Hindi NewsUP NewsUP Lucknow Dowry murder case on Husband and in laws after wife died in hospital
महिला की अस्पताल में मौत, शरीर पर चोट के निशान, पति और ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का केस

महिला की अस्पताल में मौत, शरीर पर चोट के निशान, पति और ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का केस

संक्षेप:

लखनऊ में विवाहिता की मौत पर व्यवसायी पति और ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला कानपुर रोड के एलडीए कॉलोनी में सेक्टर-डी में कारोबारी की पत्नी की मौत का है। मुकदमा दर्ज होने के बाद मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजवाया है।

Tue, 21 Oct 2025 12:54 PMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

यूपी के लखनऊ में कृष्णानगर इलाके में एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी में निकिता (27) की मौत के मामले में सोमवार को उनके कारोबारी पति पार्थ महाना, सास और ननद समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल निकिता के मायकेपक्ष के लोग जिद पर अड़े थे कि जबतक मुकदमा दर्ज नहीं होगा वह शव पोस्टमार्टम के लिए जाने नहीं देंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुकदमा निकिता के पिता राजेश महाना ने दर्ज कराया है। राजेश महाना दिल्ली के मालवीयनगर में रहते हैं और व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2022 में बेटी का विवाह उन्होंने पार्थ के साथ किया था। 15 लाख रुपये के गहने दहेज में दिए थे। इसके अलावा करीब 25 लाख रुपये और दिए गए थे। शादी के बाद से अकसर दहेज की मांग को लेकर पार्थ उनकी मां, पिता और बहन बेटी को परेशान करते रहते थे। कई बार उनकी मांग पूरी भी की गई।

ये भी पढ़ें:पत्नी से फ्रॉड के मामले में कार्रवाई नहीं,न्याय की मांग के साथ टॉवर पर चढ़ा युवक

19 अक्तूबर को पार्थ ने फोन कर तड़के बताया कि बेटी की तबियत खराब है। जब पहुंचे तो अपोलो अस्पताल में वह मृत अवस्था में मिली। बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे। अस्पताल में कोई भी व्यक्ति ससुराल की ओर से नहीं मिला। निकिता के परिवारीजन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर अड़े रहे।

मुकदमा दर्ज न होने तक उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। इसके बाद वह उच्चाधिकारियों से मिले। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पार्थ और उसके घरवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |