UP Live News Today: सीएम योगी का बंगाल में ताबड़तोड़ प्रचार, गाजीपुर कांड पर अखिलेश का ऐलान

UP Live News Today: पश्चिम बंगाल में चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार का आखिरी दिन है। सीएम योगी आज वहां धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होने ममता पर निशाना साधा है वहीं गाजीपुर कांड पर सियासत तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि ने कल फिर सपा का डेलीगेशन पीड़ित परिवार से मिलने जाएगा।

UP Live News Today: सीएम योगी का बंगाल में ताबड़तोड़ प्रचार, गाजीपुर कांड पर अखिलेश का ऐलान

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath (PTI Photo)

Ajay Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

UP Live News Today : पश्चिम बंगाल का चुनाव अपने आखिरी चरण में चल रहा है। अंतिम चरण में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में धुआंधार प्रचार किया। इस दौरान उनके निशाने पर ममता बनर्जी रहीं। वहीं गाजीपुर कांड पर सियासत गर्मा गई है। सपा अखिलेश यादव 29 अप्रैल को खुद पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे। लेकिन उससे पहले सपा का प्रतिनिधिमंडल भी मुलाकात करेगा। वहीं यूपी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के 35 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, मथुरा, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी,

पाकिस्तानी गैंगस्टर का टेरर मॉड्यूल युवाओं को बना रहा आतंकी साजिश का हिस्सा, ATS जांच में खुलासा

यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए काम करने वाले 2 आरोपियों समीर खान निवासी दिल्ली और तुषार चौहान निवासी मेरठ की गिरफ्तारी तीन दिन पहले की थी। दोनों के पास से पिस्टल, कारतूस और कुछ मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

गुड न्यूज: बस दो दिन में खत्म होगा इंतजार, फिर मेरठ से प्रयागराज तक करें फर्राटेदार सफर

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम चार चरणों में पूरा किया गया है। दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आधारशिला रखे जाने के बाद से ही इस प्रोजेक्ट पर युद्धस्तर पर काम चल रहा था। एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 594 किलोमीटर है, जो इसे देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

अखिलेश यादव ने बोर्ड परीक्षा टॉपर अंशिका और कशिश को दिए आईपैड, गाजीपुर कांड पर बड़ा ऐलान

अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को कहीं भी मौका मिल जाए तो सपाइयों पर गंभीर धाराएं लगाती है। असली पत्थरबाजों को तो छोड़ दिया गया। कहा कि हिन्दुस्तानियत के खिलाफ पैदा हुए खतरे से एकजुट होकर लड़ेंगे।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

यूपी : बारात में बग्गी का विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिसवालों पर हमला, फाड़ दी वर्दी

बारात में बग्गी वाले से रुपयों को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि काम हो जाने के बाद बग्गीवाले को तय रुपए नहीं दिए जा रहे थे। किसी ने डॉयल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही तीन पुलिसवाले मौके पर पहुंचे। लेकिन बारात में उग्र लोगों ने उल्टे उन्हें ही निशाना बना लिया।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

कार से महिला को धक्का लगने पर कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या

वाराणसी में कार से एक महिला को धक्का लगने पर गाड़ी चला रहे कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

कोई रिजल्ट पहला या अंतिम नहीं, सीएम योगी ने फेल छात्रों दिया यह मंत्र

सीएम योगी आदित्यनाथ ने फेल छात्रों के लिए पत्र लिखकर उन्हें प्रेरित करने की कोशिश की है। बच्चों को निराश नहीं होने की बात कही है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

पीएम मोदी के मंच पर केवल महिलाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं। बरेका इंटर कॉलेज में होने वाले इस कार्यक्रम के मंच पर पीएम और सीएम के अलावा केवल एक पुरुष नेता होगा, अन्य सभी महिला जनप्रतिनिधि होंगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

आधी रात भतीजी के कमरे में पकड़ाया चाचा, आहत पिता ने खाया जहर

शाहजहांपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। एक सगा चाचा अपनी 16 वर्षीय भतीजी के कमरे में आधी रात पकड़ा गया। इससे आहत किशोरी के पिता ने जहर खा लिया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

अखिलेश पर हमला करते-करते अपनी सरकार के कांड गिना गए ओपी राजभर

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब गाजीपुर कांड को लेकर सपा और अखिलेश यादव पर हमला करते-करते अपनी ही सरकार में हुई आपराधिक घटनाओं का गिना दिया।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

महिला डांसर के ठुमके पर बवाल, स्टेज पर चढ़ गई बेकाबू नशेबाजों की टोली; जमकर की मनमानी

महिला डांसरों के ठुमके देखकर भीड़ बेकाबू हो गई। एक टोली स्टेज पर भी चढ़ गई और जमकर मनमानी की। डांस के दौरान ग्रामीण स्टेज पर चढ़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस से ग्रामीणों ने धक्कामुक्की शुरू कर दी।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी के बीच आई राहत की खबर, इस दिन बारिश, पारा गिरने के आसार

UP Rain: उत्तर प्रदेश में लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग से थोड़ी राहत की खबर ये आई है कि मंगलवार से हालात थोड़े बदलने के आसार हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जो पहले दिन वेस्ट, दूसरे दिन ईस्ट यूपी में सक्रिय होगा। इसकी वजह से हल्की बारिश हो सकती है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

डिलीवरी के दौरान प्रेग्नेंट महिला के सीने पर बैठ पेट दबाने लगी कर्मचारी, यूपी के नर्सिंग होम में गजब कांड

नर्सिंग होम के लेबर रूम में गजब कांड हो गया। प्रेग्नेंट महिला दर्द से कराह रही थी। इसी दौरान एक महिला कर्मचारी उसके सीने पर बैठ गई। आरोप है कि उसने सीने पर बैठकर प्रसूता का पेट दबाना शुरू किया। नवजात इतना सब कुछ सह नहीं सका और उसकी मौत हो गई।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तर प्रदेशUP Live News Today: सीएम योगी का बंगाल में ताबड़तोड़ प्रचार, गाजीपुर कांड पर अखिलेश का ऐलान