Hindi News उत्तर प्रदेश UP News Live Updates: मेरठ में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, गोरखपुर में बुजुर्ग का अपहरण और मौसम का अपडेट जानिये

UP News Live Updates: मेरठ में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, गोरखपुर में बुजुर्ग का अपहरण और मौसम का अपडेट जानिये

UP Latest Hindi News Live Updates: यूपी में आज की बड़ी खबरों में मेरठ में सिलेंडर विस्फोट और लखनऊ में बारिश की खबरें सुर्खियां हैं। इसके अलावा गोरखपुर में बुुजुर्ग का अपहरण कर फिरौती मांगी गई है।

UP News Live Updates: मेरठ में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, गोरखपुर में बुजुर्ग का अपहरण और मौसम का अपडेट जानिये
बारिश का अलर्ट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Srishti KunjEdited By: Yogesh Yadav
Mon, 27 Jun 2022 08:08 PM

UP Latest Hindi News Live Update: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। एक मकान में धमाके के साथ रसोई गैस सिलेंडर फटने से पूरा मकान धराशाई हो गया। मकान गिरने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। परिवार के लोग मलबे में दबे हुए हैं। एक महिला को निकाला गया है। जिसकी मौत हो गई है।

बताया जाता है कि लिसाड़ीगेट के समर गार्डन के 60 फुटा रोड पर हादसा हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान गिर गया और घर में मौजूद सदस्य मलबे में दब गए। बगल के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस प्रशासन की टीम बचाव और राहत में लगी है। कई टीमों को लगाया गया है। जेसीबी से मकान का लिंटर काटकर मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश हो रही है।

Mon, 27 Jun 2022 08:08 PM

खीरी में बाघ ने महिला समेत दो लोगों की जान ली

खीरी जिले में एक ही क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में बाघों ने हमला कर महिला समेत दो की जान ले ली। एक युवक को बाघ ने रविवार रात को निवाला बनाया था, जबकि सोमवार दोपहर एक महिला को बाघ खींचकर ले गया और जान ले ली। इन दोनों घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। यह हाल तब है, जब वन विभाग पिछले आठ दिनों से बाघ को पकड़ने के लिए अभियान चला रहा है।

Mon, 27 Jun 2022 06:40 PM

कॉपरेटिव बैंक की 13 नई शाखाएं खुलीं, पांच साल में 100 और खुलेंगी

प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौड़ ने सोमवार को कॉपरेटिव बैंक की 13 शाखाओं का शुभारंभ किया। यूपीसीबी मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में अब कॉपरेटिव बैंक की शाखाएं बढ़कर 40 हो गई हैं। कहा कि इसी साल शाखाओं की संख्या 50 और पांच साल में 100 की जाएगी।

Mon, 27 Jun 2022 06:23 PM

गोरखपुरः बुजुर्ग का अपहरण कर मांगी एक करोड़ फिरौती

गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के बैदौली गांव निवासी एक बुजुर्ग का अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगी गई है। खेत से लापता होने के दो दिन बाद घर पर चिट्ठी भेज कर एक करोड़ की फिरौती मांगी गई है। फिरौती न देने व पुलिस को बताने पर बुजुर्ग की हत्या की धमकी दी गई है। चिट्ठी आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कुछ संदिग्धों को पुलिस ने उठाया है लेकिन अभी न बुजुर्ग की न चिट्ठी भेजने वाले का ही कोई सुराग मिला है।

Mon, 27 Jun 2022 05:34 PM

कानपुर हिंसा में गिरफ्तार मुख्तार के बाबा बिरयानी को किया गया सील

कानपुर हिंसा के मामले में गिरफ्तार मुख्तार बाबा पर शिकंजा कसा गया है। उसकी दुकान बाबा बिरयानी को जिला प्रशासन ने सील कर दी है। बाबा बिरयानी की रेव मोती गुटैया, रूपनगर समेत छह शाखाओं को सील किया गया है। मुख्तार कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हाशमी का बेहद करीबी और फाइनेंसर माना जाता है। मुख्तार पर शिकंजा कसने के लिए बाबा बिरयानी की सभी दुकानों से FDA (Food and Drug Administration) ने सैंपल लिया था। सभी सैंपल जांच रिपोर्ट में फेल होने के बाद सभी 6 दुकानों को सील कर दिया गया। बाबा बिरयानी के खिलाफ यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर हुई है। 

Mon, 27 Jun 2022 05:17 PM

मेरठ में सिलेंडर विस्फोट से बड़ा हादसा, महिला की मौत, कई मलबे में दबे

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। एक मकान में धमाके के साथ रसोई गैस सिलेंडर फटने से पूरा मकान धराशाई हो गया। मकान गिरने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। परिवार के लोग मलबे में दबे हुए हैं। एक महिला को निकाला गया है। जिसकी मौत हो गई है।

बताया जाता है कि लिसाड़ीगेट के समर गार्डन के 60 फुटा रोड पर हादसा हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान गिर गया और घर में मौजूद सदस्य मलबे में दब गए। बगल के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस प्रशासन की टीम बचाव और राहत में लगी है। कई टीमों को लगाया गया है। जेसीबी से मकान का लिंटर काटकर मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश हो रही है।

Mon, 27 Jun 2022 02:07 PM

सावधान! लखनऊ के अलीगंज, चिनहट में 15 दिनों में कोविड के दोगुने मामले

यूपी के लखनऊ में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। हालांकि ठीक होने वाले मरीजों की दर भी तेजी से बढ़ रही है। लेकिन 15 दिनों में लखनऊ के दो इलाकों में लगभग दोगुना केस सामने आए हैं। अलीगंज, चिनहट समेत आलमबाग और इंदिरानगर में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है।

Mon, 27 Jun 2022 01:45 PM

UP Weather: शाम से अगले तीन दिन तक मॉनसूनी बारिश के आसार, गर्मी से परेशान लोगों को मिलेगी राहत

यूपी में आज शाम से अगले तीन दिन तक मॉनसूनी बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। बारिश और बादल से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में बारिश होने की संभावना है।
 

Mon, 27 Jun 2022 01:30 PM

आजमगढ़ उपचुनाव हार के बाद मायावती ने कार्यकर्ताओं से की ये अपील, कहीं ये बातें

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में अपने दल के बेहतर प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी को लगातार जारी रखने का आह्वान किया है।

Mon, 27 Jun 2022 01:11 PM

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तबादला, उत्तरी जोन के DCP संभालेंगे पश्चिम जोन

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सोमवार को बड़े फेरबदल किए गए। लखनऊ के तीन जोन के डीसीपी बदल दिए गए। दो जोन के एडीसीपी व चार एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक को 112 की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। एसीपी क्राइम पंकज श्रीवास्तव को रिजर्व पुलिस लाइन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

पूरी लिस्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें

Mon, 27 Jun 2022 12:34 PM

वृंदावन पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, ठाकुर बांके बिहारी का किया दर्शन-पूजन, साथ रहे सीएम योगी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार सुबह मथुरा-वृंदावन पहुंचे। उन्होंने वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन किए। राष्ट्रपति के साथ दर्शन-पूजन के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहे। आम जनता के लिए बांके बिहारी के दर्शन बंद रहे। जगमोहन में सजाए गए भव्य फूल बंगले में विराजमान ठाकुर बांके बिहारी के समक्ष माथा टेकते हुए उन्होनें देश में सुख- शान्ति की कामना की। 

Mon, 27 Jun 2022 12:30 PM

सुलतानपुर : पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह समेत छह पर धोखाधड़ी का केस, पैसा हड़पने का मामला

सुलतानपुर में धनपतगंज थाना क्षेत्र स्थित मायंग ग्राम प्रधान की तहरीर पर पूर्व विधायक चन्द्रभद्र सिंह उर्फ सोनू, ग्राम सचिव प्रदीप सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि केंद्र वित्त और राज्य वित्त खुलते समय उसके और सेक्रेटरी के हस्ताक्षर से खुलने वाले संयुक्त खाते में प्रार्थी के हस्ताक्षर नहीं कराए गए। उक्त दोनों लोगों द्वारा फर्जी और कूटरचना करके सारा पैसा हड़प लिया गया है। सरकारी योजनाओं का कार्य भी नहीं हो पा रहा है। आरोप है कि पूर्व विधायक सोनू सिंह दबंग किस्म के व्यक्ति है, उनके विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज है।

Mon, 27 Jun 2022 12:28 PM

वाराणसी ट्रक चालक की हत्या के पीछे खलासी, पैसे लेकर हुआ था फरार, अरेस्ट

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक ट्रक ड्राइवर की लाश मिली। ट्रक ड्राइवर के पास से एक लाख रुपये और फोन गायब था। साथ ही ट्रक का खलासी भी नहीं मिल रहा था। सोमवार सुबह पुलिस ने खलासी को गिरफ्तार किया जिसने कबूल किया कि उसने ही ट्रक चालक पीडीडीयूनगर (चंदौली) के चैनपुरा निवासी 50 वर्षीय सेवालाल की गला रेतकर हत्या कर दी थी। खलासी ने बताया कि वो गाली देने के कारण नाराज था और हत्या करके पैसे लेकर फरार हो गया।
 

Mon, 27 Jun 2022 11:54 AM

यूपी में गरीबों को मिलने वाले मकानों में होंगी सारी सुविधाएं, योगी सरकार का निर्देश

उत्तर प्रदेश में गरीबों को मिलने वाले ईडब्ल्यूएस या प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के मकानों में सारी सुविधाएं दी जाएंगी। इस बारे में योगी सरकार ने विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद को निर्देश दे दिए हैं। योजना परिसर से नगर के मुख्य नाले तक जोड़ने वाली ट्रंक ड्रेन, ट्रंक सीवर, ओवरहेड टैंक, नलकूप, राईजिंग मेन, पंपिंग प्लांट और पंप हाउस नगर विकास विभाग तैयार कराएगा।
 

Mon, 27 Jun 2022 11:29 AM

सहेली के प्यार में सुधा बनी कैलाश, डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन से किया ट्रांसफॉर्मेशन

फाफामऊ की एक लड़की ने अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया। सुधा (बदला हुआ नाम) को अपनी सहेली से प्यार हुआ। दोनों ने साथ रहने की ठानी तो लड़की ने अपना लिंग परिवर्तन करवाकर खुद लड़का बन गई। डॉक्टरों ने उसका सफल ऑपरेशन किया। एसआरएन अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोहित जैन ने ऑपरेशन पूरा किया। हालांकि लड़की से लड़का बनने के बाद भी वो पिता नहीं बन पाएगी।

Mon, 27 Jun 2022 10:16 AM

मथुरा में राष्ट्रपति: बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों के लिए दर्शन बंद, सुरक्षा बढ़ी, कई रूटों पर वाहन प्रतिबंधित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,राज्यपाल और प्रदेश के मुख्यमंत्री के वृंदावन आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को फुल प्रूफ खाका तैयार किया। कई रूट प्रतिबंधित कर दिए गए हैं और आम जनता के लिए बांके बिहारी मंदिर में दर्शन बंद है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Mon, 27 Jun 2022 10:15 AM

फैशन ब्लॉगर हत्याकांड: इंस्टाग्राम पर 44.5 हजार फालोअर, मौत पर एक नहीं आया

इंस्टाग्राम पर रितिका के 44.5 हजार फालोअर हैं। रितिका जब भी कोई पोस्ट करतीं तारीफ करने वालों की लाइन लग जाती थी। उनके वीडियो को फालोअर हाथों हाथ लिया करते थे। लेकिन मौत पर कोई नहीं पहुंचा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Mon, 27 Jun 2022 10:14 AM

अपराधियों पर शिकंजा : सीतापुर में 4 बदमाशों की 2 करोड़ की सम्पत्ति जब्त

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में हत्या के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने गैंगस्टर के चारों आरोपियों की पौने दो करोड़ की संपत्ति जब्त की है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Mon, 27 Jun 2022 10:13 AM

फेसबुक पर प्यार! लड़की से मिलने बांग्लादेश पहुंचे युवक से संपर्क में जुटी पुलिस

फेसबुक से हुए प्यार पर एक युवती से मिलने के लिए जनपद के सहावर कस्बा का युवक बांग्लादेश पहुंच गया। उसने बंगलादेश जाने के लिए छह महीने का वीजा लिया है। लड़के से बात करने की कोशिश कर रही है पुलिस।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Mon, 27 Jun 2022 09:06 AM

लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली डबलडेकर ट्रेन अब गोरखपुर तक चलाने की तैयारी

लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली डबलडेकर ट्रेन इस बार गोरखपुर तक चलाने की तैयारी चल रही है। इस पर मंथन हो रहा है। इससे पूर्वांचल के यात्रियों को राहत मिलेगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Mon, 27 Jun 2022 09:05 AM

मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर फौजी से दोस्ती, डेट और फिर लड़की ने की ऐसी करतूत

राजधानी लखनऊ में मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बना कर युवती ने फौजी को ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने 20 लाख रुपये नहीं देने पर झूठा मुकदमा लिखाने की धमकी दी। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें