इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण वीडियो का देते लालच, अश्लील वीडियो बेचकर कमाने वाले गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण वीडियो का लालच देकर अश्लील वीडियो बेचकर कमाई करने वाले गैंग के कई सदस्य यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। ये अपनी आईडी से 100 से ज्यादा वीडियो पोस्ट कर चुके थे। पुलिस इनकी आईडी की जांच कर रही है।

इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने और बेचने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए यूपी पुलिस ने तीन शातिरों को कानपुर में गिरफ्तार किया है। ये लोग टेलीग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़े वीडियो डाउनलोड कर उनके छोटे-छोटे वीडियो इंस्टाग्राम पर डालते थे। इसके बाद जो लोग पूरा वीडियो देखने की इच्छा जाहिर करते थे, उनसे पांच सौ से लेकर दो हजार रुपये तक की वसूली की जाती थी। एनसीआरपी पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद चकेरी से इन लोगों को पकड़ा गया है। इन लोगों कस एक ग्रुप भी था, जिसमें 40 से 50 लोग जुड़े थे।
एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इंस्टाग्राम द्वारा नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन (एनसीएमईसी) को एक आईडी के बारे में जानकारी दी गई थी। जिस इंस्टाग्राम आईडी से लगातार बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही थी। इसके बाद एनसीएमईसी द्वारा नेशनल साइबर रिपोर्टिंग पोर्टल को जानकारी दी गई। एनसीआरपी पोर्टल से संबंधित मोबाइल नंबर और आईएमईआई नंबर मिलने पर पूर्वी जोन की साइबर टीम ने चकेरी के गदियाना निवासी मो. उवेश, सैयद शारान और आकिब खान को मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा करते हुए बताया कि सिम कार्ड मो. उवेश का था, उसने दो साल पहले अपने साथी सैयद शारान को दिया था, जो टेलीग्राम से जुड़े एक ग्रुप से अश्लील वीडियो डाउनलोड करता था। साथी आकिब खान को वीडियो देता था। वह अश्लील वीडियो की छोटी-छोटी क्लिप इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता था। इस पोस्ट के जरिए लोग उनसे संपर्क करते और पूरी वीडियो की मांग करते। इन पूरी वीडियो को देखने के लिए लोगों को कीमत चुकानी पड़ती।
500 से 2000 रुपये में बेचते थे पूरा वीडियो
पुलिस ने बताया कि आरोपित टेलीग्राम से वीडियो डाउनलोड करते थे। उसके बाद इंस्टाग्राम आईडी पर छोटी-छोटी वीडियो पोस्ट करते थे। जब कोई व्यक्ति पूरी वीडियो देखने के लिए उनसे संपर्क करता था, तो वह उनसे 500 से दो हजार रुपये तक वसूलते थे। यह रकम आरोपी ऑनलाइन मंगवाते थे। आरोपी हर माह 40-50 हजार रुपये कमा रहे थे।
100 से ज्यादा वीडियो पोस्ट किए
पुलिस ने बताया कि तीनों युवक 12वीं पास हैं। मो. उवेश ने इस साल बीबीए में एडमिशन लिया था। फिलहाल आरोपितों के इंस्टाग्राम आईडी की जांच की जा रही है। आरोपित 100 से ज्यादा अश्लील वीडियो आईडी पर पोस्ट कर चुके हैं। आईडी के जरिए किसने संपर्क किया इसका भी पता लगाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

