यूपी में बाढ़ से आफत! 12 और गांव चपेट में, 5 तहसीलें-4 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित

संवाददाता, लखीमपुर
Follow us on Google News
share

यूपी में बाढ़ से आफत आ गई है। लखीमपुर के 12 और गांव बाढ़ की चपेट में हैं। साथ ही 5 तहसीलें प्रभावित हैं। प्रशासन ने शासन को शारदा और घाघरा की बाढ़ की रिपोर्ट भेजी है। 19 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। सहायता राशि दी जा रही है।

sharda river in lakhimpur kheri
शारदा नदी में बढ़ा बाढ़ का पानी

यूपी के लखीमपुर में शारदा और घाघरा नदी में लगातार पानी छोड़े जाने के बाद नदियों के किनारे के गांव बाढ़ की चपेट में हैं। शारदा नदी पलिया में खतरे के निशाने से ऊपर है। बाकी जगह पर नदी खतरे के निशान के पास बह रही है। शुक्रवार को 12 और गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। अब तक जिले के 34 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि, पानी तेजी से निकल रहा है। प्रशासन लगातार नदियों के जलस्तर पर नजर लगाए है।

शारदा और घाघरा नदी की बाढ़ के सरकारी आंकड़े अगर देखा जाएं तो शुक्रवार को दो तहसीलों के 12 गांव और बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन गांवों की चार हजार से ज्यादा आबादी बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक जिले के 34 गांवों की 19253 आबादी बाढ़ का दंश झेल चुकी है। प्रशासन ने पलिया, निघासन, धौरहरा, लखीमपुर और गोला तहसील प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। प्रशासन शारदा और घाघरा नदी के जलस्तर पर लगातार नजर लगाए हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, शारदा व घाघरा नदी में पानी डिस्चार्ज होने के बाद नदियों के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचा लेकिन तेजी से पानी निकल गया। एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को सहायता सामग्री के साथ ही खाने व पानी का इंतजाम करने का निर्देश दिया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जिले में बाढ़ को लेकर हालात सामान्य हैं। फिर भी सभी बाढ़ राहत केन्द्र और चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है। कोई दिक्कत न हो, लेखपालों को गांव वालों के सम्पर्क में रहने का निर्देश दिया गया है।

उफान पर मोहाना , जनकपुर के घरों में पहुंचा पानी

मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से कौड़ियाला घाट गुरुद्वारे के पीछे बसे जनकपुर गांव में पानी भर गया है। घरों के भीतर तक पानी पहुंच जाने से लोग अपना सामान बटोरकर दूसरी जगह जाने की तैयारी में हैं। आलम यह है कि गांव के रास्तों तक पर लोग नाव से निकल रहे हैं। तहसील प्रशासन ने मौके पर लेखपाल व कानूनगो को हालात पर निगाह रखने के लिए तैनात किया है।

मोहाना नदी एक बार फिर जोर से उफना गई है। इससे कौड़ियाला घाट गुरुद्वारे के पीछे बसे जनकपुर गांव के भीतर बाढ़ का पानी दाखिल हो गया है। इस गांव में करीब सवा सौ घर हैं। गांव के देवीदयाल, संतराम और गुड्डू ने बताया कि मोहाना का पानी गांव में भर रहा है। सभी वहां से बाहर महफूज जगह पर जाने के लिए सामान पैक कर रहे हैं। गयाप्रसाद और राकेश कुमार ने बताया कि गांव के लोग अभी पास के कौड़ियाला घाट गुरुद्वारे में पनाह लेंगे।

जानवरों को सड़क के किनारे ऊंची जगह पर बांधा जाएगा। प्रधान प्रतिनिधि मो. मियां की सूचना पर पहुंचे लेखपाल फूलचंद और राजस्व निरीक्षक देवीचरन त्रिवेदी ने बताया कि जनकपुर गांव के सभी लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी गई है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी में बाढ़ से आफत! 12 और गांव चपेट में, 5 तहसील-4 हजार आबादी प्रभावित