मैंने स्टेशन पर बम लगा दिया....पत्नी के दोस्त को फंसाने के लिए पति ने किया बड़ा कांड

Apr 05, 2026 08:37 am ISTSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share

हैलो कंट्रोल रूम, मैंने चारबाग स्टेशन और एयरपोर्ट पर बम लगा दिया है। कुछ ही देर में दोनों उड़ जाएंगे... यह धमकी भरा फोन शुक्रवार की शाम को 1090 पर आया। जबकि एयरपोर्ट के लिए मेल किया गया। फोन और मेल आते ही हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

मैंने स्टेशन पर बम लगा दिया....पत्नी के दोस्त को फंसाने के लिए पति ने किया बड़ा कांड

हैलो कंट्रोल रूम, मैंने चारबाग स्टेशन और एयरपोर्ट पर बम लगा दिया है। कुछ ही देर में दोनों उड़ जाएंगे... यह धमकी भरा फोन शुक्रवार की शाम को 1090 पर आया। जबकि एयरपोर्ट के लिए मेल किया गया। फोन और मेल आते ही हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। स्टेशन और एयरपोर्ट पर सुरक्षा भी सतर्क हो गई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में लगी और कॉल और मेल करने वाले को खोजने लगी। इसी क्रम में जीआरपी चारबाग की टीम ने फोन नंबर ट्रेस करते हुए शनिवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी से जेल में पूछताछ शुरू कर दी। उसने पूछताछ में बताया कि बम लगाने की धमकी फर्जी थी। आरोपी ने अपनी पत्नी के मित्र को फंसाने के लिए धमकी दी थी। मामले में मिली जानकारी के अनुसार आलमबाग निवासी उमेश कुमार की पत्नी मल्टी कॉलोनी निवासी कार्तिकेय से अक्सर फोन पर बात करती थी। नाराज उमेश ने पत्नी के मोबाइल से 1090 पर धमकी भरा फोन किया। जीआरपी ने धमकी देने वाले फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि नंबर कार्तिकेय के नाम पर है। कार्तिकेय ने बताया यह नंबर उसने उमेश की पत्नी को दिया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

पुलिस की टीम ने उमेश की पत्नी से पूछताछ की तो पता चला कि उमेश ने शुक्रवार को उसका फोन ले लिया था। वहां से आगे का खुलासा हुआ। पुलिस ने इसी आधार पर उमेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूल कर लिया कि फर्जी धमकी देकर उसने अपनी पत्नी के दोस्त को फंसाने की कोशिश की थी।

मामूली विवाद में चलाई गोली, भगदड़

बहराइच के विशेश्वरगंज कस्बा में शनिवार देर रात एक मामूली विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया। मामला मारपीट से होते हुए फायरिंग तक पहुंच गया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित की तहरीर पर हमलावर को नामजद कर एफआईआर दर्ज की गई है। विशेश्वरगंज थाने के कस्बा निवासी पप्पू उर्फ सूरज लाल पुत्र रामचंदर जायसवाल अपने घर के सामने धूल हटाने के लिए पानी का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान बाजार निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ सोनू सरदार पुत्र जसवंत सिंह उर्फ बब्बू सिंह वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि झगड़े के दौरान ही आरोपी ने नाजायज असलहा निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग भयभीत हो उठे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। पीड़ित पप्पू जायसवाल की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष संदीप द्विवेदी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई चल रही है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।