लखनऊ केजीएमयू में महिला डॉक्टर से फिर छेड़छाड़, शिकायत पर आरोपी डॉक्टर निलंबित
लखनऊ केजीएमयू अभी डॉक्टर रमीज कांड से उभरा भी नहीं था कि एक बार फिर महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अस्पताल ने शिकायत पर आरोपी डॉक्टर को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि बाल रोग विभाग के डॉक्टर संजीव कुमार महिला से छेड़छाड़ के आरोपों के चलते निलंबित किए गए हैं।

लखनऊ केजीएमयू अभी डॉक्टर रमीज कांड से उभरा भी नहीं था कि एक बार फिर महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अस्पताल ने शिकायत पर आरोपी डॉक्टर को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि बाल रोग विभाग के डॉक्टर संजीव कुमार महिला से छेड़छाड़ के आरोपों के चलते निलंबित किए गए हैं।
वहीं, महिला रेजीडेंट डॉक्टर की शिकायत विशाखा कमेटी के हवाले कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले केजीएमयू के रेजीडेंट डॉ. रमीज यौन शोषण के आरोपों से घिरे और अब वो जेल में है। डॉक्टर रमीज पर महिला रेजीडेंट का जबरन धर्मांतरण कराने क आरोप भी लगा है।
रेजिडेंट डॉक्टर से अभद्रता का आरोप, एडिशनल प्रोफेसर सस्पेंड
मामले में मिली जानकारी के अनुसार धर्मान्तरण के बाद अब केजीएमयू बाल रोग विभाग के एडिशनल प्रोफेसर पर जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर से अभद्रता के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद आनन-फानन में 11 फरवरी को केजीएमयू प्रशासन ने विशाखा कमेटी गठित की। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए हैं। विशाखा कमेटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर आरोपी एडिशनल प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है।
मोबाइल पर संदेश भी भेजा
बाल रोग विभाग की रेजिडेंट डॉक्टर ने एडिशनल प्रोफेसर पर अभद्रता का इलजाम लगाया है। महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने साथ ही मोबाइल पर बेवजह के संदेश भेजने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने परिवारीजनों के साथ केजीएमयू प्रशासन से शिकायत की। शिकायत के आधार पर केजीएमयू प्रशासन ने सात सदस्यीय विशाखा कमेटी को मामले की जांच के आदेश दिए। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की गई।
विशाखा कमेटी की शिकायत पर गिरी गाज
कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद के आदेश पर विशाखा कमेटी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। आरोपी एडिशनल प्रोफेसर से पूछताछ की। कमेटी को शुरुआती जांच में पीड़िता के आरोप सही मिले हैं। लिहाजा केजीएमयू प्रशासन ने आरोपी एडिशन प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उन्हें डीन मेडिसिन कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
केजीएमयू के प्रवक्ता, डॉ. केके सिंह ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद केजीएमयू प्रशासन ने तुरंत जांच कमेटी गठित की। जांच कमेटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर आरोपी एडिशनल प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। केजीएमयू प्रशासन पूरे मामले की सच्चाई का पता लगा रही है। दोषी को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

