यूपी के इस जिले में रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, लाखों लोगों को जाम से मिलेगी राहत

Apr 07, 2026 02:33 pm ISTDeep Pandey लखनऊ। शुभ्रांशु शेखर
share

यूपी की राजधानी लखनऊ में बीकेटी-अस्ती रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। परियोजना की मंजूरी देते हुए शासन स्तर से 93.40 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। इससे लाखों को जाम से राहत मिलेगी।

यूपी के इस जिले में रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, लाखों लोगों को जाम से मिलेगी राहत

UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में मोहिबुल्लापुर-बख्शी का तालाब के मध्य अस्ती मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। परियोजना की मंजूरी देते हुए शासन स्तर से 93.40 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। सेतु निगम शीघ्र ही निर्माण शुरू करवाएगा। ब्रिज के बन जाने से क्रासिंग पर आए दिन लगने वाले जाम से लाखों लोगों को मुक्ति मिलेगी।

यह रेलवे क्रॉसिंग लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग -30 पर स्थित है। यहां पर ट्रैफिक का दबाव काफी रहता है। पीक ऑवर में जब क्रॉसिंग बंद रहती है तो यहां जाम की स्थिति बन जाती है। क्रॉसिंग खुलने के बाद भी वाहनों को निकलने में काफी समय लग जाता है।

स्थानीय लोगों की इन समस्याओं को देखते हुए क्षेत्रीय सांसद आरके चौधरी और विधायक योगेश शुक्ला ने ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शासन के निर्देश पर सेतु निगम ने परियोजना का खाका खींचा। वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में शामिल करते हुए धनराशि स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा था। अब पूरी धनराशि सहित निर्माण कार्य शुरू करने की मंजूरी मिल गई है।

रेलवे क्रॉसिंग लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग -30 के पास बीकेटी-अस्ती मार्ग पर स्थित है। यह मार्ग आगे चलकर आउटर रिंग रोड को भी क्रास करती है। जिसके कारण यहां से काफी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। इस मार्ग से बीकेटी, अस्ती, रुदाही, एयरफोर्स स्टेशन, मूसानगर, चंद्रिका देवी, भिठौली, महिबुल्लापुर सहित आसपास की 50 से अधिक नव विकसित कॉलोनियों के लोगों की आवाजाही होती है। दिल्ली रेल खंड पर रेलवे क्रासिंग होने के कारण काफी ट्रेनों का आवागमन होता है, जिससे अक्सर क्रासिंग बंद रहती है। जिस कारण हमेशा जाम की स्थिति बनती है।

स्थानीय निवासियों को अक्सर इस जाम से जूझना पड़ता है, जिससे उनका समय और ईंधन दोनों बबार्द होता है। रेलवे ओवर ब्रिज बन जाने से इस रूट से गुजरने वाले स्थानीय निवासियों, किसानों, छात्र-छात्राओं, व्यापारियों सहित अन्य यात्रियों को जाम से निजात मिलेगी।

तीन लेन का पुल 685.81 मीटर लंबा होगा

सेतु निगम के अनुसार रेलवे ओवर ब्रिज तीन लेन का बनाया जाएगा। इसकी चौड़ाई 10.50 मीटर होगी, जिससे कि आने वाले समय में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर आवाजाही में कोई समस्या न हो। इसकी लंबाई 685.81 मीटर होगी। यह अस्ती की तरफ से उठेगा और लखनऊ की तरफ उतरेगा। पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए ब्रिज पर दोनों तरफ फुटपाथ भी बनाया जाएगा। ब्रिज में रेलवे क्रासिंग पर रखे जाने वाले गर्डर की लंबाई 36.54 मीटर होगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।