UP LPG News: ईरान -इजरायल युद्ध के बीच यूपी में LPG का संकट गहरा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर की कथित किल्लत की अफवाहें फैलाकर इसकी आड़ में जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। एजेंसियों से सामान्य गैस वितरण के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्राहकों को नियमानुसार गैस सिलेंडर मिल सके।
12 Mar 2026, 09:32:36 PM IST
UP LPG News: भ्रम फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए
मुख्य सचिव ने गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश भेजा है। इसमें प्रदेश के सुचारु रूप से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी आदि की आपूर्ति के लिए सचिव गृह मंत्रालय के साथ बुधवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग का हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता की कोई समस्या नहीं है। केंद्र सरकार एलपीजी में घरेलू उपभोक्तओं को प्राथमिकता दे रही है। पारदर्शी वितरण के लिए ओटीपी के माध्यम से रिफिल डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भ्रम फैलाने वाले चैनल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म के मैसेज और वीडियो आदि पर कड़ी नजर रखी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि गैस सिलेंडर के वितरण व्यवस्था में कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। गैस सिलेंडर वाहनों को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए। राजस्व विभाग, खाद एवं रसद विभाग तथा तेल कंपनियों के नोडल अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन व पुलिस के अधिकारी लगातार भ्रमण करें। जिलों में गैस आपूर्ति से संबंधित सूचनाओं के लिए कंट्रोल रूम बनाए जाएं।
12 Mar 2026, 06:31:26 PM IST
UP LPG News Live: फर्रुखाबाद डीएम-एसपीने किया गैस गोदामों का निरीक्षण
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में घरेलू गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी की अफवाहों के बीच जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने गुरुवार को गैस गोदामों और पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आवश्यक पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अधिकारियों ने बलराम गैस सर्विस, जितेंद्र गैस सर्विस तथा राधा कृष्ण फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। अधिकारियों के पहुंचने से जिले के पेट्रोल पंपों और गैस गोदामों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी संचालकों से घरेलू गैस की उपलब्धता, बुकिंग से लेकर उपभोक्ताओं तक सिलेंडर की डिलीवरी में लगने वाले समय की जानकारी ली।
12 Mar 2026, 05:40:05 PM IST
UP LPG News Live: गैस कनेक्शन की KYC कराने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत
UP LPG News Live: हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र में एक देवी मंदिर के पास अचानक बाइक रुकने के दौरान महिला सड़क पर गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के वक्त महिला अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी कराने जा रही थी। बघौली थाना क्षेत्र के लोनार पुरवा निवासी रामखेलावन की 58 वर्षीय पत्नी प्रेमवती गुरुवार को अपने भतीजे धीरू निवासी भकुराई थाना सुरसा के साथ घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी कराने के लिए सुरसा स्थित गैस एजेंसी जा रही थीं। रास्ते में देवी मंदिर के पास प्रेमवती ने भतीजे से बाइक रोकने के लिए कहा। बताया जाता है कि बाइक रुकने से पहले ही प्रेमवती अचानक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं थी।
12 Mar 2026, 04:50:00 PM IST
UP LPG News Live: प्रयागराज में भी घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी
UP LPG News Live: प्रयागराज में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। कारोबारी शिखा खन्ना ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले 1250 रुपये का घरेलू गैस सिलेंडर अपने घर के लिए लिया था। उन्होंने बताया कि अब घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लोग 1300 से 1400 रुपये तक मांग रहे हैं। इसके कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है।
12 Mar 2026, 04:48:34 PM IST
UP LPG News Live: गैस की किल्लत, इंडक्शन और माइक्रोवेव की मांग बढ़ी
UP LPG News Live: अंतर्राष्ट्रीय माहौल और देश में रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने रेलवे की कैंटीनों के लिए आदेश जारी कर दिया कि वो भोजन तैयार करने के लिए माइक्रोवेव या इंडक्शन का इस्तेमाल करें क्योंकि यहां उत्तर मध्य रेलवे का मुख्यालय है ऐसे में कई विभाग ऐसे हैं, जहां पर कर्मचारियों की संख्या बहुत अधिक है और इस संख्या को देखते हुए वहीं पर कैंटीन भी बनाई गई है। ऐसे में अब यहां पर कैंटीन में इंडक्शन की मांग बढ़ गई है।
12 Mar 2026, 04:43:05 PM IST
UP LPG News Live: ललितपुर में स्ट्रीट वैंडर्स, रेस्टोरेंट और होटल संचालकों का कारोबार प्रभावित
UP LPG News Live: ललितपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकने से स्ट्रीट वैंडर्स, रेस्टोरेंट और होटल संचालकों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित होने लगा है। इस समस्या से निपटने के लिए संसाधनों के मुताबिक उन्होंने अपना कारोबार समेटना शुरू कर दिया है। इस संकट के हल होने के बाद वह पुराने अंदाज में अपना काम करेंगे। ष्ठान भंडार संचालित करने वाले कारोबारियों के मुताबिक उनको कामर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। वह डीजल और लकड़ी की भट्टी तैयार करवा रहे हैं। जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती वह ऐसे ही काम करेंगे।
12 Mar 2026, 02:34:50 PM IST
UP LPG News Live: एलपीजी किल्लत के खिलाफ AAP करेगी प्रदर्शन
UP LPG News Live: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देशभर में गैस की भारी कमी हो गई है और लोग सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े हैं। उन्होने आरोप लगाया कि कई जगहों पर शादियों में भी लोगों को गैस न मिलने के कारण लकड़ी से खाना बनाना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि गैस की कमी का असर राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन तक बंद करनी पड़ी है। संजय सिंह ने कहा कि आम लोगों की परेशानी को लेकर AAP सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने घोषणा की कि 14 मार्च को पार्टी गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन करेगी।
12 Mar 2026, 02:31:27 PM IST
UP LPG News Live: आगरा में एलपीजी की कालाबाजारी से लोग परेशान
UP LPG News Live: आगरा में एलपीजी की कालाबाजारी चरम पर है। घरेलू सिलेंडर जिस पर कोई पाबंदी नहीं है, उसकी रीफिल भी 400 रुपये से अधिक प्रीमियम पर बिक रही है। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए 2200 रुपये से लेकर 2500 रुपये चार्ज किए गए
12 Mar 2026, 02:18:05 PM IST
LPG Crisis UP LIVE: झांसी में गैस सिलेंडर से लदा ट्रक चोरी, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 7 आरोपी पकड़े
LPG Crisis UP LIVE: यूपी के झांसी में रसोई गैस सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी हो गया। इस मामले से स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। बुधवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार करके चोरी किए गए सिलेंडर बरामद कर लिये।
12 Mar 2026, 02:13:28 PM IST
LPG Crisis UP LIVE: मेरठ में 2200 में बेच रहे थे सिलेंडर, पुलिस ने मारा छापा
LPG Crisis UP LIVE: मेरठ में रेलवे रोड थाना क्षेत्र में 2 हजार से लेकर 2200 रुपये में गैस सिलेंडर कालाबाजारी करके बेचे जा रहे थे। इसी सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने टीम को भेज कर छापेमारी कराई। हालांकि इस दौरान आरोपी फरार हो गए। अफवाह फैलाने वालों और कालाबाजारी करने वालों पर तुरंत मुकदमा दर्ज करने के बावजूद रेलवे रोड थाना क्षेत्र में बुधवार को गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही थी। 2000 से 2200 लेकर सिलेंडर ब्लैक में उपलब्ध कराए जा रहे थे। इस बात की शिकायत एसएसपी मेरठ और एसपी सिटी मेरठ से की गई। छापेमारी करने के लिए मौके पर भेजा गया था। घटना के बाद पुलिस ने पूरे जिले में सख्ती बढ़ा दी है।
12 Mar 2026, 02:11:12 PM IST
LPG Crisis UP LIVE: अयोध्या में गैस किल्लत पर सपा का प्रदर्शन
LPG Crisis UP LIVE: अयोध्या में गैस की किल्लत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपकर लोगों को तुरंत गैस उपलब्ध कराने की मांग की गई।
12 Mar 2026, 01:05:14 PM IST
LPG Crisis UP LIVE: केजीएमयू में स्वयं सहायता समूह ने खाना वितरण बंद किया
LPG Crisis UP LIVE: केजीएमयू में स्वयं सहायता समूह ने खाना वितरण बंद कर दिया है। बड़ी संख्या में तीमारदारों को प्रतिदिन स्वयं सहायता समूह भोजन वितरित करते थे
12 Mar 2026, 01:03:35 PM IST
LPG Crisis UP LIVE: अलीगढ़ में गैस एंजेसियों पर लंबी-लंबी कतारें
LPG Crisis UP LIVE: अलीगढ़ में एलपीजी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। जिसका मुख्य कारण आपूर्ति में कमी और कड़े नियमों को माना जा रहा है। कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई बंद होने और घरेलू सिलेंडर के लिए अनिवार्य ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न होने से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी संचालकों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि पहले के मुकाबले गैस एजेंसियों पर सिलिंडरों की सप्लाई में काफी कमी आई है, जिससे 3-4 दिन में एक गाड़ी पहुंचने की स्थिति बनी है। तेल कंपनियों ने निर्देश दिए हैं कि केवल बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को ही सिलिंडर दिया जाए, जिससे अचानक भीड़ बढ़ी है। जबकि 5 मार्च से कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई बंद कर दी गई है।
12 Mar 2026, 01:00:44 PM IST
LPG Crisis UP LIVE: कैटरिंग कारोबार को 50 करोड़ का झटका
LPG Crisis UP LIVE: कानपुर में गैस संकट की आंच शादी समारोहों और दावतों तक पहुंच गई है। कैंटरिंग कारोबारियों ने मौके को भांपते हुए बुकिंग लेना बंद कर दिया है। इससे कैटरर्स को 50 करोड़ का झटका लगा है। वहीं मई और जून में होने वाली सहालग को लेकर परिवारों में चिंता बढ़ने लगी है।
12 Mar 2026, 12:56:03 PM IST
LPG Crisis UP LIVE: कानपुर में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी
LPG Crisis UP LIVE: कानपुर में एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध रीफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। दो स्थानों पर छापेमारी कर टीम ने 49 एलपीजी सिलेंडर के साथ रीफिलिंग उपकरण और इलेक्ट्रानिक कांटा बरामद किया। टीम ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कराया।
12 Mar 2026, 12:53:31 PM IST
LPG Crisis UP LIVE: लखनऊ में बस अड्डे के पास बंद रहीं खानपान की दुकानें
LPG Crisis UP LIVE: गैंस सिलेंडर की किल्लत के बीच लखनऊ के बस अड्डे के बाहर खानपान की कई दुकानें बंद नजर आई। लोगों से बातचीत में पता चला कि गैस सिलेंडर महंगा है। कोयले पर चाय बनाने में खर्चा ज्यादा आता है। इसलिए दुकान बंद करके ठेले पर रेडीमेड कपड़े बेचने का काम कर रहे है।
12 Mar 2026, 12:52:29 PM IST
LPG Crisis UP LIVE: केजीएमयू में मरीजों की रोटियों में कटौती, हॉस्टल मेस ठप
LPG Crisis UP LIVE: केजीएमयू में बुधवार को मरीजों को गैस की किल्लत की कीमत चुकानी पड़ी। मरीजों को मांग के मुताबिक रोटियां नहीं मिली। वहीं,कई की मेस में खाना नहीं बना। नतीजतन मेडिकल छात्र-छात्राएं होटल में खाना खाने को मजबूर हुए। कमर्शियल गैस की आपूर्ति रुकने से केजीएमयू में हड़कंप मच गया है। केजीएमयू प्रशासन ने डीएम को पत्र लिखकर गैस की आपूर्ति की गुजारिश की है।
12 Mar 2026, 12:50:39 PM IST
LPG Crisis UP LIVE: क्या नालों से गैस निकालकर LPG की समस्याएं हल करेंगे- इमरान प्रतापगढ़ी
LPG Crisis UP LIVE: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि ये सब सिर्फ प्रधानमंत्री के खोखले बयान हैं। क्या आप नालों से गैस निकालकर समस्याएं हल करेंगे? फिर LPG कहां से भरवाएंगे? जो मेडल आप इजरायल से लेकर आए थे, उसका इनाम इस देश की जनता को महंगाई और LPG की कमी के रूप में मिल रहा है।
12 Mar 2026, 12:48:45 PM IST
LPG Crisis UP LIVE: गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच सपा का प्रदर्शन
LPG Crisis UP LIVE: लखनऊ में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन हो रहा है। सपा नेता ने कहा कि सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं, गरीब आदमी परेशान है। सरकार के पास कोई विजन नहीं है, सिर्फ जनता को परेशान किया जा रहा है। यह सरकार किसान विरोधी, छात्र विरोधी और गरीब विरोधी है।
12 Mar 2026, 12:43:11 PM IST
LPG Crisis UP LIVE: कमर्शियल सिलेंडर को लेकर नई पाबंदिया लागू, होटल, ढाबा प्रतिष्ठानों की बढ़ी चिंता
LPG Crisis UP LIVE: यूपी के कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर नई पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। इंडियन ऑयल ने सभी गैस डिस्ट्रीब्यूटरों को साफ निर्देश दिए हैं कि अब कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग नहीं की जाएगी और मौजूदा स्टॉक को सुरक्षित रखा जाएगा। यह सिलेंडर केवल अस्पतालों और स्कूलों की कैंटीन को ही उपलब्ध कराया जाएगा। इस फैसले से होटल, ढाबा और छोटे खाने-पीने के प्रतिष्ठानों में चिंता बढ़ गई है।
12 Mar 2026, 12:36:44 PM IST
LPG Crisis UP LIVE: कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई- सीएम योगी
LPG Crisis UP LIVE: ईरान और इजरायल युद्ध के बीच देश में एलपीजी का संकट गहराता जा रहा है। यूपी के कई शहरों में गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाहें फैलाकर इसकी आड़ में जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।