी विहार कमता निवासी रितेश कुमार उर्फ बाला प्राइवेट नौकरी करता था। मंगलवार देर रात हरदासी खेड़ा मैदान में उसका खून से लथपथ शव मिला। पास में ही उसकी बाइक खड़ी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की बाइक के नंबर के आधार पर कल्याणी विहार कमता निवासी दयाशंकर को फोन किया। दयाशंकर को घटना की जानकारी दी और रितेश की फोटो भेजी।

Voice of UP

घर से 200 रुपये लेकर बाइक से निकला

फोटो देखकर दयाशंकर ने शव की पहचान इकलौते बेटे के रूप में की। रितेश के मामा ने बताया कि भांजा इंटर तक पढ़ा था। मंगलवार शाम करीब पांच से छह बजे के बीच भांजे के दोस्त प्रियांशु का फोन आया था। उसने मिलने के लिए बुलाया था। भांजा घर से 200 रुपये लेकर बाइक से निकला था। करीब 7:30 बजे भांजी रोशनी ने रितेश को फोन किया। रितेश ने कहा कि वह निशातगंज में है। थोड़ी देर बाद आएगा।

फोन पर कहा पर घर नहीं पहुंचा

फिर आधे घंटे बाद फोन किया तो बोला कि पॉलीटेक्निक चौराहे पर है, आ रहा है। करीब 8:30 बजे फोन किया तो भांजे ने कहा कि घर के पास है, आ रहा है। इसके बाद भी रितेश घर नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद भांजी ने फिर फोन मिलाया तो रितेशका मोबाइल स्विच आफ हो गया। बता दें कि मामले में दयाशंकर की तहरीर के आधार पर प्रियांशु के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

क्षणिक विवाद और प्रेम समेत बिंदुओं पर जांच

इंस्पेक्टर ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। यह तस्दीक की जा हरी है कि रितेश के साथ और कौन था? हत्या की वजह क्षणिक विवाद अथवा प्रेम प्रसंग हैं। सभी बिंदुओं पर तफ्तीश की जा रही है।

मैदान में रितेश को पिलाई शराब, दो से तीन हत्यारे

रितेश को उसके दोस्तों ने मैदान में बुलाया था। वहां पड़े ईटों और परिस्थितिजन्य साक्ष्य बता रहे हैं हत्यारे दो से तीन थे। सभी ने ईंट पर बैठकर शराब पी। इसके बाद उनके बीच विवाद हुआ और उसी समय धारदार हथियार से रितेश का गला रेत दिया गया।

रितेश पर दर्ज हैं छह मुकदमे, वाहन चोरी में गया था जेल

इंस्पेक्टर ने बताया कि रितेश के खिलाफ वाहन चोरी और मारपीट समेत करीब छह मुकदमे दर्ज हैं। वह वाहन चोरी में डेढ़ से दो साल पहले जेल गया था। करीब दो से तीन महीने जेल में भी रहा था। उसके और प्रियांशु के पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई थी। वहीं, रितेश के मामा ने बताया कि बाइक प्रियांशु के दोस्तों ने चोरी की थी। रितेश को इसकी जानकारी नहीं थी। वह उस पर बैठकर सिर्फ प्रियांशु के साथ जा रहा था। डूडा कालोनी में चेकिंग हो रही थी। पुलिस कर्मियों ने प्रियांशु और उसके दोस्त के साथ ही रितेश को भी पकड़कर जेल भेज दिया था।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।