यूपी के इस शहर में शिया समुदाय नहीं मनाएगा ईद, काली पट्टी बांध नमाज करेंगे अदा
यूपी के कानपुर में शिया समुदाय ने निर्णय लिया है कि वह इस साल ईद नहीं मनाएगा। अलविदा और इसके बाद ईद की नमाज काली पट्टी बांधकर अदा करेंगे। यह फैसला ऑल इंडिया शिया युवा यूनिट ने चर्च रोड ग्वालटोली में मजलिस व बैठक के बाद लिया।

यूपी के कानपुर में शिया समुदाय ने निर्णय लिया है कि वह इस साल ईद नहीं मनाएगा। अलविदा और इसके बाद ईद की नमाज काली पट्टी बांधकर अदा करेंगे। यह फैसला ऑल इंडिया शिया युवा यूनिट ने चर्च रोड ग्वालटोली में मजलिस व बैठक के बाद लिया। ईरान के सुप्रीम लीडर की अमेरिका-इजरायल के हमले में मारे जाने के बाद विरोध स्वरूप यह फैसला लिया गया है।
मजलिस व बैठक के दौरान कहा गया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई दुनिया के सबसे बड़े शिया धर्मगुरु थे। उनकी शहादत के बाद शिया समुदाय में गम और गुस्सा है। रमज़ान के पाक महीने में जिस तरह से अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला कर सुप्रीम लीडर और मासूम स्कूली बच्चों की जान ली है, उसकी अमन पसंद लोग निंदा कर रहे हैं।
ऑल इंडिया शिया युवा यूनिट के महासचिव नायाब आलम ने कहा कि पूरी दुनिया में जिस तरह से बेकसूर लोग मारे जा रहे हैं और ईरान में जिस तरह से ईरान सुप्रीमो और मासूम बच्चों को शहीद किया गया, उसकी वजह से हमारा दिल गम से भरा हुआ है। ऐसे में शिया समुदाय बेहद सादगी के साथ काली पट्टी बांध कर ईद की नमाज़ अदा करेगा। महासचिव ने ऐलान किया कि इस ईद में न तो नए कपड़े पहने जाएंगे और न ही सिवंई बनाई जाएगी। शिया समुदाय कोई ऐसा काम नहीं करेगा जिससे खुशी ज़ाहिर हो। अलविदा जुमे की नमाज़ भी काली पट्टी बांध कर अदा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि खामेनेई न सिर्फ शियाओं के बल्कि पूरी दुनिया के अमन पसंद लोगों को लीडर थे जो अमेरिका के सामने नही झुके। इस मौके पर ईरान के सुप्रीम लीडर को खिराजे अकीदत पेश की गई। यहां मोहम्मद ज़की, दानिश रिज़वी, जमील हुसैन, मोहम्मद रज़ा, शहादत रिज़वी, वहदत काज़मी, शारिब अब्बास, नज़र अब्बास, शाहिद अली, आमिर अब्बास, आफताब हुसैन, शहाब रिज़वी आदि मौजूद थे।
हजरत अली की शहादत पर मजलिसें
मुसलमानों के आखिरी खलीफा हजरत अली 19 रमजान को नमाज के दौरान जख्मी हो गए थे और 21 रमजान को अपने रब के हुजूर पहुंच गए थे। इस सिलसिले में शहर में 17 रमजान से से मातमी अंजुमनें मजलिसों का सिलसिला शुरू करती हैं जो 21 रमजान तक चलता है। इस दौरान 19 मजलिसों और जुलूसों का आयोजन किया जाता है। 17 रमजान (शनिवार) को अंजुमन रिजविया ने इसकी शुरुआत की। अंजुमन जुल्फिकार हैदरी, अंजुमन जाफरिया, अंजुमन पंजतनी, मकतबा इमामिया आदि हैं।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

