पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला, धारदार हथियार से हमले में दो युवक गंभीर घायल

Srishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, कुशीनगर
share

यूपी के कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र के सोहरौना गांव में पंचायत चुनाव को लेकर लगे पोस्टर फाड़ने के विवाद ने शनिवार की देर रात हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिए जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला, धारदार हथियार से हमले में दो युवक गंभीर घायल

यूपी के कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र के सोहरौना गांव में पंचायत चुनाव को लेकर लगे पोस्टर फाड़ने के विवाद ने शनिवार की देर रात हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिए जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया, जिसके चलते पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गांव निवासी अशोक तिवारी आगामी पंचायत चुनाव में बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने गांव की दीवारों पर अपने पोस्टर लगवा रखे थे। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की देर रात अशोक तिवारी घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनका पोस्टर फाड़ दिया गया है। वह दरवाजे पर बैठकर परिजनों से इस संबंध में जानकारी ले रहे थे।

Voice of UP

इसी दौरान गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक शब्बीर अंसारी वहां से गुजर रहा था। आरोप है कि उसने इस मामले को लेकर टिप्पणी करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच शब्बीर ने पास में रखा धारदार हथियार निकालकर अशोक तिवारी पर हमला कर दिया।

अशोक को लहूलुहान देख उनका भतीजा प्रियांशु बीच-बचाव करने पहुंचा तो उस पर भी हमला कर दिया गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा भी रात में मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।