Hindi NewsUP NewsUP Lucknow 1.25 lakh people will not get free ration this month, know the reason
यूपी में इस जिले के 1.25 लाख लोगों को इस माह नहीं मिलेगा फ्री राशन, जानिए वजह

यूपी में इस जिले के 1.25 लाख लोगों को इस माह नहीं मिलेगा फ्री राशन, जानिए वजह

संक्षेप:

राजधानी लखनऊ में 1.25 लाख लोगों को इस माह फ्री राशन नहीं मिलेगा। ये सभी लाभार्थी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अपना ईकेवाईसी नहीं कराया है। इस माह इन यूनिटों को उनके हिस्से का पांच किलो राशन नहीं मिलेगा।

Sep 11, 2025 08:10 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ईकेवाईसी नहीं कराने वाले लोगों (यूनिटों) को इस माह राशन नहीं मिलेगा। लखनऊ में करीब 1.25 लाख लाभार्थी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अपना ईकेवाईसी नहीं कराया है। इस माह इन यूनिटों को उनके हिस्से का पांच किलो राशन नहीं मिलेगा। ऐसे लोगों के नाम भी कोटेदारों के ई-पॉश मशीन पर नहीं दिखा रहे हैं। अब अगर यह लोग अपना ईकेवाईसी करा लेंगे तो अगले माह से इनको भी राशन मिलने लगेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राशनकार्ड सत्यापन अभियान के तहत कार्ड में दर्ज प्रत्येक यूनिट का ईकेवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। बीते कई माह से ईकेवाईसी की प्रक्रिया चल रही है। कई बार समयसीमा भी बढ़ाई गई। इसके बाद भी लाखों लोगों ने ईकेवाईसी नहीं कराया। अब शासन ने ईकेवाईसी नहीं करने वाली यूनिटों का राशन रोक दिया है। इस माह ऐसे लोगों के नाम को वेबसाइट पर हाइड (छुपा देना) कर दिया गया है। इन लोगों का नाम काटा (डिलीट) नहीं किया गया है। ईकेवाईसी कराते ही ऐसे सभी यूनिट स्वत: अपने वर्तमान राशनकार्ड में जुड़ जाएंगी। कोटेदार की ईपॉश मशीन पर भी उसके राशन कार्ड में उसका नाम दिखने लगेगा। अगले माह से उनके हिस्सा का राशन भी मिलने लगेगा।

ये भी पढ़ें:आज से इस डेट तक होगा सितंबर माह का फ्री राशन वितरण, इन्हें सस्ते में 3 KG चीनी

ईकेवाईसी करा ले अगले माह मिलने लगेगा राशन

डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि लखनऊ के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के करीब सवा लाख यूनिट ऐसे हैं जिन्होंने ईकेवाईसी नहीं कराया है। इस माह इन यूनिटों का राशन नहीं मिलेगा। ऐसे लोग कोटेदार के पास जाकर अपना ईकेवाईसी करा सकते हैं। ईकेवाईसी के बाद अगले माह उनका राशन भी मिलने लगेगा। पांच वर्ष तक के बच्चों का ईकेवाईसी नहीं कराना है।

लखनऊ में राशन कार्ड

पात्र गृहस्था कार्डधारक - 7,15650

लाभार्थी (यूनिट) - 29,64113

अंत्योदय कार्डधारक - 49924

लाभार्थी - 150523

कुल कार्डधारक - 7,65,574

कुल लाभार्थी - 31,14636

पात्र गृहस्था कार्डधारक - 7,15650

लाभार्थी (यूनिट) - 29,64113

अंत्योदय कार्डधारक - 49924

लाभार्थी - 150523

कुल कार्डधारक - 7,65,574

कुल लाभार्थी - 31,14636

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |