
सहकारी समितियों के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कैंसिल की मकर संक्रांति की छुट्टी, दिखाई जाएगी मतदाता सूची
सहकारी समितियों के मुख्य निर्वाचन आयुक्त और एलडीबी बैंक के प्रबंध निदेशक ने मकर संक्रांति की छुट्टी कैंसिल कर दी है। मकर संक्रांति पर सरकार ने 15 जनवरी को छुट्टी घोषित कर रखी है। हालांकि, अब एलडीबी बैंक के प्रबंध निदेशक कुलश्रेष्ठ ने निर्देश जारी करते हुए मकर संक्रांति की छुट्टी रद्द कर दी है।
सहकारी समितियों के मुख्य निर्वाचन आयुक्त और एलडीबी बैंक के प्रबंध निदेशक ने मकर संक्रांति की छुट्टी कैंसिल कर दी है। मकर संक्रांति पर सरकार ने 15 जनवरी को छुट्टी घोषित कर रखी है। हालांकि, अब एलडीबी बैंक के प्रबंध निदेशक कुलश्रेष्ठ ने निर्देश जारी करते हुए मकर संक्रांति की छुट्टी रद्द कर दी है। सभी कर्मियों को 15 जनवरी को काम पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि इस दौरान मतदाता सूची की अंतिम लिस्ट दिखाई जाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि ये कार्यक्रम पहले से ही तय था।
प्रबंध निदेशक आरके कुलश्रेष्ठ द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त, यूपी राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के आदेश दिनांक 16 दिसम्बर, 2025 द्वारा बैंक की 323 शाखाओं के शाखा प्रतिनिधियों, प्रबन्ध कमेटी के सदस्यों एवं सभापति, उपसभापति तथा अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है, जिसके सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश बैंक परिपत्रांक-3591, दिनांक 18.12.2025 द्वारा निर्गत किए जा चुके हैं।
उक्तानुसार पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन सम्बन्धी समस्त कार्यवाहियाँ निर्धारित समय एवं प्रक्रियानुसार ही सम्पन्न कराया जाना है। उक्त के कम में दिनांक 15.01.2026 को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2:00 तक अनन्तिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाना है। उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग के पत्रांक-46/ तीन-2026, दिनांक 12.01.2026 द्वारा दिनांक 15.01.2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। अतः उक्त के दृष्टिगत दिनांक 15.01.2026 को प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक निर्धारित निर्वाचन स्थल पर पूर्व घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्दिष्ट कार्यवाही सम्पादित की जाएगी।
मकर संक्रांति की छुट्टी अब 15 जनवरी को
योगी सरकार ने घोषित किया कि मकर संक्रांति का अवकाश 14 के बजाय 15 जनवरी को होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने कार्यकारी आदेश जारी कर दिए हैं। पहले मकर संक्रांति की छुट्टी निर्बंधित अवकाश के तहत घोषित थी। बदले आदेश में इसे निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अधीन घोषित किया गया है।

लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।
और पढ़ें



