Hindi NewsUP NewsUP Lakhimpur Road Accident Three Died after car rammed into bike late at night
यूपी में कार ने बाइक में मारी भीषण टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

यूपी में कार ने बाइक में मारी भीषण टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत

संक्षेप:

यूपी के लखीमपुर में पलिया से बिजुआ की ओर जा रहे एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों को शुक्रवार देर रात एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी युवक काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। पुलिस ने उनको बिजुआ सीएचसी पहुंचाया।

Nov 15, 2025 10:22 am ISTSrishti Kunj संवाददाता, लखीमपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के लखीमपुर में पलिया से बिजुआ की ओर जा रहे एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों को शुक्रवार देर रात एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी युवक काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। पुलिस ने उनको बिजुआ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे को जिला अस्पताल रेफर किया गया। लखीमपुर ले जाते समय रास्ते में तीसरे युवक की भी मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले में मिली जानकारी के अनुसार हादसा पलिया - भीरा रोड पर शुक्रवार की आधी रात हुआ। बताया जाता है कि पलिया में निजी बस के दो ड्राइवर व एक कंडक्टर देर रात अपने घर एक ही बाइक से लौट रहे थे। उनकी बाइक भीरा थाना क्षेत्र के भानपुर के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही तेज स्पीड कार उनको टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी।

ये भी पढ़ें:UP Top News: सीएम योगी आज सोनभद्र जाएंगे, यूपी के 9 एयरपोर्ट पर पास की रोक बढ़ी

हादसे के बाद घायल काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बिजुआ सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते समय तीसरे घायल की भी मौत हो गई। भीरा पुलिस ने हादसे में मरने वालों की पहचान

बस ड्राइवर 30 वर्षीय रोहित गुप्ता निवासी पडरिया तुला, पहाड़ापर निवासी 30 वर्षीय हसीब कुरैसी और कंडक्टर बिजुआ कस्बा निवासी संदीप शुक्ला के रूप में की है। उनके परिजनों को सूचना दी गई है। उधर कार में सवार लोगों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |