हमीरपुर में तीन साल का बच्चे में और हरदोई के 16 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

संवाददाता, हरदोई/कानपुर
Follow us on Google News
share

यूपी में स्वाइन फ्लू के मरीजों में तेजी से इजाफा हो रहा है। अब 3 साल 3 महीने के बच्चे में भी इसकी पुष्टि हुई है। यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस प्लेटफॉर्म का आंकड़ा सामने आया है। कुछ मरीज घर पर ही रहकर इलाज करा रहे हैं।

Patient representative image
यूपी में स्वाइन फ्लू के केस बढ़ते जा रहे हैं।

यूपी के हरदोई जिले में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बुधवार तक गैर जिलों में हुई जांच में जिले के 16 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें कुछ मरीज लखनऊ, बरेली और शाहजहांपुर के उच्च चिकित्सा केंद्रों में भर्ती हैं, जबकि कुछ मरीज घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। तीन मरीजों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस प्लेटफॉर्म (यूडीएसपी) के आंकड़ों के मुताबिक, अर्बन हरदोई के धर्मशाला मार्ग निवासी 40 वर्षीय आरती गुप्ता की निजी पैथोलॉजी में जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

बावन ब्लॉक के महोलिया शिवपार निवासी 45 वर्षीय आराधना उपाध्याय की लखनऊ में आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शाहाबाद के एगवां निवासी 27 वर्षीय मुन्नी बेगम को सांस लेने में परेशानी होने पर बरेली के राममूर्ति मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उधर, हरदोई मेडिकल कॉलेज में अब तक स्वाइन फ्लू से संबंधित 21 जांचें की जा चुकी हैं। इनमें सभी नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

संक्रमण की रोकथाम के लिए बावन, शाहाबाद और अर्बन हरदोई क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित मरीजों के घर और आसपास के इलाकों में पहुंच रही हैं। हरदोई मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ जीबी गोगोई ने बताया कि यहां पर स्वाइन फ्लू की अब तक जो भी जांच हुई है उनमें कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं मिला है। लखनऊ में कुछ मरीज पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिली है।

तीन साल तीन माह के मासूम में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

हमीरपुर शहर के रमेड़ी मोहल्ले में तीन साल तीन माह के मासूम में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मासूम का इलाज कानपुर के निजी अस्पताल में हो रहा है। वही बीते शनिवार को हुई जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। फिलहाल मासूम को वेंटिलेटर पर रखा गया है। रमेड़ी मोहल्ला निवासी प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाने वाले अमित यादव के तीन साल तीन माह के पुत्र हरि यादव को बीते शनिवार को कानपुर के निजी अस्पताल में हुई जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अमित ने बताया कि हरि की एक सप्ताह पूर्व तबीयत खराब हुई थी।

उन्होंने जिला अस्पताल के डॉ आशुतोष निरंजन को दिखाया था। उन्होंने दवाएं दी थीं, लेकिन आराम नहीं मिला। बीते गुरुवार उन्होंने पुनः डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने एक्सरे कराया। बाद में भर्ती करने की सलाह दी। लेकिन वह बच्चे को लेकर कानपुर आ गए। यहां एक प्राइवेट डॉक्टर से परामर्श लिया, जिस पर उन्होंने तत्काल बच्चे को किसी अच्छे निजी अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। जिसके बाद दो दिन तक उन्होंने कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद शनिवार को बच्चे को उसी अस्पताल की दूसरी शाखा में भर्ती कराया। जहां बच्चे को जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। तब से बच्चा इसी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती है।

स्वाइन फ्लू, डेंगू व मलेरिया के मरीज मिले

बाराबंकी जिले में बुधवार को स्वाइन फ्लू, डेंगू व मलेरिया के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर हड़कंप मच गया। सफेदाबाद स्थित शालीमार मन्नत कॉलोनी में स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

हमीरपुर का स्वाइन फ्लू मरीज कानपुर में भर्ती

हमीरपुर शहर के रमेड़ी में तीन साल तीन माह के मासूम में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मासूम का इलाज कानपुर के निजी अस्पताल में हो रहा है। वहीं बीते शनिवार को हुई जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। फिलहाल मासूम को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsहमीरपुर में तीन साल का बच्चे में और हरदोई के 16 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि