हाथ में कलावा-माथे पर तिलक! आमिर ने राजू बन फंसाकर किया ब्लैकमेल, धर्म न बदलने पर पीटा
यूपी के लखनऊ में चिनहट इलाके में शादीशुदा मुस्लिम युवक आमिर ने अपना नाम राजू बताकर हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया। उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अश्लील वीडियो बना लिया।

यूपी के लखनऊ में चिनहट इलाके में शादीशुदा मुस्लिम युवक आमिर ने अपना नाम राजू बताकर हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया। उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी के धर्म का पता चलने पर पीड़िता ने दूरी बना ली। इस पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बनाया। जब युवती नहीं मानी तो वीडियो डिलीट करने के एवज में घर बुलाकर 25 हजार रुपए वसूले ।
चिनहट निवासी युवती (20) के मुताबिक कुछ समय पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। उसने खुद का नाम राजू बताया था। युवती के मुताबिक राजू हाथ में कलावा पहनता, तिलक भी लगाता था। राजू ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसी बीच अश्लील वीडियो भी चोरी छिपे बना लिए।
कुछ दिन बाद पीड़िता को पता चला कि राजू मुस्लिम है। उसका नाम राजू नहीं, बल्कि आमिर है। इस पर पीड़िता ने उससे दूरी बना ली। दूरी बनाने पर आरोपी आमिर ने युवती के चुपके से बनाए अश्लील वीडियो वॉयरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेल करते हुए युवती पर फिर से यौन शोषण का दबाव बनाया। यही नहीं पीड़िता से धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की बात कही। पीड़िता ने उसे साफतौर पर मना कर दिया।
वीडियो डिलीट करने के लिए घर बुलाकर पीटा
आरोपी आमिर ने पीड़िता को अश्लील वीडियो, फोटो डिलीट करने की बात कह 10 मई को अपने घर बुलाया। वीडियो डिलीट करने के एवज में 25 हजार रुपए भी वसूल लिए। रुपए देने के बाद पीड़िता ने जब वीडियो डिलीट करने की बात कही तो आमिर ने उसे घर में पीटा। शोर होने पर आरोपी के माता, पिता, भाई और बहन भी आ गए। आरोप है कि उन लोगों ने भी आमिर के साथ मिलकर उसे पीटा, जिससे उसे काफी चोट आई है। आरोपी आमिर की पहले ही शादी हो चुकी है।
तकरोही चौकी पर पुलिस वालों ने नहीं की कार्रवाई
आरोपियों के चंगुल से किसी तरह से छूटकर पीड़िता चिनहट थाने के तहत तकरोही पुलिस चौकी पहुंची। चौकी पर पुलिस वालों को पूरा मामला बताया। अपनी शिकायत दर्ज करने को कहा। पीड़िता का आरोप है कि तकरोही चौकी के पुलिस वालों ने कार्रवाई करने के बजाए उसे टरका दिया। पीड़िता चौकी से निकल गई। बाद में वह किसी तरह से डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा से मिली। डीसीपी पूर्वी ने चिनहट पुलिस को फटकार लगाई। तुरंत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

