Hindi NewsUP NewsUP Kanpur woman murder Husband nephew Help told Children was important to kill
भांजे संग मिल पत्नी ने पति की हत्या कर चारपाई समेत दफनाया, बच्चों से कहा- पापा को मारना जरूरी था

भांजे संग मिल पत्नी ने पति की हत्या कर चारपाई समेत दफनाया, बच्चों से कहा- पापा को मारना जरूरी था

संक्षेप: यूपी के कानपुर में प्रेम संबंध में बाधक बनने पर सचेंडी में मामी ने भांजे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव गांव के बाहर बाग में दफना दिया। एक साल पहले हुई इस सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।

Sun, 7 Sep 2025 08:00 AMSrishti Kunj संवाददाता, कानपुर दक्षिण
share Share
Follow Us on

यूपी के कानपुर में प्रेम संबंध में बाधक बनने पर सचेंडी में मामी ने भांजे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव गांव के बाहर बाग में दफना दिया। एक साल पहले हुई इस सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की निशानदेही पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी के घर से 100 मीटर दूर खुदाई की तो शव के कुछ अवशेष भी मिल गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बांदा की सावित्री सचेंडी के लालूपुर में 45 वर्षीय बेटे शिवबीर सिंह, बहू लक्ष्मी व तीन पौत्र-पौत्रियों संग किराए पर रहती हैं। पास ही वृद्धा की बेटी परिवार के साथ रहती है। उसके बेटे अमित का घर पर आना-जाना था। सावित्री ने बताया कि पिछले साल 30 अक्तूबर को दीपावली पर वह बांदा गई थी। पांच नवंबर को लौटी तो बेटा शिवबीर नहीं था।

बहू से पूछा तो उसने बताया कि वह गुजरात गए हैं। वह बेटे का मोबाइल मिलाती तो स्विच ऑफ बताता। अनहोनी की आशंका पर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के पास पहुंचीं। 19 अगस्त को सचेंडी पुलिस ने केस दर्ज किया। जांच पड़ताल के बाद शुक्रवार को पुलिस ने अमित और लक्ष्मी से पूछताछ की तो वीभत्स हत्याकांड का खुलासा हो गया।

ये भी पढ़ें:कूड़े के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, फायरिंग में तीन लोग घायल

बच्चों से कहा-पापा नशे में मारपीट करते थे, उनका मरना जरूरी था

पहली नवंबर 2024 को जिस दिन पूरा देश दीपावली मना रहा था..उसी दिन लक्ष्मी और अमित ने शिवबीर को दुनिया से हटाने की ठानी। यह दिन इसलिए भी चुना ताकि पटाखों के शोर के आगे आवाज बाहर न जाए। इसके लिए लक्ष्मी ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। शिवबीर को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। भांजा अमित घर पर आ चुका था। शिवबीर चारपाई पर अचेत हुआ तो अमित ने उसके सिर पर साबड़ से तीन वार किए।

हालांकि पति के शरीर में सांस चलती दिखी तो लक्ष्मी ने साबड़ छीन कर दो और प्रहार किए। इसी दौरान लक्ष्मी और शिवबीर के तीन बच्चों में 13 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटा कमरे में पहुंच गए। दोनों पिता को लहूलुहान हालत में पड़े देख चीख पड़े। लक्ष्मी ने दोनों को समझाया कि पापा नशे में मारपीट करते थे। तुम लोगों को भी पीटते थे, यह मुझे अच्छा नहीं लगता था। इस लिए उनका मरना जरूरी था।

हड्डियां बाहर आ गईं

दोनों आरोपियों ने बताया कि प्रेम संबंधों में शिवबीर रोड़ा बना था। इसलिए नींद की गोली देकर सुला दिया, फिर सरिया से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। घर से कुछ दूरी पर बाग में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। शव जल्दी गल जाए इसलिए नमक के 15 पैकेट डालकर गड्ढा बंद कर दिया। एडीसीपी कपिल देव सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बरसात से मिट्टी हटी तो कुछ हड्डियां बाहर आ गईं। अमित ने हड्डियों के अवशेष रामगंगा नहर में बहा दिए।

चारपाई सहित दफनाया सुबह नमक डाला

हत्या के बाद देर रात लक्ष्मी व अमित चारपाई में पड़े शव को घर से कुछ दूरी पर जंगल में ले गए, वहां पहले से खुदे गड्ढे में में चारपाई पलटा दी। चारपाई को झाड़ियों, सूखे पत्तों से ढक दिया। सुबह अमित व लक्ष्मी फिर पहुंचे और चारपाई हटाकर उसमें कई किलो नमक डाला, ताकि शव गल जाए। इसके बाद मिट्टी से बंद कर दिया।

गुजरात में लक्ष्मी संग किया था प्रेम विवाह

शिवबीर कई साल से गुजरात में ही काम करता था, फिलहाल वह वहां की एक कंपनी में गेट कीपर की नौकरी करता था। करीब 20 वर्ष पहले उसने बनारस की रहने वाली लक्ष्मी से प्रेम विवाह किया था। इस दौरान दोनों के तीन बच्चे हुए। 17 वर्ष के बड़े बेटे के आलावा एक बेटी और बेटा है।

बरसात में उतराने लगीं हड्डियां तो नहर में फेंका

हत्या के बाद अमित और लक्ष्मी अपने नाजायज संबंधों के तालाब में गोते लगाने लगे। बुजुर्ग मां की सुनवाई न हुई तो दोनों और निश्चिंत हो गए। इधर बरसात का मौसम आया तो गड्डा खुल गया और शव की हड्डियां उतराने लगीं। इसपर अमित और लक्ष्मी ने हड्डियां बिन कर 500 मीटर दूर से बह रही राम गंगा नहर में ले जाकर फेंक दिया।

बहू ने बेटे को मारा पुलिस ने तड़पाया

हाय, हमारी कुलक्षणी बहू ने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस चौकी से लेकर थाने तक दौड़ती रही..लेकिन किसी ने नहीं सुनी। पुलिस कहती थी..जाओ तुम्हारा बेटा शराबी है। गुजरात चला गया है। आ जाएगा। कई बार कहा कि बहू का चाल चलन सही नहीं है। अगर पुलिस उसी समय फरियाद सुन लेती तो बेटे का अंतिम संस्कार करने का मौका मिल जाता। अब तो उसकी हड्डियां तक खोजे नहीं मिल रही हैं।

लक्ष्मी की बातों को सच मानती रही पुलिस

इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज करने के बाद जब जांच शुरू की गई तो लक्ष्मी से दरोगा ने पूछताछ की, हालांकि वह यही कहती थी कि उसकी अपने पति से बात हो रही है। हालांकि हाईटेक पुलिस का दावा करने वाली पुलिस अगर महिला के मोबाइल की सीडीआर निकलवा लेती तो मामला खुल जाता।

गले का माला, बाल व बक्कल मिला

शनिवार को जंगल साफ करवा कर खुदाई करने पहुंची पुलिस ने मोटर लगवा कर पानी निकलवाया। पुलिस सूत्र के मुताबिक, खुदाई शुरू की तो वहां से शिवबीर गले में जिस माला को पहनता था, वह मिला, इसके आलावा कुछ बाल, बेल्ट के लोहे का बक्कल, हाथ का कड़ा और नमक के कई खाली पैकेट मिले।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |