UP LPG Price: घरेलू सिलेंडर 60 और कमर्शियल 114 रुपये महंगा, एलपीजी 950 रुपये के पार

Mar 07, 2026 09:41 am ISTSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share

ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से खाड़ी देशों से गैस-तेल की सप्लाई पर असर दिखने लगा है। करीब 11 महीने बाद घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की रीफिलिंग 60 रुपये महंगी हो गई है। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर 114 रुपये से अधिक महंगा हो गया है।

UP LPG Price: घरेलू सिलेंडर 60 और कमर्शियल 114 रुपये महंगा, एलपीजी 950 रुपये के पार

UP LPG Price: ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से खाड़ी देशों से गैस-तेल की सप्लाई पर असर दिखने लगा है। करीब 11 महीने बाद घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की रीफिलिंग 60 रुपये महंगी हो गई है। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर 114 रुपये से अधिक महंगा हो गया है। आम जनता को महंगाई से राहत मिलने के बजाय एक और बड़ा झटका लगा है।

घरेलू रसोई गैस (14.2 किग्रा) और कमर्शियल गैस (19 किग्रा) के सिलेंडरों की कीमतों में शनिवार सुबह भारी बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें शनिवार की सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं, जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों के रसोई बजट के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।

घरेलू सिलेंडर ₹950 के पार

अब तक घरेलू रसोई गैस का 14.2 किलो वाला सिलेंडर ₹890.50 में मिल रहा था, जिसकी कीमत में ₹60 का सीधा इजाफा किया गया है। अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए ₹950.50 चुकाने होंगे।

कमर्शियल सिलेंडर पर ₹114.50 की मार

व्यापारिक इस्तेमाल वाले 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल आया है। इसकी पुरानी कीमत ₹1891.00 थी, जिसे बढ़ाकर अब ₹2005.50 कर दिया गया है। यानी एक सिलेंडर पर ₹114.50 की बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर बाहर खाना खाने और मिठाई-नाश्ते की दुकानों पर पड़ेगा, जिससे आम आदमी की थाली और महंगी होने के आसार हैं।

इससे पहले, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अप्रैल 2025 से नहीं बदली हैं, गैर-सब्सिडी दर 853 रुपये थी। अब हुए बदलाव से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ उन व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए भी काफी वृद्धि हुई है जो दैनिक कार्यों के लिए एलपीजी पर निर्भर हैं। यह वृद्धि भारत की ऊर्जा आपूर्ति और ईंधन उपलब्धता को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हुई है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहले आश्वासन दिया था कि देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को आपूर्ति में व्यवधान की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में देश के पास विविध स्रोतों से ऊर्जा आपूर्ति की पर्याप्त उपलब्धता है, जो खाड़ी से प्रभावित होने वाली संभावित मात्रा से कहीं अधिक है। भारत का मौजूदा कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का भंडार भी घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। सूत्रों ने बताया कि सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और खाड़ी से जुड़ी संभावित आपूर्ति बाधाओं को दूर करने के लिए वैकल्पिक भौगोलिक क्षेत्रों से आपूर्ति बढ़ाने की योजना बना रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अपने कच्चे तेल के आयात में काफी विविधता लाई है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।