Hindi NewsUP NewsUP Lucknow 5 thousand Kilo Adulterated Spoiled Sweets destroyed by FSDA Ahead of Diwali
यूपी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की छापेमारी, लखनऊ में पांच हजार किलो मिठाई नष्ट कराई

यूपी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की छापेमारी, लखनऊ में पांच हजार किलो मिठाई नष्ट कराई

संक्षेप: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी और बासी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए सघन अभियान चलाया। इस प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान, टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से 6 लाख रुपये से अधिक मूल्य की मिलावटी और खराब हो चुकी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों को जब्त कर नष्ट कर दिया।

Fri, 17 Oct 2025 06:39 AMSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी और बासी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए सघन अभियान चलाया। इस प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान, टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से 6 लाख रुपये से अधिक मूल्य की मिलावटी और खराब हो चुकी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों को जब्त कर नष्ट कर दिया।

अभियान के दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई राजेन्द्रनगर स्थित मां कृपा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर विजय कुमार गुप्ता के परिसर में की गई। यहां टीम को बड़ी मात्रा में एक्सपायर और संदिग्ध मिठाइयां मिलीं। इनमें मिलावट का शक था। मां कृपा ट्रेडर्स से मिल्क केक, कलाकन्द, पतीसा, डोडा बर्फी, सोहन पापड़ी, गोंद का लड्डू, कराची हलवा और स्पेशल बर्फी सहित लगभग 5000 किलोग्राम मिठाइयां मिलीं। सभी को नष्ट कराया। मूल्य 5,57,440 है।

ये भी पढ़ें:यूपी में फर्जी आईएएस ने 150 लोगों से 80 करोड़ रुपए ठगे, गिरफ्तार

आलमनगर स्थित अशोक कुमार गुप्ता के परिसर से 150 किलोबदबूदार खोया (कीमत 60,000) को भी नष्ट कर दिया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) विजय प्रताप सिंह व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह इस कार्रवाई में मौजूद रहे। टीम ने डालीगंज, कृष्णानगर से 21 नमूने लिए।

223 किलो देशी घी जब्त, 21 नमूने भेजे गए लैब

विभाग ने नादरगंज स्थित श्याम उद्योग में 223 किलो देशी घी जब्त किया, जिसका अनुमानित मूल्य ₹1,22,650 है। एक अन्य कार्रवाई में गुडम्बा थाना क्षेत्र के ग्राम भाखामऊ बेहटा स्थित शमीम ट्रेडर्स के यहां से काजू कतली, लिज्जत पापड़, आचार सहित कुल 77.6 किलो एक्सपायर खाद्य सामग्री मिली।

पांच कुंतल पटाखे बरामद, तीन गिरफ्तार

बंथरा बाजार में पुलिस ने गुरुवार को तीन कुंतल बम और पटाखे बरामद किए हैं। दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दुबग्गा पुलिस ने रायपुर दशहरी हनुमंत धाम कालोनी में छापेमारी कर 2.25 कुंतल पटाखे पकड़कर एक को गिरफ्तार किया है। बंथरा इंस्पेक्टर के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पटाखों का अवैध रूप से भंडारण करने वाले अल्ताब खान और पंकज सिंह को धर दबोचा। तीन कुंतल बम बरामद किए। दुबग्गा इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक टीम ने हनुमंत धाम कालोनी में 2.25 कुंतल पटाखे बरामद किए। सत्यम कश्यप को गिरफ्तार किया है।