कानपुर में शादीशुदा प्रेमिका के घर पकड़े गए प्रेमी ने दहशत में लगा ली फांसी

संवाददाता, कानपुर
share

कानपुर में प्रेमिका के घर पकड़े गए प्रेमी ने दहशत में फांसी लगा ली। घाटमपुर के रवाईपुर में प्रेमिका के देवर ने प्रेमी को देख कमरे में बंद कर दिया था। युवक फतेहपुर से मिलने पहुंचा था। पुलिस ने प्रेमिका और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Kanpur Saurabh Commit Suicide
कानपुर में प्रेमिका के घर आत्महत्या करने वाले सौरभ का फाइल फोटो

कानपुर, संवाददाता। यूपी के कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक ने पकड़े जाने पर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेमिका के देवर ने उसे देखने के बाद कमरे में बंद कर दिया था। परिजनों ने पहले चोर के घर में फांसी लगाने की सूचना दी लेकिन बाद में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने प्रेमिका और उसके देवर को हिरासत में लिया है।

कानपुर के पटेल नगर निवासी सबइंस्पेक्टर की बेटी की शादी पांच साल पहले हुई थी। पति ललितपुर में एक विभाग में रेवन्यू इंस्पेक्टर है। दोनों के दो बच्चे हैं। एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया गया कि डेढ़ साल पहले महिला के फेसबुक के माध्यम से फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के मोहनखेड़ा गांव निवासी सौरभ उर्फ शिवप्रताप (25) से प्रेम संबंध हो गए। वह जब मायके जाती थी, तो मुलाकात करते थे। इधर मंगलवार रात को सौरभ ने प्रेमिका से मिलने की जिद की और उसके बुलाने पर घर पहुंच गया और कई घंटे रुका।

घर की पहली मंजिल में रहने वाले महिला के देवर को कुछ आहट हुई तो वह नीचे आया और कमरे में मौजूद सौरभ को बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद उसने शोर मचाया और नाराजगी जताते हुए भाभी के परिजनों व भाई को मौके पर बुलाने को कहने लगा। इसी बीच कमरे में बंद सौरभ ने घबराकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब कमरा खोला गया तो उसका शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि मामला अवैध संबंध का है। आरोपित महिला, उसके देवर को हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बेटे ने पहली बार पौन घंटे तक मुझसे बात की

सौरभ की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो दोपहर करीब दो बजे पिता सूरजभान, सबसे छोटा भाई धीरेन्द्र थाने पहुंचे। पिता ने कहा कि सौरभ उन्नाव के एक जनप्रतिनिधि का चालक है। वहां कथा होने के कारण वह आठ दिन की छुट्टी पर गांव में था। पिता के मुताबिक जीवन में पहली बार सौरभ ने मंगलवार शाम को उनसे पौने घंटे तक बात की। इसके बाद शाम करीब छह बजे बाइक लेकर जाने लगा तो उन्होंने टोका। इस पर सौरभ ने कहा कि वह अपने दोस्त को स्टेशन छोड़ने जा रहा है और जल्दी आ जाएगा।

अगर प्रेमिका को भी सजा देते तो शव लेने भी नहीं आते

सौरभ की मौत के बाद पिता सूरजभान बेहद नाराज थे। एसीपी व इंस्पेक्टर के सामने उन्होंने कहा कि बेटे ने नीचता का काम किया है। अगर उसकी प्रेमिका की भी मौत हो जाती या घर वाले उसे भी सजा देते तो वह बेटे का शव भी लेने न आते लेकिन उन्हें आशंका है कि बेटे की हत्या की गई है। पुलिस ने उन्हें घटनास्थल का वीडियो भी दिखाया और कहा कि सौरभ के शरीर पर किसी प्रकार की चोट का निशान नहीं है। इससे पूरी आशंका है कि उसने दहशत में आकर फांसी लगा ली। पिता, भाई धीरेन्द्र ने कहा कि हो सकता है कि उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया हो।

पुलिस को दी चोर के आत्महत्या करने की सूचना

सौरभ के घर में पकड़े जाने के बाद देवर ने अपनी भाभी से विवाद किया और उसके चरित्र पर सवाल उठाए। देवर ने भाभी के मायके वालों और भाई को बुलाने को कहा। इसी दौरान सौरभ ने फांसी लगा ली। यह देख परिवार के लोगों ने खुद को बचाने के लिए एक कहानी बता डाली। कंट्रोल रूम में सूचना दी कि घर में चोर आया था, जिसे कमरे में बंद कर दिया था और उसने फांसी लगा ली है।

देवर से किया था प्रेमी को छोड़ने का अनुरोध

प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि उसने अंग्रेजी से बीए किया है। फेसबुक पर सौरभ ने ही उसे रिक्वेस्ट भेजी थी और इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। एसीपी ने पूछा कि इससे पहले भी सौरभ घर आया है तो उसने मना किर दिया और बताया कि जब मायके जाती थी तो मार्केट में आकर दो-चार बार मिल चुका है। उसका कहना था कि प्रेमी को बचाने के लिए देवर से भविष्य में ऐसी गलती न करने का वादा करके उसे छोड़ने के लिए कहा था लेकिन वह नहीं माना।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsकानपुर में शादीशुदा प्रेमिका के घर पकड़े गए प्रेमी ने दहशत में लगा ली फांसी