अजगर ने युवक की गर्दन कसकर मार डाला, पीछे से आकर पूरा शरीर जकड़ा और फिर...

हिन्दुस्तान संवाददाता, कुसीनगर
share

कुशीनगर में अजगर ने युवक की गर्दन कसकर उसे मार डाला। युवक मछली पकड़ने की तैयारी कर रहा था तभी पीछे से अजगर ने आकर उसकी गर्दन और फिर पूरा शरीर जकड़ लिया। इसके बाद अजगर उसे दबाता गया। लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन लड़के की मौत हो गई।

Kushinagar Python Death
कुशीनगर में अजगर ने लड़के को मार डाला

यूपी के कुशीनगर में रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार बड़वाछापर गांव में गुरुवार को नहर में मछली पकड़ने गए युवक पर अजगर ने हमला कर दिया। युवक नीचे झुककर मछली पकड़ने की तैयारी में था, तभी अजगर ने उसकी गर्दन दबोच ली और पूरे शरीर को लपेटने के बाद कसकर मार डाला। आसपास के लोग जब तक पहुंचे, अजगर झाड़ियों में भाग गया था। ग्रामीण युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अजगर को पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

बड़वाछापर निवासी अनिरुद्ध राजभर का 21 वर्षीय पुत्र किशन राजभर गुरुवार सुबह गांव के पीछे स्थित नहर में मछली मारने गया था। वह प्रेमपुर जवाह और महुई माइनर को जोड़ने वाले साइफन के समीप पहुंचा। किनारे खड़े होकर नहर में मछली पकड़ने के लिए झुका ही था कि तभी बांध की ओर से एक विशाल अजगर रेंगते हुए पीछे से आया और किशन की गर्दन को जकड़ लिया। अजगर ने उसके शरीर को भी लपेट लिया और उसे लेकर साइफन के समीप पानी में गिर गया। अचानक हुए हमले से युवक संभल नहीं सका।

मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक किशन को छोड़कर अजगर झाड़ियों में जा चुका था। परिजन किशन को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रामकोला एसओ चंद्रभान सिंह ने बताया किमौके पर पुलिस गई थी। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों का एक समूह लाठी-डंडे लेकर आसपास की झाड़ियों में अजगर को खोजता रहा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। लोगों को अजगर को लेकर सचेत कर दिया गया है।

युवक की मौत से दहाड़ें मार रोने लगे परिवार के लोग

कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार बड़वाछापर गांव में गुरुवार को नहर में मछली पकड़ने पहुंचे किशन राजभर को एक अजगर ने गला कसकर मार डाला। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। पूरे गांव में मातम पसरा है।

किशन चार भाइयों में दूसरे नम्बर का था। घर पर रहकर पिता के साथ काम करता था। बड़ा भाई शिवम रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर है। दो छोटे भाई व दो बहन गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। पिता मेहनत-मजदूरी करते हैं, जबकि मां गृहणी हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsअजगर ने युवक की गर्दन कसकर मार डाला, पीछे से आकर पूरा शरीर जकड़ा और फिर...