Hindi NewsUP NewsUP Kaushambi Man Dead Body Found on Railway Track Police Investigating Murder or Suicide
ससुराल गए युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी गुत्थी

ससुराल गए युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी गुत्थी

संक्षेप:

यूपी में कौशांबी के सिराथू रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार की शाम ससुराल गए एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। उसने खुदकुशी की या हादसे का शिकार हुआ या उसकी हत्या कर लाश ठिकाने लगाई गई, फिलहाल यह साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

Jan 28, 2026 01:18 pm ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, कौशांबी
share Share
Follow Us on

यूपी में कौशांबी के सिराथू रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार की शाम ससुराल गए एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। उसने खुदकुशी की या हादसे का शिकार हुआ या उसकी हत्या कर लाश ठिकाने लगाई गई, फिलहाल यह साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिवारीजनों की ओर से फिलहाल किसी पर कोई आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदू से जांच कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले में मिली जानकारी के अनुसार संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब गांव का 28 वर्षीय पंकज कुमार पटवा पुत्र संतोष कुमार किसानी करता था। उसकी ससुराल सिराथू में है। 26 जनवरी को वह ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। वहां नहीं पहुंचा तो खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच सोमवार की शाम सिराथू रेलवे स्टेशन के नजदीक डाउन लाइन पर उसकी क्षत-विक्षत लाश पड़ी मिली।

ये भी पढ़ें:घर में घुसकर लकवा पीड़ित मां के सामने बेटी से रेप की कोशिश, रंगदारी भी मांगी

इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड को देखकर उसकी पहचान की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार वाले बदहवाश हालत में घटना स्थल पर पहुंचे। घटना के बाद से उनके आंसू थामे नहीं थम रहे हैं।

सिराथू के डीएसपी, भैया संतोष कुमार ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या है या हत्या, इसलिए जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से मामले में आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |