पिता की हत्या में मां को जेल, बाबा संग रह रही नाबालिग बच्ची से ताऊ ने किया रेप

Jan 10, 2026 01:50 pm ISTSrishti Kunj संवाददाता, कानपुर दक्षिण
share Share
Follow Us on

यूपी में कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार शाम को 13 वर्षीय किशोरी को घर में अकेला पाकर उसके सगे ताऊ ने दुष्कर्म किया। बदहवास बच्ची पड़ोसी महिला के घर पहुंची तो उसने यूपी-112 के जरिये पुलिस को सूचना दी।

पिता की हत्या में मां को जेल, बाबा संग रह रही नाबालिग बच्ची से ताऊ ने किया रेप

यूपी में कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार शाम को 13 वर्षीय किशोरी को घर में अकेला पाकर उसके सगे ताऊ ने दुष्कर्म किया। बदहवास बच्ची पड़ोसी महिला के घर पहुंची तो उसने यूपी-112 के जरिये पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता के बाबा की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक बर्रा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने सूचना दी कि किशोरी से उसके ताऊ ने दुष्कर्म किया है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी ने बताया कि पिता की हत्या के आरोप में मां के जेल जाने के बाद से वह छोटे भाई-बहनों के साथ ताऊ और बाबा के साथ रह रही है। करीब एक साल पहले भी ताऊ ने नशे की हालत में उसके साथ गलत करने की कोशिश की थी। इसकी शिकायत बाबा से की थी, तो उन्होंने ताऊ को फटकार लगाई थी।

गुरुवार शाम को बाबा बाजार चले गए तो ताऊ ने उसे जबरन कमरे में घसीट लिया और मुंह दबाकर उसके साथ गलत काम किया। उसके चंगुल से छूटकर मोबाइल नहीं होने पर वह भागकर पड़ोसी महिला के घर गई और उसे घटना की जानकारी दी। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराने के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

छात्रा से रेप में कोचिंग संचालक गया जेल

किदवई नगर पुलिस ने दसवीं की छात्रा से रेप के आरोपित कोचिंग संचालक देवेंद्र पटेल को जेल भेज दिया। आरोपित को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया था। वहीं पुलिस ने छात्रा को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां उसने कलमबंद बयान दर्ज कराए। बाबूपुरवा इलाके की 15 वर्षीय किशोरी एक स्कूल में दसवीं की छात्रा है। वहां किदवईनगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में भी पढ़ाई करती थी। छात्रा की मां के मुताबिक, बेटी के स्कूल में पढ़ाने वाला देवेंद्र पटेल इलाके में ब्राइट कोचिंग इंस्टीट्यूट नाम से कोचिंग चलाता है। बेटी उसी कोचिंग में पढ़ती थी।

गुरुवार को उन्होंने बेटी को कोचिंग जाने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। जोर डालने पर उसने बताया कि दिसंबर 2025 में देवेंद्र पटेल ने बहला-फुसला कर कोचिंग सेंटर में ही उसके साथ रेप किया। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और डराकर शारीरिक शोषण करता है। बेटी की आपबीती सुन उनके होश उड़ गए। इसके बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। किदवई नगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट में कार्रवाई करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे भेज दिया गया है। पीड़िता के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए गए हैं।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |