जिला बदर की सजा पूरी कर लौटे दबंग ने युवक को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी का वीडियो वायरल

संवाददाता, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में जिला बदर की सजा पूरी कर लौटे दबंग ने एक युवक को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का अस्पताल में भर्ती होने का वीडियो वायरल हो गया। आरोपी और मृतक के बीच दो साल से रंजिश थी। इसी के चलते हत्या की गई।

कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या

यूपी के लखनऊ में जिला बदर की सजा काटकर लौटे दबंग अखिलेश ने एक मर्डर कर दिया। पीजीआई जगतखेड़ा के मीट शॉप दुकानदार और शटरिंग कारीगर 27 वर्षीय अभिषेक कुमार रावत की हत्या की गई। रंजिश में अखिलेश ने साथियों संग मिलकर अभिषेक को कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से काटकर मार डाला। घटना स्थल पर अभिषेक का लहूलुहान शव पड़ा मिला। साथ ही क्षतिग्रस्त पांच बाइक, धारदार हथियार, पत्थर आदि पड़े थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर कई राउंड फायरिंग हुई थी। वहीं, हत्या के आरोपी अखिलेश के हाथ में गोली लगी। सिविल अस्पताल में भर्ती होने का वीडियो वॉयरल हुआ। हिन्दुस्तान वॉयरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इसके बाद पुलिस सिविल पहुंची और आरोपी से पूछताछ शुरू की। मृतक की मां ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई है।

जगतखेड़ा निवासी पुष्पा रावत उर्फ छवि के मुताबिक, शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे बेटा अभिषेक घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। मां का आरोप है कि दोपहर साढ़े तीन बजे किसी ने अभिषेक को कॉल करके सरथुआ गांव बुलाया था। पिपरी खेड़ा निवासी मुख्य आरोपी अखिलेश रावत व आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हैं। अखिलेश के साथ मिलकर आरोपियों ने अभिषेक को कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से काट डाला।

दो साल से थी रंजिश

मां पुष्पा के मुताबिक अभिषेक शटरिंग कारीगर था। साथ ही मीट की दुकान भी पार्ट टाइम खोलता था। इसी मीट की दुकान को लेकर आरोपी अखिलेश रंजिश रखता था। पहले भी वह कई बार मारपीट कर चुका था। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। अखिलेश पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। गोसाईंगंज एसीपी रिषभ यादव के मुताबिक आरोपी अखिलेश जिला बदर था। उसकी जिला बदर की अवधि पूरी हो चुकी थी।

शव छोड़कर भागा आरोपी

लोगों को जुटता देख और पुलिस आने की सूचना मिलते ही सभी आरोपी मौके से भाग निकले। अभिषेक का लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने अभिषेक को पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस और परिजनों के बीच तीखी कहासुनी भी हुई। पुलिस को मौके से क्षतिग्रस्त पांच बाइक, धारदार हथियार आदि सामान मिला है।

हत्यारोपी के भर्ती होने का वीडियो वायरल

देर शाम को हत्यारोपी अखिलेश को सिविल अस्पताल में भर्ती होने का सोशल मीडिया पर वीडियो वॉयरल होने लगा। पीजीआई पुलिस सिविल पहुंची। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद अखिलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। अखिलेश के बयान के आधार पर पुलिस ने दावा किया है कि दोनों पक्षों में रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। पुलिस का यह भी दावा है कि आरोपी अखिलेश को गोली नहीं लगी है। एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंत कुमार ने बताया कि पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।