UP Live News Today: पीएम मोदी ने काशी को 6332 करोड़ की सौगात दी; बीजेपी विधायक से मिले अखिलेश

UP Live News Today : पांच माह के अंतराल के बाद प्रधानमंत्री मोदी का 54वां काशी दौरा चल रहा है। मोदी खुली जीप से महिला जन आक्रोश रैली में पहुंचे। वहीं सीएम योगी ने आज यूपी पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को नियुक्ति-पत्र वितरित किए।

UP Live News Today: पीएम मोदी ने काशी को 6332 करोड़ की सौगात दी; बीजेपी विधायक से मिले अखिलेश

PM MODI VARANASI VISIT

Ajay Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

UP Live News Today: Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के प्रवास पर काशी पहुंच गए हैं। महिला जन आक्रोश रैली में पीएम मोदी खुली जीप से पहुंचे। और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 6,332 करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं की सौगात दी। मंच से बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। अगले दिन बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाएंगे।

उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इस मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि न कोई सिफारिश, न कोई पैसा, सिर्फ आपकी योग्यता, क्षमता और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भर्ती की पूरी प्रक्रिया को संपन्न किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष लगभग 1 लाख नई भर्ती करने जा रहा है। होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई की भर्ती होगी। सीएम योगी ने कहा कि कानून का राज विकास की पहली गारंटी होती है। प्रदेश और दुनिया का हर बड़ा निवेशक आज यूपी के अंदर आ रहा है। हर भारतीय नागरिक जब ईमानदारी पूर्वक अपने-अपने क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेगा, तब विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी।

संभल में शादी की दावत खाकर 150 लोग बीमार; गांव में मचा हड़कंप

संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर में रविवार रात शादी समारोह की दावत खाने के बाद 150 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। खाने के कुछ ही घंटों बाद बारातियों और ग्रामीणों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की गंभीर शिकायतें होने लगीं। चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची, मजबूरी में ग्रामीणों ने मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया।

पूरी खबर पढ़िए

Share

ब्रिटिश मौलाना के मदरसे को नहीं ढहाया जाएगा; हाईकोर्ट ने लगाई रोक, बुलडोजर लौटे

संतकबीरनगर के खलीलाबाद क्षेत्र के मोतीनगर मोहल्ले में अवैध रूप से निर्मित ब्रिटिश मौलाना शमसुल हुदा खान के अवैध मदरसे पर चल रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सोमवार को हाईकोर्ट के आदेश पर रोक दी गई। रविवार सुबह शुरू हुई यह कार्रवाई करीब 13 घंटे तक चली। कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने पर प्रशासन ने तत्काल जेसीबी और पोकलैंड मशीनें हटा लीं।

पूरी खबर को पढ़ें

Share

युवक की निर्मम हत्या, चेहरे को तेजाब से जलाया; मर्डर की बात सुनकर पत्नी बेहोश

कानपुर के कैंट के गोलाघाट में रहने वाले 34 वर्षीय मोनू की शुक्लागंज में बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका रक्तरंजित शव सोमवार सुबह गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के नरबीजपुर गांव को जाने वाले मार्ग पर पड़ा मिला। उसकी पहचान मिटाने के लिए हत्यारों ने चेहरा तेजाब से जला दिया था

पूरी खबर पढ़ें

Share

नजराना लेना किन्नरों का कानूनी हक नहीं, एरिया बंटवारे का मुकदमा हाईकोर्ट में खारिज

हाई कोर्ट ने कहा कि इस तरह की भेंट लेने का कोई कानूनी आधार नहीं है। न्यायाधीश ने कहा, ‘कानून के अनुसार ही किसी व्यक्ति से धन, कर, शुल्क या उपकर वसूले जा सकते हैं। इस तरह की अनुमति देने वाला कोई वैध या कानूनी आधार नहीं है।’

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

पत्नी को ADO पंचायत संग रेस्टोरेंट में चाय पीते देख भड़का पति, जड़े थप्पड़; पीटते हुए हाईवे पर लाया

एडीओ पंचायत का विभाग की ही एक संविदा कर्मी महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। अक्सर दोनों रेस्टोरेंट में जाकर चाय-कॉफी पीते थे। सोमवार की दोपहर भी दोनों कार्यालय से निकलकर राष्ट्र वंदना चौक के पास स्थित एक होटल पर चाय पीने के लिए पहुंच गए।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

यूपी में इस साल होगी एक लाख और पुलिसकर्मियों की भर्ती, सीएम योगी का ऐलान

यूपी पुलिस में भर्ती होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सीएम योगी ने इस साल एक लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती का ऐलान किया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

कौन है यूपी के आईपीएस अजय पाल शर्मा, अखिलेश यादव ने बंगाल का वीडियो जारी कर धमकाया

बंगाल भेजे गए यूपी के आईपीएस अफसर अजय पाल शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शेयर करते हुए अधिकारी को धमकाया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

IPS अजय पाल शर्मा पर TMC का हमला तेज, महुआ मोइत्रा ने बार डांसर संग वीडियो दिखाया

यूपी से बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर बनाकर भेजे गए आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा नए विवादों में घिर गए हैं। टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने बार बालाओं का वीडियो शेयर कर अजय पाल पर निशाना साधा है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

तलाक के बाद महिला का कानूनी उत्तराधिकारी कौन ? इलाहाबाद हाई कोर्ट से आया अहम फैसला

इस मामले में पति-पत्नी ने आपसी सहमति से तलाक लिया था। समझौते के तौर पर पत्नी को 20 लाख रुपये दिए जाने थे। इसमें से 4 लाख रुपये का भुगतान पहले ही हो चुका था। बाकी 16 लाख रुपये का चेक तैयार होने के कुछ ही दिन पहले महिला की मृत्यु हो गई।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

किराये के घर में रखकर..., यूपी के पूर्व राज्यमंत्री पर महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप

महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसके एक परिचित ने सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री से उसका परिचय कराया। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने शुरुआत में PA के लिए साथ रखा। इस दौरान पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाई और निकाह कर यौन शोषण किया।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

यूपी में रफ्तार का कहर, कार ने दो बाइकों को रौंदा; 4 युवकों की दर्दनाक मौत

लखीमपुर खीरी के लखनापुर चौराहे के पास इन बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने रौंद डाला। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद कार भी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

यूपी विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की रची जा रही साजिश, स्लीपर सेल तैयार कर रहे आतंकी

स्लीपर सेल से सैन्य ठिकानों से लेकर महत्वपूर्ण जगहों पर रेकी कराई जा रही है और लोकेशन ली जा रही थी। साइबर हैकर्स की टीम भी इसमें लगाई गई है। कुछ लोगों को ब्लैकमेल करके ग्रुप का हिस्सा बनाया जा रहा है। यूपी और दिल्ली में पिछले कुछ समय में इसी इनपुट के बाद कई आरोपियों की धरपकड़ की गई है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

चारों तरफ कैमरे और घर में हो रहा था गंदा काम, 7 लड़कियां; 2 कस्टमर पकड़ाए रंगे हाथ

पुलिस का कहना है कि कई दिनों से देवपुरी भाटीपुरा स्थित इरशाद पठान उर्फ पन्नू के मकान में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने चार टीम बनाकर छापेमारी की। पुलिस टीम ने मौके से 7 युवतियां और दो युवकों को हिरासत में ले लिया और उन्हें लेकर थाने आई।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

होमगार्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े की कोशिश, चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में हो रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। चार अलग अलग जिलों से चार लोगों को पकड़ा गया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

गर्मी और हीटवेव से बचाव को स्कूलों में विशेष इंतजाम

उत्तर प्रदेश सरकार ने गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसे लेकर सरकार भी एक्टिव है। हीटवेव से छात्रों को बचाने के लिए स्कूलों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

पीएम मोदी वाराणसी से आज देंगे अरबों की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को मंगलवार को छह हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात देंगे। इस दौरान वाराणसी से पुणे और अयोध्या से मुंबई के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी रवाना करेंगे।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

UP Weather: बांदा में रिकार्डतोड़ गर्मी के बीच झांसी-ललितपुर में फुहारें, आज इस इलाके में भी होगी बारिश

Rain in UP : गर्मी के तीखे तेवरोंं के बीच कल झांसी और ललितपुर में राहत की फुहारें पड़ीं हैं। आज भी उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में बादल छाने और बारिश होने की उम्मीद है। सोमवार को बांदा का तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

यूपी: चौड़ीकरण की जद में आई मस्जिदों के लिए मांगा फतवा, वाराणसी दालमंडी में लग रहे लाल निशान

यूपी में चौड़ीकरण की जद में आ रही मस्जिदों के लिए दारुल उलूम देवंबद, बरेली, मुबारकपुर, मुरादाबाद और बनारस के कई मदरसों से फतवा मांगा गया है। वाराणसी की दालमंडी में चौड़ीकरण हो रहा है। इसकी जद में छह मस्जिदें आ रही हैं। पिछले दिनों दो सौ साल पुरानी लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर लाल निशान लगाया गया था।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

तलाक के बाद महिला का कानूनी उत्तराधिकारी कौन ? इलाहाबाद हाई कोर्ट से आया अहम फैसला

इस मामले में पति-पत्नी ने आपसी सहमति से तलाक लिया था। समझौते के तौर पर पत्नी को 20 लाख रुपये दिए जाने थे। इसमें से 4 लाख रुपये का भुगतान पहले ही हो चुका था। बाकी 16 लाख रुपये का चेक तैयार होने के कुछ ही दिन पहले महिला की मृत्यु हो गई। हाई कोर्ट ने यह निर्णय मृतका की मां की ओर से दाखिल याचिका पर दिया।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

यूपी की इस महिला BSA और क्लर्क को भगोड़ा घोषित कराएगी पुलिस, NBW के बावजूद फरार चल रहे दोनों

देवरिया में तैनात शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने 20 फरवरी को सुसाइड कर लिया था। इस केस में महिला बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और क्लर्क संजीव सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।  दोनों नौकरी से सस्पेंड हैं और फरार चल रहे हैं। गैर जमानती वारंट के बाद भी वे हाजिर नहीं हुए।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तर प्रदेशUP Live News Today: पीएम मोदी ने काशी को 6332 करोड़ की सौगात दी; बीजेपी विधायक से मिले अखिलेश