Hindi NewsUP NewsUP Kushinagar Police Half Encounter Arrested 25 thousand reward Animal Smuggler Shot in leg
यूपी पुलिस हाफ एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर पकड़ा, मुठभेड़ में लगी गोली

यूपी पुलिस हाफ एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर पकड़ा, मुठभेड़ में लगी गोली

संक्षेप:

पुलिस की कई टीमों ने 25 हजार के इनामिया पशु तस्कर को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस की संयुक्त कारवाई के दौरान आरोपी पशु तस्कर पुलिस टीम पर फायर झोंकने लगा। जवाबी कारवाई में पुलिस की गोली पशु तस्कर के पैर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोचकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

Nov 02, 2025 11:59 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

यूपी पुलिस ने कुशीनगर में हाफ एनकाउंटर करके एक इनामी बदमाश को पकड़ा। बताया जा रहा है कि जनपद कुशीनगर के अहिरौली बाजार क्षेत्रान्तर्गत अहिरौली-बोदरवार मार्ग पुलिया के पास घेराबंदी कर अहिरौली बाजार, कप्तानगंज एवं जिले कि स्वाट टीम ने 25 हजार के इनामिया पशु तस्कर को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस की संयुक्त कारवाई के दौरान आरोपी पशु तस्कर पुलिस टीम पर फायर झोंकने लगा। जवाबी कारवाई में पुलिस की गोली पशु तस्कर के पैर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोचकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस को शनिवार रात अहिरौली बाजार क्षेत्रान्तर्गत एक इनामिया पशु तस्कर के विचरण की जानकारी मिली। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हरकत में आई अहिरौली बाजार, कप्तानगंज और जिले की स्वाट टीम संयुक्त रूप से अहिरौली बाजार क्षेत्रान्तर्गत अहिरौली-बोदरवार मार्ग पुलिया के पास घेराबंदी कर इनामिया पशु तस्कर के टोह में जुट गई। कुछ देर बाद बाइक सवार एक व्यक्ति को देख कर पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन बाइक सवार ने लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कारवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया।

ये भी पढ़ें:UP Top News: गड्ढे में गिरकर दो बहनों की मौत, ट्रेन में बम की अफवाह से हड़कंप

पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त की पहचान 25 हजार के इनामिया पशु तस्कर राकेश कुशवाहा पुत्र छोटन कुशवाहा निवासी तरया लछिराम टोला मछार थाना तरयासुजान के रूप में हुयी है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस एवं बिना नंबर प्लेट की बाइक आदि बरामद की गई है। आरोपी पशु तस्कर के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पशु तस्कर को गिरफ्तार कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |