गोली मारकर भेजा उड़ा दूंगा...पत्नी की हत्या कर मानस ने ऑटो चालक की कनपटी से सटाए थे दो असलहे

वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ हत्याकांड में ऑटो चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वारदात के बाद मानस को ऑटो से घर पहुंचाने वाले चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मानस ने तीन दिन के लिए ऑटो बुक कराया था। ऑटो चालक ने कहा कि मानस ने उसपर भी असलहा ताना था।

गोली मारकर भेजा उड़ा दूंगा...पत्नी की हत्या कर मानस ने ऑटो चालक की कनपटी से सटाए थे दो असलहे
लखनऊ हत्याकांड

यूपी के लखनऊ में बैंक अफसर मानस बाजपेयी ने जिस आटो से आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पहुंचकर पत्नी दिव्या की गोली मार कर हत्या की उस ऑटो चालक को गोमतीनगर पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। ऑटो चालक ने पुलिस बताया कि पत्नी को गोली मारने के बाद मानस तुरंत ऑटो पर सवार हुआ। उसने कहा कि तत्काल उसे हुसड़िया स्थित घर पहुंचा दो। मना किया तो मानस ने दोनों असलहे कनपटी पर सटा दिए और गोली मार कर भेजा उड़ाने की धमकी दी थी।

पुलिस के मुताबिक आटो चालक मिर्जापुर जनपद के कछुआ गांव का रहने वाला प्रमोद है। वह करीब 15 साल से हुसड़िया चौराहे के पास पार्क के पास रहता है। पहले टेंपो चलाता था अब कुछ साल से आटो चला रहा है। अक्सर मानस उन्हें मोहल्ले में आते जाते दिखता था। बुधवार रात मानस ने तीन दिन के लिए आटो बुक किया था। कहा था कि उसे कुछ काम है। इसके बाद मानस ने मोबाइल नंबर ले लिया और कहा कि जब भी वह बुलाए तो आटो लेकर आ जाना। गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे मानस ने फोन कर बुलाया। हुसड़िया चौराहे पर मानस मिला और उसने कहा कि मिठाई वाला चौराहे पर चलेगा।

वहां पहुंचकर मानस आटो से उतरा। कुछ देर तक वहां इंतजार करता रहा। आटो चालक ने बताया कि वह नहीं जानता था कि दिव्या उसकी पत्नी है। कुछ देर बाद दिव्या आई। मानस ने उसे रोका और पीटा। चालक ने बताया कि जबतक वह कुछ समझता मानस ने दिव्या को गोली मार दी। गोली लगते ही दिव्या गिर गई और मानस आटो में बैठ गया। वाक्या देखकर डर गया। गाड़ी आगे नहीं बढ़ा पा रहा था। मानस तेजी से चिल्लाया और कनपटी पर दोनों और असलहा सटा दिया। बोला तुरंत घर पर ले चलो नहीं तो तुम्हारा भी भेजा खोल दूंगा। रास्ते भर वह कनपटी पर असलहा लगाए रहा।

तीन महीने से शहर के बाहर नहीं गया

प्राथमिक जांच में चालक के हत्या में शामिल होने के कोई साक्ष्य पुलिस को नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस ने अभी उसे क्लीनचिट नहीं दी है। उसकी भूमिका की अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है। पुलिस की तफ्तीश में चालक तीन महीने से शहर के बाहर नहीं गया। चालक की काल डिटेल्स में भी पुलिस को अभी कोई ऐसे साक्ष्य नहीं मिले हैं जिससे वह वारदात में शामिल रहा हो।

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

गोमतीनगर पुलिस अब मानस को असलहा बेचने वाले गिरोह का नेटवर्क खंगाल रही है। पुलिस ने मानस की काल डिटेल्स का ब्योरा टेलीकाम कंपनी से मांगा है। इसके साथ ही बिहार के मुंगेर से और असलहा तस्करी से जुड़े कई अन्य गिरोह पुलिस की रडार पर हैं। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि जल्द ही गिरोह से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रज्ञा ने लगाया बहन को प्रताड़ित करने का आरोप

प्रज्ञा ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक काफी लंबी पोस्ट की। उन्होंने मानस पर बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। लिखा कि बहन मानस की हरकतों से परेशान रहती थी। वह रिश्ता बचाने की कोशिश कर रही थी। मानस ने हत्या कर दी। छोटी-छोटी बात पर उसे प्रताड़ित करता था। इसके अलावा कई अन्य गंभीर आरोप लगाए। प्रज्ञा ने यह भी लिखा कि उन्हें शक था कि मानस उनकी बहन की हत्या कर देगा।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsगोली मारकर भेजा उड़ा दूंगा...पत्नी की हत्या कर ऑटो चालक की कनपटी से सटाए 2 असलहे