
साहब! बेटी पर गलत नजर रखता है मेरा पति, अश्लील काम करने के लिए करता मजबूर
यूपी के कौशांबी में कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला का नशेड़ी पति ने जीना दूभर कर दिया है। महिला के आरोप है कि वह नशे में धुत होने के बाद आए दिन मारपीट करता है। बड़ी बेटी के साथ अश्लील काम करने के लिए कहता है। उन्हें मजबूर करता है।
यूपी के कौशांबी में कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला का नशेड़ी पति ने जीना दूभर कर दिया है। महिला के आरोप है कि वह नशे में धुत होने के बाद आए दिन मारपीट करता है। बड़ी बेटी के साथ अश्लील काम करने के लिए कहता है। उन्हें मजबूर करता है। पीड़िता बेटियों के साथ किराए का कमरा लेकर रहने को मजबूर है। परेशान होकर उसने पति के खिलाफ मुकदमा भी कायम करा दिया है।
पुलिस में शिकायत करते हुए पीड़िता ने बताया कि पति शराब के नशे का पूरी तरह से आदी हो चुका है। सुबह से लेकर शाम तक टल्ली रहता है। इसका विरोध करने पर पिटाई करता है। बेटियों के साथ भी अश्लील हरकत करता है। पीड़ित महिला का कहना है कि पति की करतूत से परेशान होकर वह भरवारी में किराए का कमरा लेकर बेटियों के साथ रहने लगी है। अब पति वहां पर आकर भी गाली-गलौज करता है।
उसका कहना है कि पति कहता है कि खर्चा तभी देगा, जब बड़ी बेटी उसकी बात मानेगी। बीते महीने 15 नवंबर को भी किराए के मकान में पहुंचकर उसने हंगामा किया था। इस संबंध में कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि मुकदमा कायम कर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला और उसकी बेटी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पति के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।





