यूपी किडनी कांड: 85 मिनट में निकाली, 265 मिनट में लगाई; डोनर-रिसीवर के ऑपरेशन में लगा इतना वक्त

Ajay Singh प्रमुख संवाददाता, कानपुर
Follow us on Google News
share

एमबीए स्टूडेंट आयूष कुमार की किडनी मुफ्फरनगर की पारुल को लगाई गई। ऑपरेशन के दूसरे दिन पारुल को प्रिया हास्पिटल के ICU जबकि आयूष को मेडलाइफ अस्पताल भेजा गया था। पुलिस को इस ऑपरेशन की जानकारी मिली तो कार्रवाई करते हुए अब तक नौ लोगों को जेल भेजा जा चुका है।

यूपी किडनी कांड: 85 मिनट में निकाली, 265 मिनट में लगाई; डोनर-रिसीवर के ऑपरेशन में लगा इतना वक्त

UP News: किडनी कांड में सर्विलांस एनालिसिस और सीसीटीवी कैमरों की जांच से बड़ा खुलासा हुआ है। आहूजा अस्पताल में किडनी डोनर आयूष कुमार और रिसीवर पारुल तोमर के ऑपरेशन में कुल पांच घंटे 50 मिनट लगे। ऑपरेशन करने वाले ओटी मैनेजर और टेक्नीशियनों की टीम इतनी पारंगत थी कि 85 मिनट में आयुष की किडनी निकाल ली और 265 मिनट में पारुल को लगा दी। इस दौरान सभी के फोन एयरोप्लेन मोड पर थे और लेकिन वाईफाई से यूज व्हाट्सऐप ऑन था। आहूजा अस्पताल में मौजूद डॉ. रोहित समेत उसके आठ सदस्यों की टीम की सीडीआर और अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्य पुलिस को मिल गए हैं।

रावतपुर के केशवपुरम स्थित आहूजा हॉस्पिटल में 29 मार्च को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। बिहार के बेगूसराय निवासी एमबीए छात्र आयूष कुमार की किडनी मुफ्फरनगर की पारुल को लगाई गई। ऑपरेशन के दूसरे दिन पारुल को प्रिया हास्पिटल के आईसीयू, जबकि आयूष को मेडलाइफ अस्पताल भेजा गया था। पुलिस को इस ऑपरेशन की जानकारी मिली तो कार्रवाई करते हुए अब तक नौ लोगों को जेल भेजा जा चुका है। इनमें आहूजा अस्पताल की संचालक डॉ. प्रीति आहूजा, उनके पति सुरजीत सिंह आहूजा, एजेंट शिवम अग्रवाल, मेडलाइफ अस्पताल के मालिक राजेश कुमार व राम प्रकाश कुशवाहा, प्रिया अस्पताल के संचालक नरेंद्र सिंह, गाजियाबाद के एक अस्पताल में ओटी मैनेजर राजेश कुमार और ओटी संचालक कुलदीप सिंह राघव और डॉ. अफजल का ड्राइवर परवेज सैफी शामिल है।

Voice of UP

पुलिस के मुताबिक सर्विलांस सेल, क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि आहूजा अस्पताल में रात नौ बजे ऑपरेशन शुरू हुआ जो देर रात 2:50 बजे तक चला। पहले 85 मिनट में आयूष, जबकि अगले 265 मिनट में पारुल का ऑपरेशन हुआ। इस ऑपरेशन में डॉ. रोहित, डॉ. अफजल और मुद्स्सर अली सिद्दीकी उर्फ डॉ. अली, डॉ. वैभव मुद्गल, डॉ. अनुराग उर्फ अमित, जेल भेजे गए ओटी विशेषज्ञ राजेश, कुलदीप और शिवम मौजूद था। सीडीआर में इन सभी की लोकेशन आहूजा अस्पताल में मिली है। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि जांच चल रही है। इलेक्ट्रानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

25 हजार घोषित हो चुका इनाम

कमिश्नरेट पुलिस किडनी कांड के मास्टरमाइंड बताए जा रहे डॉ. रोहित, डॉ. अफजल और अली को फरार घोषित करते हुए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है। इसके बाद आरोपियों के गृह जनपद के साथ ही मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा में इनकी तलाश तेज कर दी गई है। फरार डॉक्टरों के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।