Hindi News उत्तर प्रदेश UP News Live Updates: जन्माष्टमी पर जगमग मथुरा नगरी, CM योगी गोरखपुर में मना रहे कान्‍हा का जन्‍मदिन

UP News Live Updates: जन्माष्टमी पर जगमग मथुरा नगरी, CM योगी गोरखपुर में मना रहे कान्‍हा का जन्‍मदिन

UP News Live Updates: पढ़ें यूपी की 19 अगस्त की खास खबरें। जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम और आज क्या रहेगा सोना-चांदी का भाव, मौसम का कैसा होगा हाल और अन्य छोटी-बड़ी खबरें पढ़ें लाइव।

UP News Live Updates: जन्माष्टमी पर जगमग मथुरा नगरी, CM योगी गोरखपुर में मना रहे कान्‍हा का जन्‍मदिन
गोरखपुर में जन्‍माष्‍टमी मनाते सीएम योगी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Srishti KunjEdited By: Ajay Singh
Fri, 19 Aug 2022 11:54 PM

सीएम योगी जन्माष्टमी मनाने मथुरा के बाद गोरखपुर पहुंचे। मथुरा में सीएम योगी का संत समाज ने स्वागत और सम्मान किया। उन्‍होंने मथुरा को कई सौगातें भी दीं। जन्‍माष्‍टमी के मौके पर मथुरा नगरी जगमग नज़र आई। वहीं गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में भी जन्‍माष्‍टमी की धूम देखने को मिली। सीएम योगी संग जन्‍माष्‍टमी मनाने के लिए बड़ी संख्‍या में बच्‍चे भी पहुंचे।

यूपी में सीएम योगी का माफियाओं पर शिकंजा कसने का असर साफ दिखाई देने लगा है। योगी सरकार की नकेल से मऊ के पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पूरा परिवार मुकदमों के जाल में फंस चुका है। उनके ऊपर 59 मुकदमे हैं तो उनकी पत्नी आफ्शां अंसारी छह व एमएलए बेटा अब्बास अंसारी सात मामलों में आरोपी है।

गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि से गुरुवार रात वरुणा नदी में पलट प्रवाह शुरू हो गया। उधर यह स्थिति देख वरुणा तटवर्ती इलाके के लोगों की चिंता बढ़ गई है। वह रात में गृहस्थी सहेजकर सुरक्षित स्थानों व रिश्तेदारों के यहां शरण लेने लगे। उधर, जलमग्न हुए गंगा के घाटों पर पानी और चढ़ गया।

हमीरपुर में कोतवाली क्षेत्र के सिटी फॉरेस्ट इलाके में कुछ दरिंदों ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए एक छात्रा की अस्मत को तार-तार कर दिया। ब्वाय फ्रेंड के सामने ही वारदात को अंजाम दिया गया। इस दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने कहा है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त को उच्च राशि के चंद्रमा में मनाई जाएगी। साथ ही इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी को सूर्य और बुध साथ-साथ रहेंगे। बुधादित्य योग बनेगा। चतुर्वेदी ने कहा है कि 19 अगस्त को मथुरा में चंद्रमा रात 11:44 बजे उदय होगा। चतुर्वेदी ने बताया कि ठाकुरजी की श्रंगार आरती रात्रि 12:40 बजे से 12:50 बजे तक होगी एवं ठाकुरजी के दर्शन रात्रि 1:30 बजे तक खुले रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को गाय के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराने के लिए प्रदेश की सभी 6200 गौशालाओं में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस आयोजन में सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। 

Fri, 19 Aug 2022 11:54 PM

कान्हा के जन्मोत्सव पर जगमग हुई मथुरा नगरी, ब्रज के बाद गोरखनाथ मंदिर में जन्‍माष्‍टमी मना रहे CM योगी

मथुरा से लेकर गोरखपुर कान्‍हा के जन्‍मदिन 'जन्‍माष्‍टमी' की धूम मची है। मथुरा में सुबह से ही श्रीकृष्‍ण जन्‍मस्‍थान पर भक्‍तों का सैलाब उमड़ रहा है तो रात होते ही पूरी मथुरा नगरी रोशनी से जगमग हो गई। उधर, सीएम योगी आदित्‍यनाथ ब्रज के बाद जन्‍माष्‍टमी मनाने गोरखपुर पहुंचे हैं। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में सीएम संग श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव की खुशियां मनाने के लिए बड़ी संख्‍या में बच्‍चे भी पहुंचे हैं। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 

Fri, 19 Aug 2022 11:53 PM

सरकारी नौकरियों में ओबीसी आंकड़े क्‍यों जुटा रही योगी सरकार?

योगी आदित्‍यनाथ सरकार पिछले 10 वर्षों में सरकारी नौकरियों में पिछड़ा वर्ग आरक्षण में ओबीसी प्रतिनिधित्‍व का आकलन कराने जा रही है। इसके तहत यूपी सरकार की नौकरियों में ओबीसी की 79 उपजातियों के हिसाब से कर्मचारियों की गिनती की जाएगी। अब सवाल उठ रहे हैं क्‍या भाजपा सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ओबीसी आरक्षण को तीन हिस्‍सों में बांटकर सपा और बसपा की घेराबंदी के प्‍लान पर काम कर रही है? या फिर इसके पीछे कोई दूसरी रणनीति है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Fri, 19 Aug 2022 06:46 PM

लखीमपुर खीरी में बोले राकेश टिकैत बोले- बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें किसान


लखीमपुर खीरी में राकेश टिकैत ने कहा- पूरा देश तिकुनिया हिंसा के बारे में अच्छी तरह से जानता है और यह भी सबको पता था कि हिंसा भड़काने वाले कौन थे। ये विडंबना है कि केंद्रीय मंत्री टेनी अबतक अपने पद पर बने हुए हैं।
 

Fri, 19 Aug 2022 06:27 PM

कान्हा की भक्ति में डूबा ब्रज, मथुरा-वृंदावन में राधे-कृष्ण की जयजयकार


krishna janmashtami 2022: मथुरा-वृंदावन जन्माष्मी के मौके पर भगवान कृष्ण की भक्ति के रंग में सराबोर है। मथुरा-वृंदावन में हर तरफ जय श्री कृष्ण और राधे-राधे की जयजयकार हो रही है। सीएम योगी ने भी भगवान कृष्ण की पूजा की है।

Fri, 19 Aug 2022 03:59 PM

सांसद अफजाल अंसारी की एक और संपत्ति पर सरकार का कब्जा, 12.35 करोड़ का फार्म हाउस कुर्क 

गाजीपुर में गैंगस्टर के मुकदमे में नामित बसपा सांसद अफजाल अंसारी की एक और संपत्ति को योगी सरकार ने कब्जे में ले लिया है। अफजाल अंसारी के फार्म हाउस और छह हेक्टेयर भूमि को कुर्क कर लिया गया।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Fri, 19 Aug 2022 01:49 PM

आगरा में बंदरों का हमला, जान बचाने के लिए छत से कूदे लोग, 200 बंदरों का सड़क पर कब्जा

हमलावर बंदरों ने ऐसा उत्पात मचाया कि इलाके में अफरातफरी मच गई। छतों पर खड़े लोगों ने कूद-कूद कर अपनी जान बचाई। करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित हो गया और लोग घरों में कैद हो गए। कई गंभीर घायल भी हुए।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Fri, 19 Aug 2022 01:44 PM

विश्व हिंदू सेना अध्यक्ष अरुण पाठक पर अब धोखाधड़ी का मुकदमा, नौकरी लगवाने के नाम पैसे हड़पने का आरोप

विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। अरुण पाठक पर नौकरी दिलाने के नाम पर 4.50 लाख रुपये लेने के मामले में भेलुपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Fri, 19 Aug 2022 01:12 PM

यूपी के नाम बड़ी उपलब्धि, यात्री सुविधाओं में वाराणसी का एयरपोर्ट पूरे देश में नंबर वन

यूपी के विकास और पर्यटकों की सुविधाओं को बढ़ाने में लगे सीएम योगी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। वाराणसी का एयरपोर्ट यात्री सुविधाओं के मामले में पूरे देश में पहले नंबर पर आया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Fri, 19 Aug 2022 12:25 PM

अग्निवीर भर्ती परीक्षा को चलाई जाएंगी विशेष बसें, इस तारीख तक मिलेगी सुविधा

19 अगस्त से राजपूत रेजीमेंट फतेहगढ़ में अग्निवीर भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। जो 15 सितंबर तक चलेगी। परीक्षा में बरेली मंडल से कई हजार अभ्यर्थी पहुंचेंगे। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम स्पेशल बसें चलाएगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Fri, 19 Aug 2022 12:04 PM

140 साल बाद भी बैरंग लौटी बारात, दूल्हों को नहीं मिली दुल्हन


उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 140 साल बाद एक बार फिर दूल्हों के दुल्हन नहीं मिली और बारात को बैरंग लौटना पड़ा। बाराती अगले साल फिर आने की चेतावनी देकर लौट गए। ये परंपरा कजरी के दिन निभाई जाती है।

Fri, 19 Aug 2022 11:37 AM

सीएम योगी बलिदान दिवस पर बलिया पहुंचे, अमर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी बलिदान दिवस के अवसर पर बलिया पहुंचे और अमर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। जिला जेल में अमर शहीद राजकुमार बाघ की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। अपने सम्बोधन में सीएम ने कहा  कि प्रधानमंत्री जी ने 15 अगस्त के दिन देश के नागरिकों को पांच संकल्प दिलाएं हैं, जिसके अनुसार हर व्यक्ति अपने कर्तव्यपथ आगे बढ़ेगा तो निश्चित ही भारत दुनिया की महाशक्ति बनेगा। उन्होंने कहा कि आज बिना भेदभाव के सबको योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हर गरीब को आवास, शौचालय, राशन सहित लाभकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। आने वाले समय मे भारत दुनिया का नेतृत्वकर्ता होगा।

Fri, 19 Aug 2022 11:21 AM

मेरठ में खूनी संघर्ष: तलवार, कांच की बोतल, उस्तरे से हमला, छेड़छाड़ को लेकर विवाद के बाद फायरिंग

जली कोठी में मुखबिरी के शक और छेड़छाड़ के आरोप में दो पक्षों में गुरुवार रात खूनी संघर्ष हो गया। तलवारें चली और पथराव हुआ। कांच की बोतलों से हमला किया गया। तीन महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाए जाने पर भी दोनों पक्षों में टकराव हुआ। सूचना पर तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Fri, 19 Aug 2022 11:04 AM

वाराणसीः गंगा में फिर तेज बढ़ाव, नमो घाट भी डूबा, चेतावनी बिंदु के करीब जलस्तर

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ का असर वाराणसी में दिखाई देने लगा है। गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। वाराणसी के दक्षिणी में स्थित अस्सी घाट और उत्तरी में बना नमो घाट भी डूब गया है। 

पूरी खबर यहां पढ़ें

Fri, 19 Aug 2022 10:03 AM

आज मथुरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे CM योगी, पहले करेंगे बलिया पुलिस लाइन ग्राउंड में जनसभा

देशभर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए मथुरा जाएंगे। इससे पहले सीएम योगी शुक्रवार सुबह बलिया दौरे पर रहेंगे।

पूरा कार्यक्रम पढ़ने के लिए क्लिक करें

Fri, 19 Aug 2022 10:00 AM

प्रयागराज में जन्माष्मी के अवसर पर मां गंगा ने लेटे हनुमान जी को नहलाया, भक्तों की उमड़ पड़ी भीड़


प्रयागराज में संगम तट पर मौजूद विश्व प्रसिद्ध बड़े हनुमान जी का जन्माष्मी के मौके पर मां गंगा ने जलाभिषेक कर दिया है। इसके साथ ही मंदिर के कपाट बंद हो गए हैं। महंत इसे विश्व के लिए शुभ संकेत मानते हैं। 

Fri, 19 Aug 2022 09:59 AM

UP: ब्वाय फ्रेंड सामने ही छात्रा को दरिंदों ने गिद्धों की तरह नोचा, कपड़े फाड़े, वीडियो वायरल

हमीरपुर में कोतवाली क्षेत्र के सिटी फॉरेस्ट इलाके में कुछ दरिंदों ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए एक छात्रा की अस्मत को तार-तार कर दिया। इस दरिंदगी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Fri, 19 Aug 2022 09:58 AM

जेल में बढ़ी माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें, बॉडी कैम के साथ बैरक के बाहर जवान तैनात

माफिया मुख्तार अंसारी ही नहीं उसके परिवार, रिश्तेदार और करीबियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। जेल में भी मुख्तार की दबंगई सामने आने के बाद से निगरानी बढ़ा दी गई है। वेब कैम के साथ जवान तैनात हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Fri, 19 Aug 2022 09:57 AM

मुकदमों के जाल में मुख्तार अंसारी का परिवार, महिलाएं भी कई मामलों में नामजद

यूपी में सीएम योगी का माफियाओं पर शिकंजा कसने का असर साफ दिखाई देने लगा है। योगी सरकार की नकेल से मऊ के पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Fri, 19 Aug 2022 09:42 AM

UP के एक गांव में बसे 50 दामाद, नाम पड़ा दमादनपुरवा, बेटियों से शादी करके बसते है यहां

परंपराओं पर कभी-कभी सरकार भी मुहर लगा ही देती है। कानपुर देहात का दमादनपुरवा इसका उदाहरण है। 70 घरों वाले इस गांव में 50 पड़ोसी गांव सरियापुर के दामादों के हैं जो वहां बेटियों से शादी करके यहां आ बसे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Fri, 19 Aug 2022 09:42 AM

देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला एक यूट्यूबर गिरफ्तार, उगाही करने वाले दूसरे यूट्यूबर को ग्रामीणों ने पीटा

यू-ट्यूब चैनल पर हिंदू देवी देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो डालने के मामले में पुलिस ने यूट्यूब चैनल राउंड टू हेल के संचालक वसीम अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं नगर पंचायत ढकिया में उगाही के आरोप में एक यूट्यूबर को ग्रामीणों ने जमकर पीट दिया। इस दौरान घटना से अफरातफरी मच गई। गुरुवार दोपहर को ढकिया नगर पंचायत पहुंचकर यूट्यबू पर एक चैनल वाला युवक पहुंचा। चैनल का नाम लेकर मेडिकल स्टोर की वीडियो बनाने लगा। संचालक के पूछने पर उससे भारी रकम मांगनी शुरू कर दी। विरोध पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। जिसे ग्रामिणों ने पकड़कर पीटा।