Hindi News उत्तर प्रदेश UP News LIVE 5 December 2022: यूपी की तीनों सीटों पर खत्म हुआ मतदान, मेयर, और चेयरमैन के लिए आरक्षण सूची जारी

UP News LIVE 5 December 2022: यूपी की तीनों सीटों पर खत्म हुआ मतदान, मेयर, और चेयरमैन के लिए आरक्षण सूची जारी

UP News Live Updates: पढ़ें यूपी की 5 दिसंबर की खास खबरें। जानें मैनपुरी लोकसभा, रामपुर, खतौली विधानसभा उपचुनाव का हाल। विधानमंडल शीतकालीन सत्र की शुरुआत अनुपूरक बजट। अन्य छोटी-बड़ी खबरें पढ़ें लाइव।

UP News LIVE 5 December 2022: यूपी की तीनों सीटों पर खत्म हुआ मतदान, मेयर, और चेयरमैन के लिए आरक्षण सूची जारी
यूपी उपचुनाव
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Ajay SinghEdited By: Dinesh Rathour
Mon, 05 Dec 2022 09:06 PM

UP News LIVE 5 December 2022: यूपी की तीन सीट, मैनपुरी, रामपुर और खतौली सीट पर हो रही वोटिंग खत्म हो गई है। शाम तीन बजे तक मैनपुरी में 43.93%, खतौली में 43.93% वोट पड़े थे जबकि रामपुर में मतदान की रफ्तार बेहद धीमी दिखी। वहां सिंर्फ 26.32 प्रतिशत ही वोट पड़े थे। वहीं दूसरी ओर यूपी नगर निकाय चुनाव के मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत चेयरमैन के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। यूपी की पल-पल की खबरें और लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए 'लाइव हिन्‍दुस्‍तान' के साथ।

Mon, 05 Dec 2022 09:06 PM

खतौली में 56.46 प्रतिशत मतदान

खतौली विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव सोमवार को कुछ स्थानों पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। कुल 56.46 प्रतिशत मतदान हुआ, जो आठ माह पूर्व हुए मतदान से 13 प्रतिशत कम रहा। खतौली विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाकों में सुबह से शाम तक भाजपा और रालोद प्रत्याशी में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 

Mon, 05 Dec 2022 09:05 PM

जसवंतनगर में पिछली बार से कम हुई वोटिंग

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर जसवंतनगर में वोटरों में उत्साह देखने को मिला। सुबह सात बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही। आयोग के मुताबिक, शाम छह बजे तक यहां पर कुल 57.30 फीसदी लोगों ने मतदान में अपना योगदान दिया। हालांकि यह आंकड़ा पिछली बार से कम रहा। पिछली बार यहां 57.70 फीसदी मतदान हुआ था।   

पढ़ें पूरी खबर

Mon, 05 Dec 2022 02:28 PM

मैनपुरी में पहली बार ऐसा मुकाबला, डिंपल Vs रघुराज, कौन किसके लिए बना चुनौती?

मैनपुरी में अब सवाल यह है कि डिंपल बनाम रघुराज की इस जंग में कौन किसके लिए चुनौती बन पाएगा?  

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 

Mon, 05 Dec 2022 12:32 PM

अखिलेश-डिंपल ने डाला वोट, SP मुखिया बोले-बवाल कर रहे हैं BJP वाले

मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच मैनपुरी में सपा मुखिया अखिलेश यादव और प्रत्‍याशी डिंपल यादव ने अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद बकायदा प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी वाले लाल टोपी पहनकर बवाल कर रहे हैं। चुनाव आयोग से बीजेपी डेलीगेशन के मिलने पर प्रतिक्रिया में उन्‍होंने कहा कि यह दिखावा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mon, 05 Dec 2022 12:29 PM

बीजेपी प्रत्‍याशी रघुराज सिंह शाक्‍य ने परिवार संग डाला वोट 

लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने अपने स्वर्गीय परिजनों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और इसके बाद परिवार सहित वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि किसान के बेटे को सपा आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहती। इसीलिए इस उपचुनाव में उन्हें परेशान करने की कोशिश की गई। सपा की योजनाओं को वे अच्छी तरह जानते है। सपा की कार्यशैली हमेशा गुंडई वाली रही है। मेरी यह हैसियत नहीं है कि मैं किसी को शराब या पैसे बांट सकूं। सपा ने ही हमेशा ऐसा किया है। इसीलिए आरोप लगाया जा रहा है। शिवपाल द्वारा धोखा दिया जाने की बात कहने पर रघुराज ने कहा कि विधानसभा चुनाव में ही उनसे कह दिया था कि उन्होंने सपा के लिए अपनी पार्टी कुर्बान कर दी है। प्रगतिशील पार्टी के लोग जहां चाहे जाना चाहे जा सकते हैं। फिर धोखे वाली बात कहां से आ गई। उन्होंने अपनी जीत का दावा भी किया।

Mon, 05 Dec 2022 12:23 PM

यूपी विधानसभा में सपा सदस्यों का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सोमवार को सपा सदस्यों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। सपा सदस्यों ने सरकार को आरोप लगाया।  

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर                                                

Mon, 05 Dec 2022 11:21 AM

मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े नेता थे :केशव

विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्या पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर कहा कि वो जमीन से जुड़े नेता थे । आपातकाल के दौरान 19 महीने जेल में रहे। 1960 में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।

Mon, 05 Dec 2022 11:20 AM

आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी, भाजपाइयों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र सौंपा

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हो रहे उपचुनाव मतदान को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सपा के बाद भाजपा ने भी चुनाव आयोग से शिकायत कि मैनपुरी में वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र सौंपा।

Mon, 05 Dec 2022 11:12 AM

मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रही पुलिस : सपा

सपा ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि पुलिस सूरजपुर मनौना में बूथ संख्या 257,258 के मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रही । वोट डालने निकल रहे मतदाताओं को पुलिस पीटकर घायल कर रही है। चुनाव आयुक्त संज्ञान लेकर कार्रवाई करें । 

 

 

 

Mon, 05 Dec 2022 11:09 AM

समाजवादी पार्टी के वोटरों को वोट डालने से रोकने का आरोप

मैनपुरी सदर विधानसभा में बूथ संख्या 373 रसेमर पर समाजवादी पार्टी के वोटरों को वोट डालने से रोका जा रहे है। भाजपा के लोग साजिश कर पोलिंग डंप कर रहे। डीएम मैनपुरी चुनाव में हो रही धांधली की शिकायत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं के फोन को नहीं रिसीव कर रहे। करहल विधानसभा के बूथ संख्या 271 पॉवर हाउस पर भाजपा वालों ने समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंटो के बस्ते फेंके और भाग जाने की धमकी दी। सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत पर संज्ञान लेने की मांग की है। 

 

 

Mon, 05 Dec 2022 09:55 AM

शिवपाल बोले-पुलिस का बड़ा दबाव था, हमें रात भर घूमना पड़ा

Mon, 05 Dec 2022 09:53 AM

रामपुर में सुबह नौ बजे तक सिर्फ 3.9% वोट पड़े

सुबह नौ बजे तक मैनपुरी लोकसभा सीट पर जहां 5.2 प्रतिशत वोट पड़े वहीं खतौली विधानसभा सीट पर 6.9 प्रतिशत मतदान की खबर है। जबकि रामपुर में मतदान की रफ्तार काफी सुस्‍त नजर आ रही है। वहां सुबह नौ बजे तक सिर्फ 3.97 प्रतिशत मतदान की सूचना है।
 

Mon, 05 Dec 2022 09:35 AM

खतौली सीट पर 9 बजे तक 6.9% मतदान हुआ, धीमी वोटिंग 

खतौली विधानसभा सीट पर हो उपचुनाव में प्रातः 9:00 बजे तक 6.9% मतदान हुआ।मुज़फ्फरनगर जनपद की खतौली सीट पर हो रहे चुनाव में धीमी वोटिंग हो रही है। खतौली-उप निर्वाचन के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर द्वारा विधानसभा खतौली में ग्राम बेगराजपुर, नावला एवं केक जैन कॉलिज बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान एस0पी0 सिटी अर्पित विजयवर्गीय सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Mon, 05 Dec 2022 08:54 AM

मुलायम के भाई अभय राम यादव ने डाला वोट, बोले-बहुत वोटों से जीतेगी बहू

Mon, 05 Dec 2022 08:53 AM

रामगोपाल का दावा-मैनपुरी में होगी डिंपल की जीत

Mon, 05 Dec 2022 08:48 AM

रामपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी 

रामपुर शहर विधानसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। बूथों पर सुबह से ही वोटरों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। शहर के राजकीय बाकर इंटर कालेज, रफत मांटेसरी स्कूल, ज्ञानदीप स्कूल, विद्या मंदिर इंटर कालेज के साथ ही आनंद कांवेंट स्कूल में वोटरों की कतार देखने को मिल रही है। रजा इंटर कालेज, रजा डिग्री कालेज में भी वोटरों की भीड़ नजर आ रही है। लोग वोटिंग को लेकर उत्साहित हैं। 

Mon, 05 Dec 2022 08:41 AM

रामपुर में आजम बोले, पुलिस कर रही है ज्‍यादती

रामपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सपा नेता आजम खान ने भी पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आजम खान ने कहा कि चुनाव में बर्बरता की जा रही है। लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्‍हें पीटा जा रहा है। पुलिस मोहल्‍लों-कॉलोनियों में जाकर लोगों से वोट के लिए बाहर नहीं निकलने को कह रही है। 
 

Mon, 05 Dec 2022 08:41 AM

मैनपुरी में वोटिंग के बीच सपा का बड़ा आरोप

मैनपुरी उपचुनाव के लिए मतदान के बीच समाजवादी पार्टी ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। सपा ने एक के बाद एक ट्वीट करके करहल विधानसभा क्षेत्र के सेक्‍टर नंबर 5 में भटोहा गांव के बूथ संख्‍या 98 पर बीजेपी के पूर्व जिलाध्‍यक्ष पर सपा के बूथ एजेंट न बनने देने का आरोप लगाया। 

Mon, 05 Dec 2022 07:22 AM

कड़ी सुरक्षा के बीच मैनपुरी, रामपुर और खतौली उपचुनाव में मतदान शुरू

मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज मतदान हो रहा है। इन तीनों सीटों पर मुख्यत भाजपा और सपा के बीच ही मुकाबला है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mon, 05 Dec 2022 07:18 AM

खतौली में कौन मारेगा बाजी?12 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

खतौली विधानसभा उपचुनाव के मतदान की घड़ी आ गई। सोमवार(आज) जनपद के 3,12,446 मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर 12 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें